उत्तरी दिल्ली (North Delhi District) भारत (India) की राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक प्रशासनिक जिला है. अलीपुर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Alipur Administrative Headquarter). उत्तरी दिल्ली यमुना नदी (Yamuna River) और पूर्व में मध्य दिल्ली जिले और पश्चिम में उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले से घिरा हुआ है. प्रशासनिक रूप से, जिले को तीन अमुमंडलों- मॉडल टाउन (Model Town), नरेला (Narela) और अलीपुर (Alipur) में विभाजित किया गया है.
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक उत्तरी दिल्ली की जनसंख्या 8.88 लाख है (North Delhi population). इसका क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है (North Delhi Area), जिसमें प्रति वर्ग किलोमीटर 14,557 लोग रहते हैं (North Delhi Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 869 है. इसकी 86.85 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 90.89 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 82.20 फीसदी है (North Delhi literacy).
उत्तरी दिल्ली के प्रमुश स्थलों में एडवेंचर आइलैंड (Adventure Island), मजनू का टीला (Majnu ka Tilla), स्प्लैश वाटर पार्क (Splash Water Park) और जापानी पार्क (Japanese Park) प्रमुख है जो सैनानियों का ध्यान आकर्षित करता है (North Delhi tourist Places).
यहां के स्ट्रीट फूड की बात करें तो चाचे दी हट्टी, फतेह चंद की कचौरी, बीटीडब्ल्यू- बिट्टू टिक्की वाला, राजू चाट भंडार, ओम दी हट्टी, गोपाल स्वीट कॉर्नर और बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़े काफी फेमस हैं (North Delhi Famous Street Food).
दिल्ली के सैदुलाजाब में बहुमंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. बिल्डिंग मालिक करमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि MCD ने महरौली, साकेत और आसपास के इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े अभियान का ऐलान किया है.
दिल्ली में गर्मी के साथ पानी और बिजली का संकट भी गहराता जा रहा है. कई इलाकों में लोग घंटों पानी के टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं, तो कहीं बिजली कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सरकार तैयारियों का दावा कर रही है, लेकिन राजधानी के कई हिस्सों में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं.
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. राजधानी में बिजली के बिलों का बढ़ना अब लगभग तय हो गया है. APTEL ने कड़ा रुख अपनाते हुए DERC को फटकार लगाई है और 38,000 करोड़ रुपए से अधिक के बकाए की वसूली 3 हफ्ते में शुरू करने का आदेश दिया है.
दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में सिमटने की संभावना ने एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जमीनों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक का जबरदस्त उछाल ला दिया है.
राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की संख्या में तेजी देखी गई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं.
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बीती रात एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. रफ्तार का जुनून इस कदर हावी था कि एक कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पेड़ पर जा लटकी.
दिल्ली के लाल किले के पास जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली कार की जांच के दौरान पुलवामा के रहने वाले मुदस्सिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी खुद को एनआईए अधिकारी बताकर घूम रहा था और फर्जी आई कार्ड दिखा रहा था. पूछताछ में सामने आया कि वह कश्मीरी युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था.
जनकपुरी हादसे में गिरफ्तार दो ठेकेदारों की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है. 5-6 फरवरी की रात 25 वर्षीय बाइकर कमल ध्यानी की सीवर प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी. इस मामले की जांच की जा रही है.
उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में रेस्टोरेंट की छत से गिरने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई. छात्र दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट गया था. छत पर लगे प्लास्टिक शेड पर चढ़ते ही वह टूट गया और छात्र नीचे गिर पड़ा. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली में सोमवार को MCD की डॉग कैचर टीम पर हमला हो गया. रोहिणी में डॉग लवर्स ने वैन तोड़ दी, टीम से मारपीट की और पकड़े गए दो कुत्तों को छुड़ा लिया. वैन का शीशा टूट गया और टायर भी पंक्चर कर दिया गया. मामले में FIR दर्ज कर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली में यमुना का पानी 57 साल के सबसे निचले स्तर पर है. साल 1965 के बाद पहली बार यमुना का जलस्तर इतना नीचे गया है. जिसकी वजह से दिल्ली जल बोर्ड ने चेतावनी जारी की है कि लगभग पूरी दिल्ली को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है.
दिल्ली में एक 19 वर्षीय DU छात्र, जो अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए सुबह अखबार बांटता था, सड़क हादसे में मारा गया. यह हादसा रोहिणी में हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
दिल्ली में कारोबारी से बड़ी लूट हुई है. यहां एक ज्वेलर ऑटो से उतरकर ड्राइवर को पैसे में दे रहा था, इतने में बाइक सवार उसके तीन बैग लूटकर फरार हो गए. उसने पुलिस को बताया कि उन बैगों में चार किलो सोने के आभूषण थे. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और पत्नी की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. 16 साल की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था, आरोपी जिसे वापस लेने की धमकी देता रहता था.
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कार गहरे नाले में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, जबकि गाड़ी को निकालने की जेसीबी की मदद ली गई.
दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में खुजली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. वो पहले पाउडर छिड़कते हैं और फिर जब आदमी का ध्यान अपने बैग या सामान हटकर बॉडी में जलन या खुजली पर चला जाता है तो वो सामान लेकर भाग जाते हैं.
दिल्ली में एक लड़का अपने पिता के साथ स्विमिंग पूल में तैर रहा था, इसी दौरान पिता के पास कोई इमरजेंसी कॉल आया और वो बात करने चले गए, लेकिन बेटा पूल में ही तैरता रहा, लेकिन जब पिता वापस लौटे तो देखा कि बेटा बेहोशी की हालत में था. जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
वजीराबाद इलाके में यूट्यूबर पत्नी से छेड़खानी का विरोध करना पति को महंगा पड़ गया. दबंगों ने उसकी दो बार बेरहमी से पिटाई कर दी. फिलहाल पति के हाथ और पैर में फ्रैक्चर के साथ गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.
दिल्ली में सोमवार की सुबह घुसे तेंदुए ने करीब सात घंटे तक आतंक मचाया. गांव के लोगों ने उसे किसी तरह घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया.
दिल्ली के इंद्रलोक में एक पुलिसकर्मी सड़क पर नमाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की इस शर्मनाक हरकत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया.
दिल्ली के रोहिणी में अमेरिकी बुली डॉग ने 7 साल की बच्ची को काटकर जख्मी कर दिया. बच्ची के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं. फिलहाल उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. बच्ची के पिता ने डॉग ओनर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है.