‘मर्दानी’ 2014 में रिलीज हुई एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया. फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसका सीक्वल ‘मर्दानी 2’ वर्ष 2019 में रिलीज किया गया. अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है (Mardaani 3).
फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जिशु सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन और अनंत विधात शर्मा सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह ‘मर्दानी’ फिल्म सीरीज की पहली कड़ी है.
‘मर्दानी’ की कहानी एक साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है. एक किशोरी के अपहरण की जांच करते हुए शिवानी ऐसे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करती हैं, जिसका संबंध भारतीय माफिया से जुड़ा होता है. यह कहानी अपराध, साहस और न्याय की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है.
‘मर्दानी’ 22 अगस्त 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं और इसकी पटकथा व निर्देशन की खूब सराहना की गई. 60वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘मर्दानी’ को कुल पांच नामांकन मिले, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (रानी मुखर्जी) का नामांकन भी शामिल था. वहीं, फिल्म को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार अनिलकुमार कोनकंडला और प्रभाल प्रधान को मिला.
हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिलती है, लेकिन थिएटर में उनका समर्थन कम रहता है. 'हक', 'मर्दानी 3' और 'अस्सी' जैसी फिल्मों ने महिलाओं की सशक्त छवि पेश की है, पर दर्शक टिकट खरीदने में संकोच करते हैं. ऐसा क्यों?
एक फिल्म में विलेन कितना जरूरी होता है, ये हर कोई जानता है. विलेन जितना हीरो के लिए मुसीबत बढाता है, उतना ही फिल्म का मजा बढ़ता है. लेकिन क्या हो जब एक विलेन, हीरो के मुकाबले कमजोर हो? तो आइए, उन कमजोर विलेन की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं...
दिल्ली में महिलाओं, लड़कियों और बच्चों के अचानक गायब होने की खबरों ने हड़कंप मचा दिया. आंकड़े डराने वाले थे, सवाल गंभीर थे. लेकिन क्या वाकई राजधानी में गुमशुदगी का सैलाब आ गया है या फिर सोशल मीडिया ने आंकड़ों को डर में बदल दिया.
वर्किंग डेज़ में भी ‘मर्दानी 3’ की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है. पांचवें दिन दमदार कलेक्शन के साथ इसने रानी मुखर्जी की पिछली हिट को पीछे छोड़ दिया है. लिमिटेड स्क्रीन्स और मिक्स रिव्यूज के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड भरोसा जगा रहा है.
मंडे को ‘मर्दानी 3’ ने सॉलिड कलेक्शन जरूर दिखाया है, लेकिन ये कलेक्शन फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से कम है. दमदार ओपनिंग के बावजूद मिक्स रिव्यू और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की स्पीड पर ब्रेक लगा रहे हैं. ये बॉलीवुड की एकमात्र फीमेल लीड फ्रेंचाईजी के लिए टेंशन की बात हो सकती है.
बॉर्डर-2 के रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन मर्दानी-3 के रिलीज के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि रानी मुखर्जी की मूवी कड़ी टक्कर दे सकती है, लेकिन ऐसा साबित होता नहीं दिखा. बॉर्डर-2 के सामने रानी की मर्दानी-3 फीकी पड़ गई. बॉर्डर-2 अबतक दुनिया भर में 350 करोड़ की कमाई पार कर चुकी है.
पहले वीकेंड में 17 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘मर्दानी 3’ ने दिखा दिया है कि रानी मुखर्जी का कॉप अवतार अब भी दर्शकों को खींचता है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद वर्ड ऑफ माउथ मजबूत है. अब असली सवाल वर्किंग डेज का है. अगले 4 दिन 'मर्दानी 3' की आगे की कहानी तय करेंगे.
Mardaani 3 ने opening weekend में 17+ crore कमाए. Rani Mukerji की cop film को strong word of mouth मिला, लेकिन Border 2 से competition के बीच box office success अभी दूर.
'मर्दानी 3' फेम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी एवरग्रीन खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. बढ़ती उम्र में भी उनकी ग्लोइंग स्किन और चमकदार बालों के पीछे कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक खास घरेलू चीज है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस का वो ब्यूटी सीक्रेट जिसे आप भी आजमा सकते हैं.
