scorecardresearch
 

7 दरिंदों की हैवानियत! झारखंड के पाकुड़ में 13 साल की बच्ची से किया गैंगरेप

झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक अपराध की घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर कार्रवाई की. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर बड़ी सफलता हासिल की.

Advertisement
X
झारखंड के पाकुड़ में 13 साल की बच्ची से किया गैंगरेप (Photo: representational image)
झारखंड के पाकुड़ में 13 साल की बच्ची से किया गैंगरेप (Photo: representational image)

झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की वारदात से पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. मालूम हुआ कि बच्ची के साथ कुल 7 लोगों द्वारा बारी- बारी से दुष्कर्म किया गया.

 महेशपुर थाना में केस दर्ज किया गया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी, मानवीय और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई.

पुलिस के मुताबिक, गठित एसआईटी ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर केवल चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. कार्रवाई के दौरान घटना में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. त्वरित कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. वहीं इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement

Input: कुंदन कुमार

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement