scorecardresearch
 

दूसरी पत्नी और अबोध बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदा शख्स, दो शादियों के चलते होता था क्लेश

झारखंड के पाकुड़ में पारिवारिक कलह से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र के कालीतला मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी और एक अबोध बच्चे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे आकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दूसरी पत्नी और बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदा शख्स (Photo: itg)
दूसरी पत्नी और बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदा शख्स (Photo: itg)

झारखंड के पाकुड़ जिले में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया. नगर थाना क्षेत्र के कालीतला मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दूसरी पत्नी और एक मासूम बच्चे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर जान दे दी. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों उसी दिन नगरनवी इलाके में अपने परिजनों से मिलने गए थे. शाम के समय जब वंदे भारत एक्सप्रेस उस रूट से गुजर रही थी, तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक पहले से विवाहित था और उसके बच्चे भी थे. बाद में उसने अपनी पत्नी की बहन से विवाह कर लिया था. बताया जाता है कि इस संबंध को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था. मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी की पहले किसी और जगह शादी हुई थी, लेकिन वह ससुराल नहीं जाती थी और बाद में उसने अपने जीजा से विवाह कर लिया. इसी कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

Advertisement

हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की संभावना को भी खंगाला जा रहा है.

घटना के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. रेलवे पुलिस ने भी मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement