संजय बलराज दत्त (Sanjay Balraj Dutt) एक मशहूर अभिनेता हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं. उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें दो फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन स्क्रीन पुरस्कार शामिल हैं (Sanjay Dutt Awards).
दत्त ने रोमांस से लेकर कॉमेडी शैलियों में लगभग 187 फिल्मों में अभिनय किया. संजय दत्त ने 1981 में फिल्म रॉकी के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Sanjay Dutt Debut Film). इस फिल्म को उनके पिता अभिनेता सुनील दत्त ने किया था. उनके फिल्मों में नाम (1986), जिसमें जीते हैं शान से (1988), मर्दों वाली बात (1988), इलाका (1989) शामिल हैं। ), हम भी इंसान हैं (1989) और कानून अपना अपना (1989)। उन्होंने साजन (1991), खलनायक (1993), वास्तव, मिशन कश्मीर (2001), मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई (2006) शामिल है (Sanjay Dutt Movies).
संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को बॉम्बे में हुआ था (Sanjay Dutt Age). वो महान अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं (Sanjay Dutt Parents). संयज की दो बहने हैं (Sanjay Dutt Sisters). उनकी स्कूली शिक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावरी से हुई है (Sanjay Dutt Education).
दत्त ने 1987 में अभिनेत्री ऋचा शर्मा से शादी की (Sanjay Dutt first Wife Richa Sharma). 1996 में ब्रेन ट्यूमर से उनकी मृत्यु हो गई. इनकी की एक बेटी, त्रिशाला दत्त है, जिसका जन्म 1988 में हुआ था. वो अपने नाना-नानी के साथ संयुक्त राज्य में रहती है.
दत्त की दूसरी शादी एयर-होस्टेस से मॉडल बनी रिया पिल्लई से 14 फरवरी 1998 में हुई थी लेकिन 2008 में इनका तलाक हो गया (Sanjay Dutt Ex wife Rhea Pillai).
संजय दत्त ने तीसरी शादी मान्यता से शादी की (Sanjay Dutt Wife Manayta). इस शादी से इनके जुड़वां बच्चे हैं- एक लड़का और एक लड़की (Sanjay Dutt Twins Children).
संजय को अप्रैल 1993 में टाडा और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में अन्य अवैध हथियार रखने के लिए दोषी ठहराया गया था. अपनी सजा काटने के बाद, उन्हें 2016 में रिहा कर दिया गया (Sanjay Dutt TADA case).
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के अचानक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. संजय गुप्ता के अचानक निधन पर मिलाप जावेरी और रोनित रॉय जैसे करीबी दोस्त और सहयोगी भावुक होते नजर आए.
57 साल की उम्र में अपने निधन से पहले, फिल्ममेकर संजय गुप्ता संजय दत्त के साथ 'कांटे 2' की प्लानिंग बना रहे थे, जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसी ड्रीम कास्ट को शामिल करने का खुलासा किया था.
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में बनाकर खूब नाम कमाया. उनकी सबसे चर्चित फिल्म कांटे और शूटआउट एट वडाला थी, जिसके लिए उन्हें पहचाना जाने लगा.
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न्स में सलमान के शामिल होने की संभावना चर्चा में है. मेकर्स एक खास पुलिस अधिकारी का किरदार सलमान के लिए तैयार कर रहे हैं, जो संजय के किरदार की मदद करेगा.
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार में सरकारी वकील उज्जवल निकम की कहानी दिखाई गई है. उन्होंने आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाने में बेहद अहम रोल निभाया. मगर उसके साथ-साथ उन्होंने संजय दत्त को भी जेल भेजा था. एक समय पर वो गुलशन कुमार की हत्या के केस पर भी काम कर रहे थे.
शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त ने अपने साथ हुई उस कॉन्ट्रोवर्सी का जिक्र, जब उन्होंने 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान घर में अवैध हथियार रखे थे. इस विवाद पर एक्टर ने अफसोस जताया, और माफी मांगी है.
संजय दत्त ने पत्नी मान्यता दत्त की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने कहा कि मां नरगिस के बाद मान्यता ही ऐसी महिला हैं, जो हर मुश्किल में चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं.
मुंबई में 'सेलिब्रेट सिनेमा फेस्टिवल 2026' के दौरान जब संजय दत्त के विवादित बयान 'भारत में शांति नहीं है' के बारे में पूछा गया, तो आमिर खान का रिएक्शन वायरल हो गया.
संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला दत्त के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. एक्टर ने माना कि दोनों के बीच कभी दूरी थी, लेकिन अब उन्हें बेटी की तरक्की पर बहुत गर्व है.
संजय दत्त के वायरल सफाई वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर AI-generated होने का दावा किया जा रहा है. जानें फैक्ट चेक में इस वीडियो की असलियत क्या सामने आई.
हाल ही में एक्टर संजय दत्त, शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में पहुंचे. वहां संजय दत्त ने ऐसा कुछ कहा जिसपर विवाद हो गया. संजय दत्त को अपने बयान को लेकर माफी भी मांगना पड़ गई.
शेखर सुमन के शो में शामिल होने के दौरान, संजय दत्त ने भारत में शांति की कमी पर बात की और मजाक-मजाक में खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर देखा. हालांकि उनके बयान का विरोध होने के बाद उन्होेंने अब सफाई दी है.
शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर 'मुन्नाभाई' स्टाइल में एक संदेश भेजा है. वो कह रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री बने तो ट्रंप से जाकर बात करेंगे और उन्हें गांधीगिरी सिखाएंगे.
संजय दत्त ने एक बार फिर जेल में बिताए अपने कठिन दिनों को याद करते हुए कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि किस तरह मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया और हर मुश्किल का डटकर सामना किया.
'मुन्ना भाई MBBS' फिल्म के एक्टर विशाल ठक्कर 2016 से लापता हैं. उन्होंने 31 दिसंबर 2015 को आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क किया था. आज तक पता नहीं चल पाया कि उनके साथ क्या हुआ.
संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. बप्पा के सामने माथा टेकने के बाद उन्होंने मान्यता के माथे पर तिलक लगाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नीता और मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव के चर्चे हो रहे हैं, राधिका अंबानी के डांस से लेकर फिल्मी सितारों की एंट्री तक सब कुछ ग्रैंड था. इस खास इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल भी शामिल हुए. उनकी राधिका और संजय दत्त के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टिफनी ने अपने देसी लुक से गणेशोत्सव में सारी लाइटलाइट चुरा ली.
संजय दत्त के मराठी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा तो एक्टर ने खुद मंत्री प्रताप सरनाईक को फोन किया. ‘जय महाराष्ट्र’ से बातचीत शुरू कर संजू बाबा ने अपनी बात साफ की.
संजय दत्त ने बीते दिनों महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के दही हांडी इवेंट में मराठी भाषा बोलने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें मराठी नहीं आती. लेकिन अब संजय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मराठी में बात करते दिखे.
संजय दत्त से मुंबई के एक कार्यक्रम में मराठी बोलने को कहा गया तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. एक्टर ने यरवदा जेल में बिताए 6 साल का किस्सा भी सुनाया.
आदिल और बिलाल के डायरेक्शन में बनी एक साउथ अरेबियन एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' भारत में रिलीज हो चुकी है इस फिल्म में अहमद इज, करीम अब्देल अजीज के साथ ही सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं.