scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

‘धुरंधर’ के 'हमजा' की बेगम का शाही अंदाज, काली साड़ी और बड़े-बड़े ईयररिंग में सारा अर्जुन ने ढाया कहर

sara arjun
  • 1/8

Sara Arjun Looks: साल 2025 की सुपरफिट फिल्म 'धुरंधर' में  रणवीर सिंह उर्फ हमजा की बेगम बनीं 20 साल की सारा अर्जुन का लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. 'पोन्नियिन सेलवन' फिल्म में ऐश्वर्या राय के बचपन का रोल निभाकर 'छोटी ऐश्वर्या' के नाम से फेम पाने वाली सारा अर्जुन हर लुक में ही बहुत खूबसूरत लगती हैं. चाहे शॉर्ट ड्रेस हो या सूट सलवार, हर तरह के आउटफिट में सारा बेहद हसीन लगती हैं और साड़ी में तो सारा का परफेक्ट फिगर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचता है.

(Photo: Instagram@saraarjunn)

sara arjun saree
  • 2/8

सारा अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी नई तस्वीरों में काली साड़ी पहनकर ऐसा शाही अंदाज दिखाया है कि पहली नजर में ही वह किसी महारानी जैसी लग रही हैं. साड़ी में सारा का ग्रेस,कॉन्फिडेंस और एलिगेंस एक साथ नजर आ रहा है और यही वजह है कि उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

(Photo: Instagram@saraarjunn)
 

saraarjunn
  • 3/8

वैसे तो सारा वेस्टर्न आउटफिट्स में भी बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आती हैं, लेकिन साड़ी में उनकी खूबसूरती देखते बनती है. सारा की अदा, सॉफ्ट एक्सप्रेशन और रॉयल अंदाज हर किसी क इंप्रेस कर रहा है. 

(Photo: Instagram@saraarjunn)

Advertisement
sara looks
  • 4/8

सारा ने गोल्डन शाइन वाली दिवानी लेबल की कस्टम साड़ी पहनी है, जिसमें ट्रेडिशनल जरदोजी वर्क हो रहा है. इस जरदोजी कढ़ाई वाली साड़ी में वो बेहद क्लासी और एलीगेंट लग रही हैं. सारा ने सटल लेकिन स्मार्ट स्टाइलिंग से हेवी साड़ी को भी ग्रेसफुल और एलिगेंट तरीके से कैरी किया हुआ है.
(Photo: Instagram@saraarjunn)

sara fashion
  • 5/8

साड़ी के बेस फैब्रिक में मेटैलिक शाइन इसे रिच सिल्क फील दे रही है,जबकि हल्की सी क्रिस्पनेस प्लीट्स को स्ट्रक्चर्ड और रॉयल लुक दे रहा है.साड़ी का ओवरऑल फॉल बेहद खूबसूरत दिख रहा है और सारा की अदा इस आउटफिट में और भी ज्यादा निखरकर सामने आती है.

(Photo: Instagram@saraarjunn)


 

SARA ARJUN
  • 6/8

डार्क गोल्ड और ब्रॉन्ज टोन वाली इस साड़ी को प्लेन रखते हुए इसके बॉर्डर पर हैंडक्राफ्टेड जरदोजी वर्क किया गया है.साड़ी में बीड्स, सेक्विन और फ्लोरल बेल डिटेलिंग के बीच रेड स्टोन की शाइन साड़ी को हेरिटेज और शाही लुक दे रहा है, जो किसी भी खास मौके के लिए परफेक्ट है.

(Photo: Instagram@saraarjunn)

SARA ARJUN
  • 7/8

साड़ी के साथ सारा ने सॉलिड ब्लैक फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ, जिसमें कोई एक्स्ट्रा वर्क नहीं है, जिससे साड़ी खुद हाइलाइट हो सके. वहीं डीप नेकलाइन और बैक पर डोरी डिजाइन ने लुक में सटल सेंसुअस एलिमेंट शामिल किया, जिसे ओपन पल्लू ड्रेपिंग के साथ बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया गया.

(Photo: Instagram@saraarjunn)

SARA ARJUN
  • 8/8

स्टाइलिंग को बैलेंस रखते हुए सारा ने हैवी नेकपीस की जगह स्टेटमेंट झुमके पहने, जिनमें रेड, ग्रीन पर्ल्स और स्टोन साड़ी से परफेक्ट मैच करते हैं. हैवी साड़ी के साथ सारा ने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, वैवी हेयर और एम्ब्रॉयडरी पोटली बैग के साथ वो बिल्कुल रॉयल क्वीन लग रही हैं. 

(Photo: Instagram@saraarjunn)
 

Advertisement
Advertisement