मिर्जापुर (Mirzapur ) एक भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो के लिए तैयार किया गया है. इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के मिर्जापुर जिले की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सीरीज का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है.
मिर्जापुर का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था. दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को आया. तीसरा सीजन 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया. शुरुआती दो सीजन को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जबकि तीसरे सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. सीरीज के तीनों सीजन में मिर्जापुर की अपराध और सत्ता की दुनिया से जुड़ी कहानी को आगे बढ़ाया गया है.
मिर्जापुर की कहानी अखंडानंद त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कालीन भैया के नाम से जाना जाता है. वह एक कारोबारी होने के साथ-साथ मिर्जापुर में अपराध की दुनिया का प्रभावशाली व्यक्ति है. उसका बेटा मुन्ना त्रिपाठी अपने पिता की विरासत संभालने की महत्वाकांक्षा रखता है.
कहानी में एक शादी के दौरान हुई घटना के बाद त्रिपाठी परिवार का सामना वकील रमाकांत पंडित और उनके बेटों गुड्डू तथा बबलू से होता है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच सत्ता, अपराध और वर्चस्व को लेकर संघर्ष शुरू होता है. कहानी में कई किरदारों की महत्वाकांक्षाएं और उनके फैसले घटनाओं की दिशा बदलते हैं.
सीरीज का निर्माण और लेखन करण अंशुमान, पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा से जुड़े रहे हैं. पहले सीजन का निर्देशन करण अंशुमान ने गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई के साथ किया था. दूसरे और तीसरे सीजन के निर्देशन की जिम्मेदारी मिहिर देसाई ने आनंद अय्यर के साथ संभाली.
पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए. दूसरे सीजन में मुख्य कलाकारों में से अधिकांश की वापसी हुई, जबकि कुछ नए कलाकार भी कहानी का हिस्सा बने. इनमें विजय वर्मा, ईशा तलवार, लिलिपुट, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, अनंगशा बिस्वास और नेहा सरगम शामिल हैं.
मिर्जापुर की शूटिंग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में हुई है. सीरीज के लिए मिर्जापुर के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर और वाराणसी जैसे स्थानों का भी इस्तेमाल किया गया. सिनेमैटोग्राफी का काम संजय कपूर ने संभाला, जबकि मनन मेहता और अंशुल गुप्ता ने संपादन किया. जॉन स्टीवर्ट एडुरी ने सीरीज का बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'Mirzapur: The Movie' के क्लाइमैक्स सीन में महाराणा प्रताप को समर्पित गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की.
मिर्जापुर फ्रेंचाइजी की पहली थिएट्रिकल फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई. फिल्म के डार्क टोन और इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल के इंटीमेट सीन फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
पॉपुलर मिर्जापुर सीरीज में अनंग्शा बिस्वास ने जरीना का रोल कर नाम कमाया. शो में उनकी बोल्ड इमेज देखने को मिली थी.
अनंग्शा कहती हैं- सीजन 1 के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी, क्योंकि ये मेरे लिए बहुत नया था. मुझे बहुत अजीब से मेल और कमेंट्स मिल रहे थे. लोग मुझे नीचा दिखा रहे थे.
पिछले कुछ दिनों से एक सवाल लगातार उठ रहा था कि जब सामान्य रोमांस या कुछ सेकेंड का किसिंग सीन भी सेंसर बोर्ड की नजर में आपत्तिजनक हो सकता है, तो फिर मिर्जापुर द मूवी जैसे प्रोजेक्ट में दिखाए गए बेहद बोल्ड और असहज करने वाले दृश्यों को लेकर बोर्ड का क्या रुख होगा?
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से लाइमलाइट में आईं हसीना अनंग्शा बिस्वास का कहना है कि बोल्स सीन्स से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. अनंग्शा ने कहा वो इंटीमेट सीन्स को टैबू नहीं मानतीं.
एक्ट्रेस अनंग्शा बिस्वास को फिल्म इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कास्टिंग काउच को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.
पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार अब मिर्जापुर द फिल्म में बबलू पंडित के रोल में नजर आएंगे. विक्रांत मैसी के आइकॉनिक किरदार को निभाना उनके लिए बड़ी चुनौती है. क्या ये फिल्म उनके करियर की दिशा को बदल पाएगी?
सूत्रों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द फिल्म' एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाली है, एक ऐसा चैप्टर जो दर्शकों को हैरान कर देगा. खास बात यह है कि इस अप्रोच को भारत में अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है.
मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु समेत कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी मिर्जापुर यूनिवर्स की अनसुनी कहानी पर आधारित है और इसे गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है.
मिर्जापुर के धर्मांतरण केस में मुख्य आरोपी इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. वो विदेश भागने की कोशिश में था. यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मिर्जापुर लाई थी. रविवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मिर्जापुर के धर्मांतरण केस में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. विदेश भागने की कोशिश कर रहा मुख्य आरोपी इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. 25 हजार के इनामी इमरान को मिर्जापुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. जांच में सामने आया है कि यह रैकेट ब्लैकमेलिंग, फंडिंग और धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का हिस्सा है.
मिर्जापुर धर्मांतरण केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके अंतरराष्ट्रीय तार खुलते जा रहे हैं. आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि इस नेटवर्क का भगोड़ा आरोपी इमरान दुबई और मलेशिया तक सक्रिय रहा और वहां से पूरे सिंडिकेट को चलाने की साजिश रची गई.
मिर्जापुर के कुशहां गांव में निवास सिंह नामक हिंदू युवक ने प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए मजार बनाई, जिस पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया. गांव में मुस्लिम आबादी न होने के बावजूद मजार बनने पर इसे चंदा उगाही का प्रयास मानते हुए ग्रामीणों ने तोड़ दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की.
चचेरे भाई ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन को हवस का शिकार बना डाला. पीड़िता के साथ इतनी दरिंदगी की गई कि उसकी हालत गंभीर हो गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिर्जापुर में गोलू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की फिटनेस देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है. वह 39 की उम्र में बॉक्सिंग करके फिट रहती हैं.
शाहरुख खान की फिल्म 'चमत्कार' को जाने-माने एक्टर एम. एम. फारुकी अका लिलिपुट ने लिखा था. लिलिपुट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि भले ही उन्होंने शाहरुख की फिल्म लिखी है, लेकिन वो कभी उनसे मिल नहीं पाए हैं.
जब अनाउंस हुआ कि 'मिर्जापुर' फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर पहुंचने वाला है तो जनता की एक्साइटमेंट एक बार फिर से बढ़ गई. अनाउंसमेंट में दिव्येंदु शर्मा का किरदार, मुन्ना त्रिपाठी भी नजर आया, जिसे सीजन 2 के अंत में मार दिया गया था. अब अली फजल ने फिल्म की कहानी का हिंट दिया है.
अली ने कहा कि हाल ही में मिर्जापुर का तीसरा ब्लॉकबस्टर सीजन देखने में उन्हें कुछ वक्त लगा. लेकिन अब वो हिंसा से कम नफरत करने लगे हैं. उन्होंने कहा, "ये उन न्यूज के कारण भी है जो आप देख रहे हैं. मैं उस हिंसा को बेहतर तरीके से संभाल सकता हूं, क्योंकि वहां ऐसे लोग असल में हैं जो इस गंदगी से गुजर रहे हैं.
अली ने कहा कि हाल ही में मिर्जापुर का तीसरा ब्लॉकबस्टर सीजन देखने में उन्हें कुछ वक्त लगा. लेकिन अब वो हिंसा से कम नफरत करने लगे हैं. उन्होंने कहा, ये उन न्यूज के कारण भी है जो आप देख रहे हैं. मैं उस हिंसा को बेहतर तरीके से संभाल सकता हूं, क्योंकि वहां ऐसे लोग असल में हैं जो इस गंदगी से गुजर रहे हैं.
बता दें कि सीरीज के तीसरे सीजन में नेहा सरगम ने विजय वर्मा संग इंटीमेट सीन्स दिए थे. सीरीज के तीसरे पार्ट को काफी मिक्स्ड रिएक्शन मिला है.