‘मर्दानी 3’ ने दूसरे दिन करीब 50% की जंप के साथ दिखा दिया है कि ये थिएटर्स में टीके रहने के लिए तैयार है. लिमिटेड स्क्रीन्स और फीमेल लीड होने के बावजूद वीकेंड ट्रेंड मजबूत है. अगर संडे को भी यही रफ्तार रही, तो फिल्म के पास हिट बनने का पक्का मौका है.
रानी मुख़र्जी की फिल्म 'मर्दानी-3' की टक्कर सनी देओल की 'बॉर्डर-2' से है, जिसका दबदबा रिलीज के बाद से कायम है. क्या ओपनिंग डे पर 'मर्दानी-3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'बॉर्डर-2' को पछाड़ सकती है? क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट और एडवांस बुकिंग के आंकड़े? देखें मूवी मसाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं. और वो लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं.
‘मर्दानी 3’ ने 'बॉर्डर 2' जैसी दमदार फिल्म थिएटर्स में होने के बावजूद रानी मुखर्जी को करियर की बेस्ट सोलो ओपनिंग दिला दी है. मिक्स रिव्यूज़ के बावजूद रानी की परफॉरमेंस ने जनता को खूब इंप्रेस किया है. वीकेंड पर अगर यही ट्रेंड रहा, तो ‘मर्दानी 3’ सॉलिड हिट साबित हो सकती है.
मर्दानी-3 मूवी के डायलॉग्स पर बात करते हुए दर्शक ने कहा कि हिंसा और अन्याय की ज्वलंत समस्या पर एक महत्वपूर्ण संवाद प्रस्तुत किया गया है, जिसमें बताया गया है कि हर बार एक लड़की को जलाया, मारा, छिना और दुष्कर्म का सामना करना पड़ता है. इसके बावजूद हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं और उन अत्याचारों का सामना करते हैं.
दमदार एडवांस बुकिंग, सस्ते टिकट और लिमिटेड शोज़ की स्ट्रैटेजी के साथ ‘मर्दानी 3’ पहले दिन दमदार शुरुआत की तरफ बढ़ रही है. अगर ओपनिंग 4 करोड़ के करीब जाती है, तो ये पिछले एक दशक में रानी मुखर्जी की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग बन सकती है.
एक दर्शक ने मर्दानी 3 की समीक्ष3 करते हुए बताया कि यह फिल्म मर्दानी 1 और 2 से थोड़ी कमजोर लगी है. पहले हिस्से में फिल्म काफी अच्छी थी और ऐसा लगा कि दूसरे हिस्से में ज्यादा धमाका होगा. हालांकि सेकंड हाफ में ड्रामैटिक ट्विस्ट और टर्न्स के कारण फिल्म थोड़ी कमजोर पड़ती है। रानी मुखर्जी ने अपनी उम्र के बावजूद फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है.
रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे कठिन दौर, अपने दूसरे बच्चे के मिसकैरेज के दर्द को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म और सिनेमा ने उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय से बाहर निकलने में मदद की.
रानी मुखर्जी एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो दूसरे बच्चे के मिसकैरिज के दर्द से गुजर रही थीं तो सिनेमा ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की थी.
‘मर्दानी 3’ से रानी मुखर्जी फिर साबित करने उतर रही हैं कि वो फीमेल लीड फिल्मों की तगड़ी स्टार हैं. लंबे गैप्स के बावजूद उनका रिकॉर्ड लगातार हिट फिल्मों का रहा है. ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स के बाद नजरें अब इस पर हैं कि शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी क्या कमाल करती है.
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉलीवुड की इकलौती फीमेल-लीड फ्रेंचाईजी को आगे बढ़ाने जा रही है. लेकिन सामने है सनी देओल की सुनामी ‘बॉर्डर 2’. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज, कम चर्चा के बावजूद क्या 'मर्दानी 3' कुछ कमाल कर पाएगी? या सनी के तूफान के आगे एक मिड-बजट फिल्म कुर्बान हो जाएगी?
रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा 10 साल की हो गई हैं. ऐसे में रानी मुखर्जी ने गर्मजोशी और ह्यूमर से कहा कि समय कितनी तेजी से बीत गया है. उन्होंने कहा, 'वो डबल डिजिट हो गई है (हंसते हुए), जो बहुत खूबसूरत है.' हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वो इससे खास खुश नहीं हैं.