scorecardresearch
 

'मिर्जापुर' सीजन 4 की कहानी को आगे बढ़ाएगी 'मिर्जा मूवी'? सामने आया सच

सूत्रों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द फिल्म' एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाली है, एक ऐसा चैप्टर जो दर्शकों को हैरान कर देगा. खास बात यह है कि इस अप्रोच को भारत में अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है.

Advertisement
X
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी फिल्म 'मिर्जापुर' (Photo: Social Media)
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी फिल्म 'मिर्जापुर' (Photo: Social Media)

डिजिटल दुनिया में तहलका मचाने के बाद, 'मिर्जापुर' सीरीज अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयार है. हालांकि माना जा रहा था कि यह फिल्म सीरीज के सीजन 4 की कहानी को आगे बढ़ाएगी. मगर असल में ऐसा नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाली है, एक ऐसा चैप्टर जो दर्शकों को हैरान कर देगा. खास बात यह है कि इस अप्रोच को भारत में अपनी तरह का पहला एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है.

अलग होगी मिर्जापुर फिल्म

इंडस्ट्री के एक सूत्र के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी', शो के सीजन 4 को आगे नहीं बढ़ाती है, बल्कि फ्रेंचाइजी का एक नया अध्याय है. भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मेकर्स देश की सबसे बड़ी ओटीटी सीरीज में से एक को बड़े पर्दे पर ले जा रहे हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म 'मिर्जापुर' सीरीज की दुनिया को उसके पुराने रफ और रियलिस्टिक अंदाज को बरकरार रखते हुए, उसे और भी बड़े और ग्रैंड स्केल पर फैलाएगी. इसके अलावा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'मिर्जापुर: द मूवी' पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, डार्क और सिनेमाई होगी. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, नए किरदार और कुछ पुराने चहेते चेहरों की वापसी की उम्मीद है, जो फ्रेंचाइजी के लिए एक रोमांचक नया फेज होगा.

यह एक बहुत बड़ा सिनेमाई पल होने वाला है, और उम्मीद है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' बड़े पर्दे पर गहरा असर छोड़ेगी. यह फिल्म हाल के सालों के सबसे महत्वाकांक्षी एडेप्टेशन में से एक बनकर उभर रही है. 'मिर्जापुर: द मूवी' उन बड़ी फिल्मों में से एक है, जो कल्ट सीरीज 'मिर्जापुर' को बड़े पर्दे पर लाने वाली है. इसकी कहानी से लेकर किरदारों, म्यूजिक और थीम तक, फिल्म की हर बात अपने आप में एक मिसाल है. इसमें कोई शक नहीं है कि रिलीज होने पर बड़े पर्दे पर यह फिल्म एक अनोखा और शानदार अनुभव साबित होगी.

Advertisement

पिक्चर को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर कर रहे हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन, रसिका दुग्गल, श्रेया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, सुशांत सिंह, राजेश तेलांग समेत अन्य एक्टर्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement