13 Oct 2026
By: AajTak Sports
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
इस बार वजह उनकी ननद सारा तेंदुलकर के जन्मदिन पर शेयर की गईं खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
सानिया ने सारा तेंदुलकर के बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
सानिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
सानिया ने सारा को को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू माय सोल सिस्टर. उम्मीद है कि यह साल तुम्हारे लिए ढेर सारी खुशियां और प्यार लेकर आएगा.'
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
एक फोटो में दोनों गले मिलती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में वे साथ बैठकर केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
सानिया की इस पोस्ट पर फैन्स का भी ध्यान गया है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट को बड़ी संख्या में लाइक्स मिल रहे हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar
सारा और सानिया अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
Photo: Screengrab/Instagram/saaniyatendulkar