ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर (Operation Safed Sagar) 2026 में रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज है. यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की भूमिका और ऑपरेशन सफेद सागर की घटनाओं पर आधारित है. इसका निर्माण कुशल श्रीवास्तव और अभिजीत सिंह परमार ने किया है, जबकि निर्देशन ओनी सेन ने किया है.
सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा और अभय वर्मा सहित कई कलाकार शामिल हैं. इसके जरिए युद्ध के दौरान वायु सेना के अधिकारियों, पायलटों और सैन्य अभियानों से जुड़ी परिस्थितियों को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है.
कहानी कारगिल संघर्ष के उस दौर को केंद्र में रखती है, जब जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठ के बाद भारतीय सेना ने जवाबी अभियान शुरू किया था. इस युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना ने 26 मई 1999 को ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया था. यह अभियान भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के साथ मिलकर चलाया गया था.
ऑपरेशन सफेद सागर के तहत भारतीय वायु सेना ने कारगिल की दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में दुश्मन की ठिकानों और सैन्य गतिविधियों के खिलाफ हवाई अभियान चलाया. इस दौरान मिग-21, मिग-23, मिग-27, मिराज 2000 और अन्य विमानों का इस्तेमाल किया गया. मिराज 2000 विमानों ने सटीक बमबारी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
मनु ऋषि चड्ढा ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाया है. जानिए उन्होंने मुशर्रफ के अंदाज, ठहराव और डायलॉग्स को कैसे पकड़ा.
'ऑपरेशन सफेद सागर' में अंजन श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाया है. इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी एक्टिंग की भी काफी सराहना हो रही है.
ओटीटी पर आई वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने न तो एक्टिंग की है और न ही कोई वॉइसओवर दिया है. फिर भी इस सीरीज के निर्माताओं ने उनका विशेष आभार जताया है, आखिर इसकी वजह क्या है?
1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी 'ऑपरेशन सफेद सागर' में जनरल परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाना एक्टर मनु ऋषि चड्ढा के लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस रहा है. युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे मुशर्रफ का रोल पर्दे पर उतारने के बाद उन्हें दर्शकों से जहां एक तरफ एक्टिंग की तारीफ मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ नफरत.
इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी और वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे.
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की रीलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुश खबरी है. रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक और गाना रिलीज कर दिया है. विशाल ददलानी की शानदार आवाज से सजे इस ट्रैक में कारगिर वॉर के दौरान इंडियन एयरफोर्स के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन क साहस, समर्पण और जज्बे की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है.
नेटफ्लिक्स पर कारगिल युद्ध पर आधारित नई सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर आई है. जिसमें भारतीय एयरफोर्स की गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की पाकिस्तान के साथ लड़ाई की झलक देखते हैं. 'ऑपरेशन सफेद सागर की स्टार कास्ट ने आजतक से बातचीत की. जिसमें सीरीज की कहानी से लेकर शूटिंग से जुड़े रोचक किस्से शेयर किए. देखें पूरी बातचीत.
ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल की जंग में वायु सेना के आकाशवीरों को श्रद्धांजलि देने वाली कहानी है. इसमें अंधराष्ट्रीयता की कोई जगह नहीं है. वायु सेना की वीरता, दमदार अभिनय और रोमांचक हवाई दृश्यों से भरपूर यह कारगिल की अनकही कहानी गर्व से सीना चौड़ा कर देती है.
ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज में परवेज मुशर्रफ का किरदार मनु ऋषि चड्ढा ने निभाया है जबकि नवाज शरीफ की भूमिका विनय पाठक ने निभाई है. वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका मेें अंजन श्रीवास्तव हैं.