मुंबई उपनगर
मुंबई उपनगर (Mumbai Suburban), महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है. यह दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला है. कोंकण डिवीजन का हिस्सा है इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बांद्रा (Bandra) है. जिले में तीन उपखंड या तहसील शामिल हैं- कुर्ला, अंधेरी और बोरीवली (Mumbai Suburban Sub Division). मुंबई शहर जिले और अन्य उपनगरीय इलाकों के साथ यह जिला, ग्रेटर मुंबई का निर्माण करता है. इसका क्षेत्रफल 446 वर्ग किमी है (Mumbai Suburban Area).
मुंबई उपनगर जिला 1 अक्टूबर 1990 को बनाया गया था जब मुंबई जिले को मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों में विभाजित किया गया था (Formation of Mumbai Suburban).
यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे छोटा जिला है (Mumbai Suburban, Second Smallest District of Maharashtra) और मुंबई उपनगरीय जिले का अधिकार क्षेत्र बांद्रा से दहिसर तक, कुर्ला से मुलुंड तक और कुर्ला से ट्रॉम्बे क्रीक तक फैला हुआ है. यह जिला जनसंख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा जिला है. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 9,356,962 है (Mumbai Suburban Population).
माउंट मैरी चर्च, जोगेश्वरी गुफाएं, महाकाली गुफाएं, एस्सेल वर्ल्ड, वाटर किंगडम, मार्वे बीच, अक्सा बीच, मड आइलैंड, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, आरे कॉलोनी, कन्हेरी गुफाएं, फिल्म सिटी सहित कई महत्वपूर्ण स्थान हैं जो सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं. मीठी नदी (Mithi River) जिले की प्रमुख नदी है (Mumbai Suburban Tourism).
कई बार गुमशुदगी के मामले सिर्फ लापता होने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लंबी जांच के बाद बेहद चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. परिजनों का संदेह, तकनीकी साक्ष्य और लगातार पूछताछ कई ऐसे राज सामने लाते हैं, जो महीनों तक छिपे रहते हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शोक संदेश पढ़ते वक्त मराठी शब्दों के गलत उच्चारण पर खेद जताते हुए इसके पीछे तकनीकी वजहें बताई हैं.
मुंबई में मृणाल ताई गोर फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन हुए अभी कुछ घंटे ही बीते थे कि इसकी निर्माण गुणवत्ता को लेकर विवाद शुरू हो गया. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) ने BMC पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है. BMC का दावा है कि सड़क की सतह जल्द सामान्य हो जाएगी.
मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का ऐसा नेटवर्क पकड़ा गया, जिसमें विदेशी कैरियर, एयरपोर्ट कर्मचारी और लोकल रिसीवर एक ही चेन का हिस्सा थे. 'ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस' में 5 करोड़ रुपए कीमत का 3.2 किलो सोना जब्त किया गया है. 3 एयरपोर्ट स्टाफ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई के वर्ली में आयोजित एक टेक्नो म्यूजिक इवेंट उस वक्त सनसनीखेज घटना का गवाह बन गया, जब कार्यक्रम में शामिल 28 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसकी मौत हो गई. वहीं एक महिला अटेंडेंट को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सीधा असर अब जेब पर पड़ने वाला है. रेस्टोरेंट मालिकों ने संकेत दिए हैं कि खाने की कीमतें 10 से 20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं. पहले से ही लागत और सप्लाई की समस्याओं से जूझ रही इंडस्ट्री के लिए ये नया संकट बन गया है.
नवी मुंबई में जिस्मफरोशी के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल के सामने जाल बिछाकर दो नाबालिग लड़कियों को बचाया. इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है.
गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने सोमवार को उसकी उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उसने दावा किया था कि वह 25 साल की सजा पूरी कर चुका है. 10 महीने से अधिक समय से गैर-कानूनी कस्टडी में है.
