scorecardresearch
 

सचिन तेंदुलकर की पत्नी ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, जया बच्चन ने किया रिएक्ट, फैन्स बोले- संस्कार

मुंबई में आयोजित बुक लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और दिग्गज फिल्ममेकर गुलजार एक साथ नजर आए. इस दौरान सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जो उनकी विनम्रता और संस्कारों को दर्शाता है.

Advertisement
X
इवेंट का वीडियो वारयल (Photo: Screengrab)
इवेंट का वीडियो वारयल (Photo: Screengrab)

मंबई में आयोजित एक बुक लॉन्च इवेंट में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ पहुंचे थे. इवेंट में उन्होंने दिग्गज फिल्ममेकर गुलजार के साथ मंच शेयर किया. बुक लॉन्च इवेंट पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थीं. इवेंट के दौरान अंजलि ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जो उनकी संस्कारी छवि को एक बार फिर से उजागर करता है. अंजिल तेंदुलकर और बिग बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अंजलि के संस्कारों ने छुआ दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुक लॉन्च इवेंट पर सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचते हैं. सचिन अपनी वाइफ को बिग बी से मिलवाते हैं. अंजलि बेहद सादगी और विनम्रता के साथ अमिताभ के पास गईं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. बच्चन साहब उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं. इसके बाद उन्होंने जया बच्चन से भी आशीर्वाद लिया.भरी महफिल में उनका अपनी सभ्यता और संस्कार ना भूलना ऑडियंस का दिल छू गया. 

फैन्स सचिन की पत्नी के संस्कारों से काफी इंप्रेस नजर आए. एक फैन ने लिखा कि इसे कहते हैं संस्कार. दूसरे ने कहा कि दिल जीत लिया. अन्य ने कहा कि भाभी ने कमाल कर दिया. कई लोगों ने इसे आज का सबसे खूबसूरत वीडियो बताया. कई लोगों ने लिखा कि अंजलि हमेशा से ही अपनी विनम्रता के लिए जानी जाती हैं और यह वीडियो उनकी असली छवि को दर्शाता है.

Advertisement

इवेंट में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, मशहूर गीतकार गुलज़ार और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज मौजूद थे. मंच पर अमिताभ और गुलजार का गर्मजोशी भरा मिलना भी खूब सुर्खियों में रहा. वहीं, सचिन तेंदुलकर का मंच पर गुलजार साहब को पानी पिलाते हुए एक और वीडियो भी वायरल हुआ. 

इस इवेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब खेल, सिनेमा और साहित्य के दिग्गज एक मंच पर आते हैं, तो ऐसा माहौल बनता है जो यादगार हो जाता है. अंजलि तेंदुलकर का यह संस्कारी अंदाज न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement