पाकुड़
पाकुड़ (Pakur) झारखंड राज्य के चौबीस जिलों में से एक जिला है (District of Jharkhand). यह इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. 28 जनवरी 1994 को पाकुड़ जिले का गठन किया गया था (Formation of Pakur). इसका 686.21 वर्ग किमी है. यह झारखंड राज्य के उत्तर-पूर्वी कोने पर स्थित है. यह उत्तर में साहिबगंज जिले से, दक्षिण में दुमका जिले से, पश्चिम में गोड्डा जिले से और पूर्व में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से घिरा हुआ है (Pakur Location).
पाकुड़ में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, राजमहल है जो साहेबगंज जिले के साथ साझा करता है और 3 विधानसभा क्षेत्र हैं (Pakur Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार पाकुड़ जिले की जनसंख्या 900,422 है (Pakur Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 498 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Pakur Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 28.15% थी (Pakur Population Growth). पाकुड़ में हर 1000 पुरुषों पर 985 महिलाओं का लिंगानुपात है (Pakur Sex Ratio) और साक्षरता दर 50.17% है (Pakur Literacy). जिले की 39.42% आबादी बंगाली बोलती है जबकि 36.40% संताली, 11.84% खोरठा, 4.90% माल्टो और 2.83% हिंदी बोलती है (Pakur Language).
यह अपने काले पत्थर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यह बांग्लादेश को प्रतिदिन लगभग 500 ट्रक स्टोन चिप्स की आपूर्ति करता है. यह पूरे भारत में ब्लैक स्टोन चिप्स और पंजाब को कोयले की आपूर्ति करके हावड़ा रेलवे डिवीजन के लिए सबसे अधिक राजस्व उत्पन्न कर रहा है (Pakur Economy).
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़ीडूबा गांव में विवाहिता और एक युवक को कथित प्रेम संबंध के आरोप में अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के पाकुड़ जिले में विवाहिता और एक युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के मामले में 5 नामजद समेत 30-40 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में लेने के बजाय किसी भी विवाद की सूचना पुलिस को दें.
झारखंड के पाकुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. 13 साल की बच्ची और उसकी मां की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का पिता ही निकला, जिसने शराब और शक के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
झारखंड के पाकुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. 13 साल की बच्ची और उसकी मां की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का पिता ही निकला, जिसने शराब और शक के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक अपराध की घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर कार्रवाई की. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की.
झारखंड के पाकुड़ में पारिवारिक कलह से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के कालीतला मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी और एक अबोध बच्चे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे आकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के पाकुड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पाकुड़ सिविल कोर्ट ने हत्या के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई, जिसके तुरंत बाद वे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से ही भाग निकले. इस बड़ी लापरवाही के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
झारखंड के पाकुड़ में बांसलोई नदी किनारे 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा का शव मिला. मौके से स्कूल बैग, कॉपी, पेन, चप्पल, नाश्ता और ज़हर की पुड़िया बरामद हुई. लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतका की हाल ही में शादी हुई थी.
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत की ओर जा रहे दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि बिजली गिरी तो मोबाइल ब्लास्ट हो गया. इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
झारखंड के पाकुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महेशपुर इलाके में एक घर के बाथरूम में जहरीला कोबरा निकल आया. यह देखते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. गनीमत रही कि रेस्क्यू टीम ने समय रहते पहुंचकर कोबरा को पकड़ लिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां बेमिसाल मरांडी अपनी पत्नी को वापस लाने गए थे, लेकिन उन्हें बेरहमी से पीटकर मार दिया गया. हमलावरों ने उन्हें नग्न कर पोखर किनारे छोड़ दिया, जहां सुबह ग्रामीणों ने उन्हें बेहोश पाया. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
झारखंड विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशियों की घुसपैठ और आदिवासी लड़कियों से उनका संबंध सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. पहले ये डर लोकल नेता दबी जबान में जताते थे. धीरे से चिंगारी भड़की. अब हाल ये हैं कि लगभग सभी पार्टियां इसपर कुछ न कुछ कह रही हैं, फिर चाहे वो सबूत देना हो, या आरोप को झुठलाना. हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रोटी-बेटी-माटी को बचाने की गुहार लगा डाली. aajtak.in ने महीनों पहले ही ग्राउंड पर जाकर उन तमाम जिलों के हालात देखे, जहां ये समस्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है.
झारखंड में एक युवक बिजली कटने की वजह से रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंस गया और करीब 40 मिनट के बाद बाहर निकल पाया. वो जेपीएससी की परीक्षा देने के लिए रांची जा रहा था, जब वो बाहर निकला तबतक ट्रेन और परीक्षा छूट गई, जिसकी वजह से वो हताश हो गया.
पाकुड़ पुलिस ने अंजना गांव में छापेमारी कर 8 लाख रुपये की जाली लॉटरी, लॉटरी छपाई मशीन और अन्य सामान बरामद की है. पुलिस ने मामले में 8 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड की स्पेशल ब्रांच ने पिछले साल एक लेटर जारी किया. इसमें घुसपैठियों के संथाल-परगना आकर मदरसों में ठहरने की बात लिखी है. कथित तौर पर इसी दौरान उनके पहचान पत्र बनते हैं. ब्रांच ने संथाल में इसकी जांच की बात की थी. दिसंबर में एक लेटर होम मिनिस्ट्री से आया, जिसमें उन फर्जी पोर्टल्स का जिक्र है, जो नकली ID बना रहे हैं. हम खुद सड़क और नदी से होकर बॉर्डर तक सच्चाई जानने पहुंचे.
झारखंड के पाकुड़ जिला में मलेरिया से 7 बच्चों की मौत हो गई. लिट्टीपाड़ा के कुटलों गांव में पिछले एक सप्ताह से मलेरिया फैला हुआ है. इस मामले पर डीसी ने कहा कि स्वास्थ विभाग की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है. ग्रामीणों के बीच जागरूकता की कमी है. जिसकी वजह से मलेरिया कभी डायरिया जैसी बीमारी की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है.
पाकुड़ जिले से एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि पहले ही घात लगाए 8 से 10 लोगों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया. जब वह बेहोश हो गई तो सभी उसे छोड़कर फरार हो गए. दूसरे दिन जब उसे होश आया तो वह बाजार पहुंची और ग्रामीणों को आपबीती बताई.
झारखंड में एक शख्स ने दस साल पहले एक किन्नर से आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी. उसने किन्नर को जीवनभर पत्नी की तरह रखने का भरोसा दिलाया था. दोनों 10 वर्षों से पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. इसी बीच किन्नर को एक ऐसी बात पता चली जो उसे नागवार गुजरी. इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होता था.
झारखंड के पाकुड़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जूट महोत्सव चल रहा है. यहां परिवार के साथ आए बच्चे का सिर लोहे की ग्रिल वाले गेट में फंस गया. इस घटना से महोत्सव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. किसी तरह से भीड़ को कंट्रोल किया गया. इसके बाद गैस कटर की मदद से ग्रिल काटकर बच्चे को निकाला गया.
झारखंड के पाकुड़ जिले में आग लगने से पिता-पुत्र समेत गाय की मौत हो गई. इस आग में झोपड़ी और उसके अंदर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.