मंदसौर
मंदसौर (Mandsaur) मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है (Madhya Pradesh). मेवाड़ और मालवा क्षेत्र की सीमा पर स्थित मंदसौर जिले का एक शहर और एक नगर पालिका है. यह मंदसौर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है (Administrative Headquarter Mandsaur). मंदसौर अजमेर-लेबाद (इंदौर) एनएच-79 के साथ-साथ महू-नीमच एसएच-31 4 लेन सड़क पर स्थित है. सका क्षेत्रफल 5,535 वर्ग किलोमीटर है (Mandsaur Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मंदसौर की जनसंख्या (Mandsaur Population) 13.40 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 242 लोग रहते हैं (Mandsaur Density). यहां का लिंग अनुपात (Mandsaur Sex Ratio) 963 है. इसकी 71.78 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Mandsaur literacy).
मंदसौर और इसके आस-पड़ोस पर्यटन स्थलों की भरमार है. शहर के पास खोजे गए एक शिलालेख में 437 में सूर्य के मंदिर के निर्माण का संकेत मिलता है. सोंदनी में 528 में मालवा के राजा यशोधरमन की जीत दर्ज करने वाले दो महान मोनोलिथ स्तंभ हैं. हिंदू और जैन अवशेष भी बड़ी संख्या में मिले हैं. प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर में स्थित है (Mandsaur Tourism).
यह जिला दुनिया भर में अफीम के बड़े उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है (large Production of Opium in Mandsaur).
मंदसौर पुलिस ने कुख्यात तस्कर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या का मामला सुलझा लिया है, मुख्य आरोपी उसकी पत्नी रुखसाना को बनाया गया है जो फिलहाल फरार है. साक्ष्य छिपाने के आरोप में उसके दो भाई बबलू और सलमान गिरफ्तार हैं.
Mandsaur Bhayyu Lala Murder Case: मंदसौर के कुख्यात तस्कर भय्यू लाला की हत्या का सच अब सामने आ चुका है. पुलिस ने खुलासा किया है कि जिस पत्नी ने पति की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहाए और पुलिस पर संगीन आरोप लगाए, असल में वही कातिल निकली.
Bhayyu Lala Mandsaur Murder: मंदसौर जिले के कुख्यात तस्कर भय्यू लाला हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस पत्नी ने पुलिस पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किए थे, वही इस पूरे मर्डर की मास्टरमाइंड निकली.
इंदौर के सनसनीखेज द्वारकापुरी हत्याकांड के आरोपी पीयूष धामनोतिया के मंदसौर स्थित घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जिस युवक ने अपनी प्रेमिका की इतनी बर्बरता से हत्या की और पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी जिसके चेहरे पर पछतावा नहीं था, उसके पड़ोसियों और स्थानीय दुकानदारों ने पीयूष के व्यक्तित्व को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक आंगनवाड़ी कर्मी ने अपनी जान गंवा दी. नीमच जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले के दौरान कंचन बाई मेघवाल ने करीब 20 मासूम बच्चों को बचाया. बच्चों को सुरक्षित करने के बाद वह खुद मधुमक्खियों का शिकार हो गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
Sitamau Sahitya Mahotsav 2026: छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ नगर में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव के भव्य आगाज पर 1000 आकाशदीप आकाश में उड़ाए गए और आकर्षक आतिशबाजी की गई.
मंदसौर में नए साल की रात एक कारोबारी ने लेनदेन विवाद में ज्वेलर दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली. घटना से जैन समाज में आक्रोश फैल गया. निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सर्राफा बाजार आधे दिन बंद रहा. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.
Kuno park: भारत में चीतों की कुल संख्या अब 30 हो गई है. इन 30 चीतों में से 19 शावक ऐसे हैं जिनका जन्म भारत की धरती पर ही हुआ है.
मंदसौर में रात एक मकान के भीतर गोली चलने से सनसनी फैल गई. घटना में गोल्ड कारोबारी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और एक बाहरी व्यक्ति विकास सोनी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पिस्तौल और चाकू बरामद किए हैं. लेन-देन विवाद की आशंका है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.
Mandsaur Leopard News: तेंदुए को मकान के अंदर जाते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फुर्ती दिखाई और बाहर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे तेंदुआ अंदर ही फंस गया.
मंदसौर में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मृतक के पिता ने ही रची थी. संपत्ति हस्तांतरण और सामाजिक बदनामी के डर से 5 लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे की हत्या करवाई गई. पुलिस ने पिता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक चौंकाने वाली खबर आई है जिसमें बताया गया है कि आदर्श थाना कहलाने वाले थाना में कुछ पुलिसकर्मी बेगुनाह लोगों को फंसाने में लिप्त पाए गए हैं. यह घटना सिस्टम के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार और अन्याय को उजागर करती है जहां कुछ पुलिसकर्मी अपना कर्तव्य भूलकर निर्दोष नागरिकों को झूठे मामले में फंसा देते हैं.
MP News: मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ पुलिस थाने को कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप 10 थानों में 9वां स्थान दिया था, लेकिन अब उसी थाने के 6 पुलिसकर्मी 12वीं के छात्र को झूठे केस में फंसाने के चलते सस्पेंड कर दिए गए हैं.
Drug Smuggling Case: 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह एक्शन तब हुआ जब गिरफ्तार किए गए आरोपी ने मामले को झूठा बताते हुए हाई कोर्ट में पुलिस की कार्रवाई को चुनौती दी.
मंदसौर जिले के शामगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया. आरोपियों ने पैसे लेकर भी वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पूरा शामगढ़ बंद हो गया. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 11 धाराओं में केस दर्ज किया है.
MP News: आवेश रजा और सैयद हैदर अली ने मंदसौर-उज्जैन के 8 निवासियों सेहज यात्रा पैकेज के नाम पर ₹18.62 लाख से अधिक की राशि वसूल की, लेकिन न तीर्थयात्रा का इंतजाम किया और न ही पैसे वापस किए.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक 16 दिन के बच्चे को ले जा रही एंबुलेंस बीच रास्ते में बंद हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस में धक्का भी लगाया, लेकिन स्टार्ट नहीं हुई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस अचानक पुलिया से नीचे जा गिरी. एंबुलेंस चालक को झपकी लग गई, जिसकी वजह से वाहन खाई में जा गिरा. एंबुलेंस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रही थी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
नीमच एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, क्योंकि इससे पुलिस जानकारी निकाल लेती है. इसलिए वे वॉकी-टॉकी का सहारा लेते थे.
मध्य प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं. मंदसौर जिले के करनाखेड़ी गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी में एक कार तैरती हुई दिखाई दी. इस कार में 5-6 लोग सवार थे. स्थिति यह थी कि कार का सड़क पर चल पाना मुश्किल हो गया था और वह पानी में तैर रही थी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए थार गाड़ी की मदद से कार में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यू किया.
मंदसौर में एक युवती को उसके ही परिवार के सदस्यों ने हथियार की नोक पर अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर युवती को बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में युवती के परिवार की दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी को न्यायालय में पेश किया गया और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.