मोगा
मोगा (Moga) भारतीय गणराज्य के प्रांत पंजाब (Punjab) का एक जिला है और इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. यह जिला फिरोजपुर मंडल में आता है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,242 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
मोगा जिले में कुल 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, निहाल सिंह वाला, बाघापुराना, मोगा और धर्मकोट शामिल हैं.(Moga Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मोगा की जनसंख्या (Moga Population) लगभग 10 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 444 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 893 है. मोगा की साक्षरता दर 70.68 फीसदी है, जिनमें पुरुषों की साक्षरता 74.44 और महिलाओं की साक्षरता 66.48 प्रतिशत है (Literacy).
मोगा जिला 24 नवंबर 1995 को अस्तित्व में आया. यह पंजाब का 17वां जिला है, इससे पहले, मोगा फरीदकोट जिले का अनुमंडल था. जिले का मुख्यालय मोगा शहर फिरोजपुर-लुधियाना मार्ग पर स्थित है. इसकी सीमाएं उत्तर में जालंधर जिले, पूर्व में लुधियाना जिले, दक्षिण में संगरूर और पश्चिम में फरीदकोट और फिरोजपुर की सीमाओं को छूती हैं (Moga Location).
Punjab Firozpur Moga Man Became Millionaire From Lottery: अपने गांव लौटने पर उन्होंने ढोल बजाकर, नाच कर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी पूरे गांव के साथ साझा की. लॉटरी जीतने के बाद जसमेल सिंह ने मीडिया से कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी किस्मत ऐसे बदलेगी.
मोगा जिले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि पत्नी के फोन करने के बाद उसके मायके पक्ष के 20-25 लोग ससुराल पहुंचे और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी. गोलीबारी में महिला के पति, पति के पिता, बहन और भाभी घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
पंजाब के मोगा में आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. थालियां बजाकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए उन्होंने न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक वेतन, बंद इंसेंटिव की बहाली और एएनएम परीक्षा पास वर्करों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग उठाई. मांगें पूरी न होने पर घेराव की चेतावनी दी गई.
Moga boy Swimming Pool death: पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ डी-7 स्विमिंग पूल में नहाने गया था. बताया जा रहा है कि नहाते समय वह पूल के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया, दोस्तों और मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पूरी घटना स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.
पंजाब के मोगा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सास-बहू में मायके जाने को लेकर हुए विवाद हो गया. इसके बाद बहू ने कथित तौर पर सास के बाल पकड़कर उसे आंगन तक घसीटा और मारपीट की. पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है. पीड़ित सास ने पुलिस में शिकायत देकर जान का खतरा बताया है.
मोगा जिले के एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब उपचाराधीन कई मरीजों ने कथित तौर पर हंगामा कर सेंटर से बाहर निकलने की कोशिश की. घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और आसपास की जांच के आधार पर फरार मरीजों की तलाश तेज कर दी गई है.
मोगा जिले के एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब उपचाराधीन कई मरीजों ने कथित तौर पर हंगामा कर सेंटर से बाहर निकलने की कोशिश की. घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और आसपास की जांच के आधार पर फरार मरीजों की तलाश तेज कर दी गई है.
पंजाब के मोगा में मेले से दो मासूम बहनों को ढोलक दिलाने का झांसा देकर अगवा किया. इसके बाद आरोपी ने सुनसान ईंट भट्ठे पर ले जाकर एक बच्ची की हत्या कर दी, जबकि दूसरी 3 किलोमीटर पैदल भागकर घर पहुंची और घटना बताई. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
पंजाब के मोगा में पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित एक होटल में चल रहे इस अवैध धंधे में अकाली दल के पार्षद का नाम सामने आया है. छापेमारी में 14 लड़कियों को बरामद किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. मामले में कई आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच जारी है.
पंजाब में मोगा पुलिस ने जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे पर मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अकाली दल के एक पार्षद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि मौके से 14 लड़कियों को बरामद किया गया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
वृंदावन के नाव हादसे में पंजाब के मोगा के हंस परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे में सपना हंस की मौत हो गई, जबकि रीमा हंस और सरोज रानी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. शादी की सालगिरह के दो दिन बाद हुए हादसे से परिजन सदमे में हैं.
तेल और गैस को लेकर भले ही पंजाब सरकार हाला सामान्य होने के दावे कर रही है लेकिन जमीनी तस्वीरें इन दावों से बिल्कुल विपरीत है. मोगा में गैस सिलेंडर की कमी के चलते सरकारी स्कूलों में बच्चों का मिड-डे मील लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है. पंजाब में ये हालात सिस्टम के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहीं है.
पंजाब में मोगा के बाघापुराना में 6 मार्च को हैप्पी सरपंच हत्याकांड में 4 मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. जम्मू कश्मीर से चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मोगा लाया गया है. पुलिस का कहना है कि एक महिला की मदद करने पर सरपंच का कत्ल किया गया था. महिला के पति और पति के दोस्त ने गोली चलाई थी.
पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना में बीते 6 मार्च को हुए सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी वारदात के बाद जम्मू कश्मीर भाग गए थे, जहां से उन्हें पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर मोगा लाया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू, योगेश शर्मा, हरविंदर सिंह उर्फ हिन्दा और जसनप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि सरपंच हरविंदर सिंह एक महिला की मदद कर रहे थे, जिससे नाराज होकर महिला के पति मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने इस हत्या की साजिश रची. आरोपियों ने किराए की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर भरे बाजार में करीब 15 राउंड फायर कर सरपंच की हत्या कर दी थी. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी भी बरामद कर ली है.
पंजाब के मोगा स्थित प्रेम नगर में आटा चक्की की दुकान के मंदिर से पैसे चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. घटना CCTV में कैद हुई है. दुकान मालिक के बेटे ने आरोपी को भागते समय पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी ने बताया कि वह नशे के लिए चोरी करता है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मोगा शहर के प्रेम नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. एक युवक आटा चक्की की दुकान के अंदर बने मंदिर के गल्ले से पैसे चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घटना के समय दुकान मालिक का बेटा खाना खा रहा था और दुकान कुछ देर के लिए खाली थी.
करीब हफ्ता भर के अंतर से पंजाब में नशे के खिलाफ हुए दो कार्यक्रम एक जैसे विवाद के शिकार हुए हैं. एक बार फिर वे ही दोनों पक्ष आमने सामने हैं, जो पहले थे. अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पंजाब में पूरा विपक्ष लामबंद होकर राज्यपाल और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग कर रहा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, कुछ घंटे पहले ही उन्हें डिस्चार्ज मिला था. सुबह डिस्चार्ज होने के बाद वह मोगा में आम आदमी पार्टी की ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ रैली में शामिल हुए, जहां थकावट के कारण अस्पताल लौटना पड़ा.
AAP की 16 फरवरी को मोगा में होने वाली मेगा ‘एंटी-ड्रग रैली’ से एक दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ होने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए. वहीं मोगा राजनीतिक नजरिए से अहम जिला माना जाता है, जहां से कई दल अपने अभियान की शुरुआत करते रहे हैं.
पंजाब के मोगा जिले के गांव कैलां में पत्नी से कथित नाजायज संबंधों की रंजिश में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने शराब के नशे में 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पंजाब के मोगा जिले में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव कैलां में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.