संजय दत्त और सलमान खान को लेकन बड़ी खबर सामने आ रही है. सलमान और संजय जल्द ही एक बार फिर स्क्रीन पर साथ आ सकते हैं. चर्चा है कि सलमान, 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न्स में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं. मेकर्स सुपरस्टार को ध्यान में रखकर एक पुलिस अधिकारी के किरदार को गढ़ रहे हैं.
फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था. इसमें संजय दत्त ने बल्लू की भूमिका निभाई थी, जबकि जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी अहम किरदारों में थे.
खलनायक रिटर्न्स में सलमान
मिड डे की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि सुभाष घई राइटिंग टीम के साथ सलमान के लिए एक खास किरदार तैयार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये किरदार एक मददगार पुलिस अधिकारी का है, जो कहानी में अहम भूमिका निभाएगा और संजय दत्त के किरदार की मदद करेगा. यह भूमिका कहानी पर असर डालती है.
मेकर्स ऐसे रोल की कल्पना कर रहे हैं, जो एक पुलिस अधिकारी होने के साथ नेक दिल इंसान हो. ताकि संजय दत्त के करिदार को आगे बढ़ाया जा सके. इस मददगार किरदार को निभाने के लिए सलमान से बेहतर कौन हो सकता है? स्क्रिप्ट अभी भी तैयार हो रही है, इसलिए कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है.
हालांकि, सलमान की हिस्सेदारी अभी तय नहीं हुई है. फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग के चरण में है और मेकर्स स्क्रीनप्ले तैयार होने के बाद ही कास्टिंग पर फैसला लेंगे.
खलनायक रिटर्न्स में सलमान की एंट्री प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष घई ने कहा कि कुछ भी पक्का करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि कुछ कहना अभी बहुत जल्दी है. स्क्रिप्टिंग अभी चल रही है. पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही हमें पता चलेगा कि हमारी स्थिति क्या है. अगर सलमान इस फिल्म में शामिल होते हैं, तो ये 2008 की फिल्म युवराज के बाद सुभाष घई के साथ उनका दूसरा सहयोग होगा.
अगर सलमान इस फिल्म में आते होते हैं, तो ये 2008 की फिल्म युवराज के बाद सुभाष घई के साथ उनका दूसरा प्रजोक्ट होगा.