पैट कमिंस (Pat Cummins) एक ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज, अच्छी सटीकता, लाइन और लेंथ के साथ, उन्हें महान टेस्ट गेंदबाजों में से एक माना जाता है.
2021 में, कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. उनकी कप्तानी में टीम ने एशेज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे महत्वपूर्ण खिताब जीते.
आईपीएल के 2024 ऑक्शन में, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें 20.5 करोड़ में खरीदा.
कमिंस ने अपना टेस्ट डेब्यू 18 साल की उम्र में 2011 में किया था और वनडे डेब्यू (कैप 189) साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 अक्टूबर 2011 किया. पैट ने टी20 डेब्यू (कैप 51) साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 अक्टूबर 2011 को किया था.
जनवरी 2023 तक, आईसीसी पुरुष टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग के अनुसार कमिंस को दुनिया के नंबर वन गेंदबाज का दर्जा दिया गया था. कमिंस उस ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे जिसने 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीता था और 2021-23 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के विजेता कप्तान थे.
फरवरी 2020 में, कमिंस ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका बेकी बोस्टन से सगाई की और 1 अगस्त 2022 को शादी की. उनका एक बेटा और एक बेटी है (Pat Cummins Family).
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम 2018 के 'सैंडपेपर गेट' प्रकरण के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और मैथ्यू रेनशॉ उस दौरे पर शामिल थे. ये पांचों खिलाड़ी अबकी बार भी साउथ अफ्रीका की यात्रा करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। स्टार्क ने 230 विकेट के साथ WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले दिन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.
बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की नजर आईसीसी के फैसले पर होगी. यदि डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स काटे जाते हैं तो मैदान पर मिली हार का असर सिर्फ सीरीज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फाइनल की रेस पर भी पड़ सकता है.
बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने माना कि उनकी टीम मुकाबले के हर विभाग में पिछड़ गई. कमिंस ने पहले दिन की बल्लेबाजी को हार की शुरुआत बताया और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को लंबे समय तक टिककर बल्लेबाजी करने के साथ गेंद से भी ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन करना चाहिए था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने इतिहास रच दिया है. पैट कमिंस का विकेट लेते ही मिराज ने WTC में 100 विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बने. साथ ही वह WTC में 100 विकेट और 1,000 रन पूरा करने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर भी बन गए.
हेजलवुड के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह चोट के कारण लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहे थे. एड़ी की चोट के चलते वह पिछली एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. उनकी अनुपस्थिति में स्कॉट बोलैंड ने टीम में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी.
राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर मैच पलट दिया. SRH की हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने वैभव की खुलकर तारीफ नहीं की, जिस पर पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत भड़क गए.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में चयन की मांग तेज कर दी है. अगले महीने श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए उनका सिलेक्शन इंडिया-ए टीम में किया गया है, जिसे सीनियर टीम की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है
IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 एलिमिनेटर से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद पूरी तरह सतर्क है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कप्तान पैट कमिंस ने माना कि वैभव अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, इसलिए टीम ने उनके लिए Plan B और Plan C तैयार किया है. सूर्यवंशी इस सीजन 583 रन बना चुके हैं और SRH के खिलाफ शतक भी जड़ चुके हैं.
IPL 2026 Eliminator, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज (27 मई) मुल्लांपुर में होगी. लगातार हार के बाद वापसी करने वाली RR के सामने SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी और 6 मैचों की जीत की लय चुनौती बनकर खड़ी है. मुकाबले में ट्रेविस हेड-जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी-पैट कमिंस की टक्कर सबसे बड़ी नजर रहेगी.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को हैदराबादी टीम ने 5 विकेट से जीता. प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था.
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad IPL: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईंं. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 82 रनों से शानदार जीत हासिल की. अंकतालिका में गुजरात अब आरसीबी को पछाड़ पहले पायदान पर आ चुकी है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए लंबे समय तक और लगातार खेलें. कमिंस को एक अब बड़ी डील की पेशकश की गई है, जो उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रख सकता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन IPL 2026 प्लेऑफ से टकराव के कारण कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहला ODI IPL फाइनल के आसपास खेला जाएगा. कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिल सकता है.
IPL 2026 प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे की टक्कर से ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी शुरुआती वनडे से बाहर रह सकते हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट भी टीम चयन पर असर डाल सकता है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को बुधवार को खेले गए मुकाबले में 33 रनों से मात दी. इस मैच में भले ही पंजाब की टीम को हार मिली, लेकिन पंजाब की टीम के कूपर कोनोली ने रिकॉर्डबुक हिला दी. इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम अब 'टेबल टॉपर' बन गई है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर-45 में 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हुईं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम था और उसने जीत भी हासिल की.
आईपीएल 2026 का यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बदले और धमाके की कहानी बन गया. 13 अप्रैल को हैदराबाद में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू में ही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था और पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया था... लेकिन 25 अप्रैल को जयपुर में कहानी पूरी तरह पलट गई.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज वैभ सूर्यवंशी अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं. पैट कमिंस की गेंद पर भी वैभव ने एक शानदार छक्का जड़ा था. अपनी पारी में वैभव ने कुल 12 छक्के लगाए और 36 गेंद में शतक जड़ा.