नवादा
नवादा (Nawada) जिला बिहार (Bihar) के 38 जिलों में से एक है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी यहीं है. जिला मगध संभाग का सबसे पूर्वी जिला है, जो बिहार के 9 प्रशासनिक प्रभागों में से एक है. झारखंड राज्य (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) और गिरिडीह (Giridih) जिले की दक्षिणी सीमा पर स्थित हैं. यह बिहार के गया (Gaya), नालंदा (Nalanda), शेखपुरा (Shekhpura) और जमुई (Jamui) जिलों के साथ भी सीमा साझा करता है. जिले के अधिकांश भाग मैदानी हैं लेकिन कुछ क्षेत्र पहाड़ी भी हैं. काकोलत (Kakolat falls) और तिलैया द्वारा मुख्य नदियां - सकरी, खुरी, पंचाने, भुसरी बहती हैं (Rivers of Nawada). इस जिले का क्षेत्रफल 2,494 वर्ग किलोमीटर है (Nawada Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक नवादा की जनसंख्या (Nawada Population) 22.19 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 890 लोग रहते हैं (Nawada Density).
इस आधुनिक जिले का क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से मगध, शुंग और गुप्त साम्राज्यों का हिस्सा था. 1845 में, नवादा को गया जिले का एक उपखंड बनाया गया था. 26 जनवरी 1973 को नवादा को गया जिले से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था (Formation of Nawada District).
हिंदू पौराणिक इतिहास में काकोलत जलप्रपात का उल्लेख है. ऐसा माना जाता है कि एक राजा किसी ऋषि के श्राप से अजगर में बदल गया और यह जलप्रपात उसका निवास स्थान बना था (Nawada History).
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लगन-सगाई कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. फायरिंग से महिलाएं और बच्चे डर गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद किए हैं और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है.
नवादा में बोर्ड परीक्षा के दौरान हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं, जहां देर से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलने के बाद छात्राएं दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में दाखिल होती दिखीं. वहीं पटना में सिर्फ दो मिनट देरी से पहुंचने पर कई छात्राओं को बाहर ही रोक दिया गया जिसके बाद कुछ छात्राएं गेट के बाहर ही रोने लगीं.
नवादा में बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया. परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने को लेकर सख्ती के बीच कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद कुछ परीक्षार्थियों ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. हैरान कर देने वाली तस्वीरों में छात्राएं ऊंची दीवार फांदकर जबरदस्ती परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करती नजर आईं.
बिहार के आरा में कोचिंग पढ़ने गए 18 साल के छात्र का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिजनों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लड़की से जुड़े विवाद में साजिश रची गई. लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी. इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
बिहार के नवादा जिले में सास की चाकू गोदकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. नगर थाना क्षेत्र में हुई वारदात में बहू ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर अपनी ही सास की हत्या कराई. पुलिस ने साजिशकर्ता बहू और गया जी से आए तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है.
नवादा में बाजार में घूम रहे एक व्यक्ति को लोगों ने चोर समझ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर दी. फिर उसे पोल से भी बांध दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
बिहार के नवादा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां शक और गुस्से की आग में एक बेबस और मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स उस बर्बरता का शिकार हो गया, जिसे देख और सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए.
नवादा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस' के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगे जा रहे थे. निःसंतान महिलाओं को गर्भवती कराने के बदले 10 लाख रुपये देने का झांसा दिया जाता था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. सभी का मोबाइल जब्त कर जांच जारी है.
बिहार के नवादा में एक शूटर ने 5 दिनों में 26 शिकार किए हैं. और ये सब उस शिकारी ने सरकार के आदेश पर किया है. शिकार का सिलसिला अब भी जारी है. इस शिकार और शिकारी की वजह से बिहार में एक बहस छिड़ गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जदयू विधायक विभा देवी शपथ पत्र ठीक से न पढ़ सकीं. बार-बार अटकने और टूटे शब्दों में शपथ लेने की घटना का वीडियो सामने आया है. उन्होंने बीच में दूसरी विधायक से मदद भी ली.
बिहार के नवादा में चुनावी रंजिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक परिवार पर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने के कारण लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है. यह घटना रोह थाना क्षेत्र के मरुई पंचायत के काजीचक गांव की है.
नवादा में चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है. आरोप है कि एक शिक्षक सह मुखिया प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक परिवार पर इसलिए जानलेवा हमला किया क्योंकि उन्होंने महागठबंधन की जगह निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिया था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मगध की ऐतिहासिक शान को फिर से लौटाने की बात कही. उन्होंने छोटे किसानों, विकास, सुशासन और छठ पूजा के सम्मान को केंद्र में रखकर आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए. प्रधानमंत्री बोले, 'जंगलराज नहीं, विकसित बिहार चाहिए.'
बिहार के नवादा में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना दुर्गा पूजा मेले में हुए विवाद के बाद पुलिस लाठीचार्ज के दौरान हुई. पुलिस की कार्रवाई के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 18 साल का युवक बचने के लिए तालाब में कूद गया और डूबने से उसकी जान चली गई.
नवादा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में 21 साल के युवक पुष्पांशु शंकर की हत्या लकड़ी काटने वाली ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर कर दी गई. हत्यारों ने उसके मोबाइल को भी हथौड़े से तोड़ दिया. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.
बिहार के नवादा में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर फैक्ट्री से 21 साल के युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव निवासी पुष्पांशु शंकर के रूप में की गई है.
नवादा में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां 13 साल के बच्ची को चार युवकों ने जबरन शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. बच्ची के चीखने पर उसकी सहेलियां दौड़ी आईं लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे.
नवादा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की थार गाड़ी ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी. हादसे में बॉडीगार्ड महेश कुमार का पैर टूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पर अज्ञात चालक के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नवादा के भगत सिंह चौक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ चल रही है. दोनों मिलकर वोट चुरा रहे हैं. संविधान ने आपको वोट का अधिकार दिया है, जिसे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त आपसे छीन रहे हैं.
नवादा में एक बच्ची एक युवक की हैवानियत का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. 15 साल की लड़की को घर में अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश करने लगा.
नवादा में अपराधियों ने एक युवक को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक सचिन कुमार बिहार पुलिस परीक्षा देने घर से निकला था. शव मिर्जापुर गांधी नगर के खेत में मिला. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. इलाके में दहशत का माहौल है. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.