सारा अर्जुन (Sara Arjun) भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया. एक बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने अब धीरे-धीरे खुद को एक परिपक्व और प्रभावशाली अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया है.
सारा बहुत जल्द एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म 'धुरंधर' बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी. फिल्म का पहला लुक 6 जुलाई 2025 को जारी किया गया. यह आदित्य धर की एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है.
सारा अर्जुन का जन्म 2005 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता राज अर्जुन खुद एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. अभिनय उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि विरासत है. सारा को बचपन से ही अभिनय में गहरी रुचि थी और उन्हें कैमरे के सामने सहजता से परफॉर्म करने की प्रेरणा उनके परिवार से ही मिली.
सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में विज्ञापनों से की थी. उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स जैसे McDonald’s, LIC, Vodafone और Kalyan Jewellers के विज्ञापनों में काम किया. लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2011 में तमिल फिल्म ‘दीवा थिरुमगाल’ से, जिसमें उन्होंने विक्रम की बेटी ‘निला’ की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके सहज और भावुक अभिनय की जमकर सराहना हुई और उन्हें बाल कलाकार के रूप में व्यापक लोकप्रियता मिली.
उनकी फिल्मों दीवा थिरुमगाल (2011), सलमान खान के साथ जय हो (2014), कोंकणा सेन शर्मा के साथ एक थी डायन (2013)शामिल है.
सारा अभिनय के साथ-साथ अपनी पढ़ाई में भी बराबर ध्यान देती हैं. वह एक प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं और शास्त्रीय नृत्य में गहरी रुचि रखती हैं. खाली समय में उन्हें पेंटिंग करना और किताबें पढ़ना पसंद है.
धुरंधर में बेटी यालिना का किरदार निभाने वालीं 20 साल की सारा अर्जुन को राकेश बेदी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किस करने पर बवाल मच गया था. हालांकि वो इस पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने इस पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है.
सारा अर्जुन फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं. रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी पसंद की गई. अटकलें हैं अब सारा साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ एक नई फिल्म में काम करने जा रही हैं.
सारा अर्जुन ने अपनी मां के जन्मदिन पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए. उनसे 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.
आदित्य धर की 'धुरंधर' में 20 साल की सारा अर्जुन ने पावरफुल एक्टिंग की है.पर क्या आप जानते हैं कि सारा का बॉलीवुड मूवीज से पुराना कनेक्शन रहा है.'धुरंधर' से पहले सारा अर्जुन, ऐश्वर्या राय और इरफान खान स्टारर फिल्म 'जज्बा' में नजर आई थीं.
खबर है कि धुरंधर फेम 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन अब फिल्म मेकर जसमीत के. रीन के अगले प्रोजेक्ट में सिनेमा की दिग्गज हस्ती मधुबाला का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं.
फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'यूफोरिया' (Euphoria) को लेकर सुर्खियां बंटोर रही है. थिएटर के बाद अब इस फिल्म ने OTT पर दस्तक दे दी है.
फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ उसने 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन को देखा गया. अब पिक्चर के कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने सारा को ही फिल्म में क्यों लिया. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कई एक्ट्रेसेज ने रणवीर संग काम करने की भीख उनसे मांगी थी.
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं. धुरंधर की तगड़ी कमाई का उनके करियर को बड़ा फायदा मिला है. 20 साल की सारा इतनी कम उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं.
धुरंधर 2 में राकेश बेदी के काम की खूब चर्चा हो रही है. पिछले साल हुए इवेंट में राकेश ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी सारा अर्जुन के कंधे पर किस किया था. इसे लोगों ने गलत नजर से देखा. एक्टर को खूब ट्रोल किया गया. अब इस पूरे विवाद पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.
धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बाद IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में फिल्म की पूरी टीम छा गई है. जानिए कैसे आदित्य धर ने टॉप पोजिशन हासिल की और कौन-कौन शामिल रहा.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...
'धुरंधर' में सारा अर्जुन ने यलीना जमाली का रोल निभाया था. कई लोगों को लगा कि ये किरदार असल जिंदगी में नबील गबोल की बेटी पर बेस्ड है. तो क्या है 'धुरंधर' की असली यलीना का सच?
'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई मीम्स भी बने, जिसका जवाब फिल्म के डायरेक्टर ने दे दिया है.
धुरंधर 2 के किरदारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिनमें कई रोल्स असल शख्सियतों से प्रेरित हैं. फिल्म में दाऊद इब्राहिम, अतीक अहमद और नवाज शरीफ जैसे किरदारों की झलक देखने को मिलती है. जानें किस एक्टर ने कौन सा रोल निभाया और उनका लुक कितना मिलता-जुलता है.
सारा अर्जुन की डेब्यू फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. इस दौरान एक्ट्रेस के पिता राज अर्जुन ने भी उनकी तारीफ की थी. अब एक बार फिर राज ने बेटी सारा पर प्यार लुटाया है. उन्होंने एक इमोशनल स्पीच देते हुए जाहिर किया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में 'यालिना' का किरदार निभाने वाली 20 साल की सारा अर्जुन अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर सारा ने अनामिका खन्ना की ट्राइबल प्रिंटेड जैकेट पहनकर सबका ध्यान खींचा. देखें उनकी वायरल तस्वीरें और स्टाइल डिटेल्स.
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधव और सारा अर्जुन अहम रोल में दिखेंगे. जानिए फिल्म के लिए किस स्टार ने कितनी फीस ली है.
Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi: फिल्म ‘धुरंधर 2’ शुरू होते ही आप उसी कहानी में वापस पहुंच जाते हैं, जिसने दिसंबर में साढ़े तीन घंटे के लिए जनता को सीटों से चिपका कर रख दिया था. और ‘धुरंधर 2’ का माल-मसाला कैसा निकला, चलिए बताते हैं.
फिल्म धुरंधर में एक्ट्रेस सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की जोड़ी ने सबको दीवाना बनाया. रणवीर और सारा के बीच 20 20 साल का अंतर है और एज गैप की वजह से भी उनकी पेयरिंग की काफी चर्चा हुई. धुरंधर के पार्ट 2 में एक्ट्रेस को पहले से ज्यादा दमदार रोल में देखा जाएगा.
‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही फैंस के मन में कई बड़े सवाल घूम रहे हैं— जसकीरत की असली कहानी क्या है, बड़े साहब कौन हैं, और क्या ‘उरी’ से इसका कनेक्शन जुड़ेगा? पहले पार्ट के रीकप के साथ आपको बताते हैं वो बड़े सवाल, जिनके जवाब अब बड़े पर्दे पर मिलने वाले हैं.
फिल्म धुरंधर की हीरोइन सारा अर्जुन की खूब चर्चा हो रही है. वो मूवी में यलीना का रोल में दिखी. सारा को धुरंधर के पार्ट 2 में भी देखा जाएगा. जानते हैं सारा के बारे में...