scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

परवेज मुशर्रफ का रोल निभाकर परेशान हुआ एक्टर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की मदद, मिली नफरत

 Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 1/8

1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी 'ऑपरेशन सफेद सागर' में जनरल परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाना एक्टर मनु ऋषि चड्ढा के लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस रहा है. युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे मुशर्रफ का रोल पर्दे पर उतारने के बाद उन्हें दर्शकों से जहां एक तरफ एक्टिंग की तारीफ मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ नफरत. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 2/8

एक्टर को इस नेगेटिव किरदार की वजह से भारी नफरत का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे मुश्किल और संवेदनशील किरदार को जीवंत करने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की एक खास सलाह उनके बेहद काम आई. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 3/8

HT को दिए इंटरव्यू में मनु ऋषि चड्ढा का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा पहले से था कि इस रोल के बाद लोग उन्हें पसंद नहीं करेंगे. आजकल उनका सोशल मीडिया और इनबॉक्स दर्शकों के मैसेज से भरा पड़ा है. कई लोग लिख रहे हैं कि मुशर्रफ की हरकतों पर उनका दिल चाहता है कि वे मनु को थप्पड़ मार दें, लेकिन उनके बेहतरीन काम के लिए गले भी लगाना चाहते हैं. (Photo: Instagram/gajrajrao)
 

Advertisement
Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 4/8

इस पर मजाकिया अंदाज में मनु कहते हैं कि प्लीज कोई थप्पड़ मत मारना, क्योंकि अगर सब ऐसा सोचने लगे तो संभालना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, उनका मानना है कि यह नफरत भी दरअसल उनके काम को मिली सराहना ही है. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 5/8

एक सच्चे और नफरत से भरे इंसान का किरदार निभाना मनु के लिए बड़ी चुनौती थी. वह बहुत ज्यादा वीडियो देखकर नकल नहीं करना चाहते थे, ताकि एक्टिंग बनावटी न लगे. इसी बीच एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लंच पर हुई मुलाकात ने उनकी राह आसान कर दी. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 6/8

जब मनु ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा कि उन्होंने 'मंटो' की तैयारी कैसे की थी, तो नवाज़ ने बताया कि ज्यादा रेफरेंस न होने पर इंसान के अंदरूनी पहलुओं और उसके नजरिए पर काम करना चाहिए, चाहे वह सही हो या गलत. इसी सलाह को मानते हुए मनु ने अपने डायरेक्टर के विजन पर भरोसा किया. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 7/8

मनु का कहना है कि एक भारतीय के तौर पर वह मुशर्रफ से नफरत कर सकते थे, लेकिन एक कलाकार के रूप में उन्हें अपने किरदार के प्रति ईमानदार रहना था. सेट पर वर्दी पहनने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह पाकिस्तान और अपने मिशन के प्रति वफादार मान लिया था. (Photo: Instagram/gajrajrao)

Manu rishi Chadha Pervez Musharraf 
  • 8/8

शूटिंग के दौरान इस नेगेटिव मानसिकता से बचने के लिए मनु लोगों से थोड़ा अलग-थलग रहते थे. उन्होंने बताया कि भारत की खूबसूरत वादियों को देखकर वह अक्सर किरदार से बाहर आ जाते थे. एक्टर नसीरुद्दीन शाह हमेशा 'स्विच ऑन' और 'स्विच ऑफ' की बात करते हैं, जिसे मनु ने पहली बार इस प्रोजेक्ट में गहराई से समझा.  (Photo: Instagram/gajrajrao)

Advertisement
Advertisement