मलेशिया
मलेशिया (Malaysia), दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है (Country of Asia). इस देश में तेरह राज्य और तीन संघीय क्षेत्र शामिल हैं, जो दक्षिण चीन सागर से दो क्षेत्रों, प्रायद्वीपीय मलेशिया और बोर्नियो के पूर्वी मलेशिया में अलग हो गए हैं. प्रायद्वीपीय मलेशिया थाईलैंड के साथ भूमि और समुद्री सीमा साझा करता है. सिंगापुर, वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ समुद्री सीमा साझा करता है. पूर्वी मलेशिया ब्रुनेई और इंडोनेशिया के साथ भूमि और समुद्री सीमा साझा करता है और फिलीपींस और वियतनाम के साथ एक समुद्री सीमा साझा करता है (Malaysia Location). मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) है (Capital of Malaysia). यह सबसे बड़ा शहर और संघीय सरकार की विधायी शाखा की सीट है (Malaysia Judicial Branch).
मलेशिया की आबादी लगभग 32 मिलियन है. यह दुनिया का 44वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है (Malaysia Population).
देश बहुजातीय और बहुसांस्कृतिक है, जिसका इसकी राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. चीनी, भारतीयों और स्वदेशी लोगों के अल्पसंख्यकों के साथ लगभग आधी आबादी जातीय रूप से मलय है. देश की आधिकारिक भाषा मलेशियाई है, जो मलय भाषा का एक मानक रूप है. अंग्रेजी एक सक्रिय दूसरी भाषा बनी हुई है (Malaysia Language).
मलेशिया के व्यंजन इसकी आबादी के बहु-जातीय बनावट को दर्शाते हैं. यहां मलय, चीनी, भारतीय, थाई, जावानीस और सुमात्रा संस्कृतियों के भोजन मिलते हैं. इसके भोजन पर सिंगापुर और ब्रुनेई का भी प्रफाव है (Malaysia Food).
इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं आसपास के देशों की हवा खराब कर रहा है. सिंगापुर में PM2.5 का स्तर इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जबकि ईस्ट तिमोर में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. मलेशिया में भी प्रदूषण का असर दिख रहा है.
इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं अब दूसरे देशों की हवा भी खराब कर रहा है. सिंगापुर में प्रदूषण इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जबकि ईस्ट तिमोर में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे.
सिंगापुर में F1 रेस से ठीक पहले हवा की हालत बिगड़ गई है. इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं AQI को 205 तक ले गया. रेस पर असर नहीं, लेकिन आउटडोर कार्यक्रमों पर रोक लग सकती है.
इंडोनेशिया के जंगलों और पीटलैंड में लगी आग से उठ रहा धुआं अब पड़ोसी देशों की हवा भी खराब कर रहा है. मलेशिया और सिंगापुर तक पहुंची धुंध ने चिंता बढ़ाई है. इस आग को भड़काने में सूखा मौसम और अल-नीनो बड़ी वजह हैं.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने एक-एक गोल किया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पुरुष हॉकी और क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है. हॉकी में पाकिस्तान को 4-3 और क्रिकेट में श्रीलंका को 124 रन से हराया. अब महिला हॉकी में चीन, पुरुष हॉकी में मलेशिया और क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग होगी.
BRICS शिखर सम्मेलन से इतर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर बिन इब्राहिम से नई दिल्ली में नाश्ते पर मुलाकात की.
ओडिशा में 5 ओरंगुटान मिलने के बाद जानवरों की तस्करी फिर चर्चा में है. लेकिन सवाल सिर्फ इन जानवरों का नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क का है, जो हजारों किलोमीटर दूर के जंगलों से जानवरों को भारत तक पहुंचाता है.
ओडिशा में 5 युवा ओरंगुटान मिलने के बाद वन्यजीव तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चर्चा में है. बोर्नियो और सुमात्रा से मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमार या बांग्लादेश होते हुए भारत तक जमीन, समुद्र और हवाई रास्तों से दुर्लभ जानवर पहुंचाए जाने की संभावना सामने आई है. वीडियो में जानें इस रूट मैप में क्या खास.
भारतीय एजेंसियों ने मलेशिया में छिपे बंबीहा गैंग के तीन फरार आरोपियों जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवंदीप सिंह को पकड़कर भारत डिपोर्ट किया है. ये आरोपित रंगदारी, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं.
कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने कुछ देर के लिए पायलट की मुश्किल बढ़ा दी.
कुआलालंपुर-कोच्चि बटिक एयर फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ की. केबिन क्रू और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. आरोपी को कोच्चि पहुंचने पर हिरासत में लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटना के कारणों की पड़ताल जारी है.
मलेशिया में सबसे ज्यादा कंडोम बनते हैं. वहीं कंडोम बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी भी है. आज दुनिया भर में बनने वाले हर पांच कंडोम में से लगभग एक कंडोम मलेशिया में बनता है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर मलेशिया में ही कंडोम का निर्माण सबसे ज्यादा क्यों होता है.
एक ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत 30-40 करोड़ रुपये है. इंडोनेशिया के साथ यह सौदा रक्षा निर्यात बढ़ाने, समुद्री चोक पॉइंट्स को सुरक्षित करने और दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए जरूरी है.
पंजाब पुलिस ने मलेशिया से KZF से जुड़े दो वांटेड आरोपियों गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह को भारत लाकर गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों पंजाब में रेलवे ढांचे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे.
भारतीय एमएमए स्टार और इंटरनेशनल पहलवान संग्राम सिंह 19 जुलाई 2026 को मलेशिया स्ट्राइक एमएमए चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के आबिद अली से भिड़ेंगे. कुआलालंपुर में होने वाले इस मुकाबले के विजेता को एशिया चैम्पियन का खिताब मिलेगा. भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के कारण इस फाइट को एशिया की सबसे चर्चित एमएमए भिड़ंतों में गिना जा रहा है.
Pakistan announce Asian Games squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान टी20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्डधारी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है. बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे बड़े नाम टीम में नहीं हैं. स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. पाकिस्तान 2010 और 2014 की तरह फिर गोल्ड जीतने की कोशिश करेगा.
इंडिगो ने जुलाई से छह अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है. प्रभावित रूटों में मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, हांगकांग, चीन और कंबोडिया के शहर शामिल हैं. इंडिगो ने कमजोर मांग और बढ़ती परिचालन लागत की वजह से ये कदम उठाया है.
1 जून 2026 से मलेशिया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नई आयु सीमा लागू कर दी है। नए नियम के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अपने पहले विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं. माना जा रहा था कि अपनी इस पहली यात्रा के लिए वह चीन जा सकते हैं लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि वह मलेशिया दौरे पर जाने वाले हैं.
होर्मुज के बाद मलक्का स्ट्रेट पर टोल लगाने की चर्चा तेज. इंडोनेशिया के प्रस्ताव पर सिंगापुर का विरोध. 40% वैश्विक व्यापार वाले इस रूट पर टोल लगा तो शिपिंग लागत और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है.