मुंबई में बॉलीवुड सितारों की चमक के पीछे एक नया खौफ आकार ले चुका है. नाम है शुभम लोनकर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वो मोहरा, जिसने फायरिंग, धमकी और फिरौती के जरिए फिल्म इंडस्ट्री को दहला दिया है. रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद इस नाम ने पुलिस से लेकर सितारों तक की नींद उड़ा दी है.
छत पर न्यू ईयर पार्टी और कुछ घंटों बाद जमीन पर एक लड़की की लाश. जान्हवी कुकरेजा मर्डर केस की कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दिल दहला देने वाली भी. पांच साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने इस हत्याकांड में फैसला सुनाया, जिसने रिश्तों, शक और हिंसा की खौफनाक तस्वीर सामने रख दी.
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने एक हफ्ते के भीतर स्मगलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 करोड़ रुपए से ज्यादा का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है. इस दौरान ड्रग्स के अलावा सोना, हीरे और विदेशी करेंसी भी पकड़ी गई. बैंकॉक से आने वाले यात्रियों के जरिए तस्करी का नेटवर्क सामने आया है.
मुंबई में कॉलेज फंक्शन के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे गेस्ट प्रोफेसर को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है. प्रोफेसर ने आरोपों को गलतफहमी बताया, जबकि पुलिस ने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया.
मुंबई में BMC चुनाव की तैयारी है. इस बीच ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नई तस्वीर उभरकर सामने आई है. कहीं वोटरों की बंपर बढ़त दर्ज हुई है तो कहीं भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसके पीछे बड़े स्तर पर शहरी पलायन का खेल सामने आया है.
मुंबई की एक अदालत ने एक ऑटो ड्राइवर को 10 साल की सख्त सजा सुनाई है. उस पर 62 साल की महिला को बेटे के नाम पर झांसा देकर सुनसान जगह ले जाकर रेप और लूट करने का आरोप था. कोर्ट ने इस मामले में उसे दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है.
नवी मुंबई में पोस्टल सेविंग्स स्कीम के जरिए लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने 60 वर्षीय महिला एजेंट के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज किया है. उस बुजुर्ग महिला पर पांच हाउसवाइव्स से धोखाधड़ी करने का आरोप है.
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने ड्रग्स की तस्करी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए 13 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से 87 लाख रुपए के अमेरिकी डॉलर भी जब्त किया है. ड्रग्स को शैम्पू, चॉकलेट और चिप्स के पैकेट में छिपाकर ले जाया जा रहा था.
मुंबई हमलों के आरोपी अबू जंदल को बड़ा झटका लगा है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसकी ओर से मांगे गए गोपनीय दस्तावेजों की मांग को फिशिंग एंड रोविंग इंक्वायरी बताते हुए खारिज कर दिया है. इस फैसले से साल 2018 से ठप पड़े मुकदमे की राह फिर खुल गई है.
ठाणे में एक ऐसे साइबर-फाइनेंशियल फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है, जिसने टैक्स सिस्टम की जड़ें हिला दी हैं. मुंबई के अंधेरी के रहने वाले एक शख्स ने लैपटॉप सेल्स प्रोफेशनल की ऑनलाइन आईडी का इस्तेमाल कर 75.48 करोड़ रुपए का फर्जी GST ट्रांजैक्शन तैयार किया था.
मुंबई पुलिस ने ड्रग माफिया पर बड़ा वार किया है. वसई में पुलिस ने एक मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 13.4 करोड़ रुपए की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया. यह कार्रवाई तिलक नगर में दर्ज एक मामूली ड्रग केस से शुरू हुई थी, जिसने जांच को सीधे एक बड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क तक पहुंचा दिया.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. बैंकॉक से पहुंचीं दो महिला यात्रियों के पास से 79.5 करोड़ रुपए मूल्य की करीब 8 किलो कोकीन बरामद की गई.
नवी मुंबई के ट्रक चालक अपहरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में ट्रक चालक को पुलिस ने भले ही बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी पूजा खेडकर के माता-पिता अपने बॉडीगार्ड के साथ गायब हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.