scorecardresearch
 
Advertisement

Rajya Sabha Election 2026 Live: नीतीश कुमार चले दिल्ली... राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

शशि भूषण कुमार | नई दिल्ली | 05 मार्च 2026, 3:56 PM IST

Rajya Sabha Election Live Updates: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है और निगाहें पटना पर टिकी हैं. सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर दिया है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Nitish Kumar, Rajya Sabha Election Nitish Kumar, Rajya Sabha Election

नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा.

इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं. जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है. जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा. वहीं, बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी.

3:55 PM (एक महीने पहले)

Nitish Kumar RS Nomination: नीतीश कुमार के अनुभव से राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावी बनेगी- अमित शा​ह

Posted by :- deepak mishra

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'नीतीश कुमार ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है. बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है. जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी. आपकी गरिमामयी उपस्थिति से NDA के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी.'

3:32 PM (एक महीने पहले)

Bihar CM: मनिक्कम टैगोर ने किया तंज

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस नेता मनिक्कम टैगोर ने बिहार में सत्ता के शीर्ष पर हुए परिवर्तन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसे एन चंद्रबाबू नायडू, पलानीस्वामी, एकनाथ शिंदे जैसे नेताओं के लिए चेतावनी बताया है.

 

3:27 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Live: नॉमिनेशन के बाद नितिन नवीन ने किया इमोशनल ट्वीट

Posted by :- Bikesh Tiwari

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है. नितिन नवीन ने नामांकन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है. मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है. पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है.
 

 

3:24 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: मांझी ने बुलाई हम पार्टी के नेताओं की बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर के नेताओं की बैठक बुला ली है. मांझी ने इस बैठक में विधायकों से भी आने को कहा है. शाम 6.30 बजे से पटना में होने जा रही इस बैठक में जीतनराम मांझी सूबे के सियासी घटनाक्रम पर मंथन करेंगे.
 

Advertisement
3:23 PM (एक महीने पहले)

आरजेडी के एडी सिंह ने किया नामांकन, पांचवी सीट पर होगी फाइट

Posted by :- Bikesh Tiwari

आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह ने भी नामांकन कर दिया है. राज्यसभा की पांचवीं सीट पर फाइट होगी. एडी सिंह के नामांकन के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

2:19 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: नॉमिनेशन के बाद CM हाउस पहुंचे नीतीश, शाह कर रहे मीटिंग

Posted by :- Bikesh Tiwari

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. नॉमिनेशन के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह स्टेट गेस्ट हाउस में बीजेपी और जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं.

1:42 PM (एक महीने पहले)

Nitish Kumar: नीतीश ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नीतीश कुमार के साथ इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
 

1:37 PM (एक महीने पहले)

अमित शाह के साथ विधानसभा पहुंचे एनडीए उम्मीदवार, नीतीश कुमार भी साथ

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार में एनडीए के सभी राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा पहुंच गए हैं. अमित शाह भी एनडीए उम्मीदवारों के साथ मौजूद हैं.

1:34 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: नीतीश कुमार से मिले अमित शाह

Posted by :- Bikesh Tiwari

पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया. गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे. 

Advertisement
12:44 PM (एक महीने पहले)

Nitish Kumar: अमित शाह पटना पहुंचे

Posted by :- Bikesh Tiwari

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं. वह बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के घर जा सकते हैं और इसके बाद एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं.

12:36 PM (एक महीने पहले)

तेजस्वी बोले- सबको पता था, बीजेपी यही करेगी

Posted by :- Bikesh Tiwari

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि पहले से ही कह रहा था कि उनको बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है. उनके साथ जो हो रहा है, सबको पता था कि यही होगा. हम लोग अगर वहां होते, तो उनको ये दिन नहीं देखना पड़ता. उनके साथ सहानुभूति है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि चुनाव में नारा दिया 25 से 30, फिर से नीतीश और अभी देखिए.

12:26 PM (एक महीने पहले)

पटना के जेडीयू दफ्तर में तोड़फोड़

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात पर जेडीयू समर्थक भड़क उठे. भड़के जेडीयू समर्थकों ने पटना के जेडीयू दफ्तर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की.

11:21 AM (एक महीने पहले)

'मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं...', नीतीश ने किया ऐलान

Posted by :- Bikesh Tiwari

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है. उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया है कि वे अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे.

यह भी पढ़ें: 'मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन...', नीतीश ने खुद किया ऐलान

11:14 AM (एक महीने पहले)

'मंजूर नहीं...', नीतीश के घर के बाहर समर्थकों की नारेबाजी

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर जुटे समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की. नीतीश के समर्थक उनके राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि ये हमें मंजूर नहीं है. मंजूर नहीं, मंजूर नहीं के नारे भी समर्थकों ने लगाए. इस दौरान बीजेपी और जेडीयू नेताओं से धक्का-मुक्की भी हुई.

Advertisement
10:48 AM (एक महीने पहले)

ललन सिंह और संजय झा पटना पहुंचे

Posted by :- Bikesh Tiwari

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना पहुंच गए हैं. दोनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं. संजय झा और ललन सिंह, दोनों ही नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज किया.

10:47 AM (एक महीने पहले)

'फैसला नीतीश कुमार...', CM के राज्यसभा जाने की चर्चा पर बोले ललन सिंह

Posted by :- Bikesh Tiwari

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर कहा है कि फैसला उन्हें ही लेना है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जेडीयू नीतीश कुमार की बनाई हुई पार्टी है. वह जब जहां चाहें, जा सकते हैं. इस पर मुझसे क्यों प्रतिक्रिया मांग रहे हैं? ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम करके दिखाया है वह कोई नहीं कर सकता.
 

10:43 AM (एक महीने पहले)

सीएम हाउस पहुंचे डीजीपी, सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई

Posted by :- Bikesh Tiwari

बिहार के डीजीपी विनय कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं. डीजीपी के साथ ही अन्य आला पुलिस अधिकारी भी सीएम हाउस पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री आवास के आसपास की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है.
 

10:41 AM (एक महीने पहले)

सीएम दफ्तर से निकलने वाले हैं नीतीश कुमार

Posted by :- Bikesh Tiwari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम हाउस से निकलने वाले हैं. नीतीश का कारकेड तैयार है. नीतीश कुमार की कार का काफिला किधर जाएगा, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
 

10:39 AM (एक महीने पहले)

नीतीश के घर पहुंचे विधायक को बैक गियर में लेनी पड़ी अपनी कार

Posted by :- Bikesh Tiwari

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा है. मुख्यमंत्री के घर पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के विधायक को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जेडीयू विधायक को विरोध के कारण अपनी कार बैक गियर में लेनी पड़ी और वहां से उल्टे पांव भागना पड़ा.

Advertisement
Advertisement