scorecardresearch
 

'मुझसे शादी करोगी, अमीर हूं', 53 साल की मलाइका अरोड़ा से बोले मीका सिंह, भरी महफिल में किया प्रपोज!

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में स्टेज शेयर किया, जहां मीका ने मलाइका को मजाकिया अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया. मलाइका ने हंसते हुए उनकी बातों का जवाब दिया और दोनों के बीच की मस्ती ने फैन्स का दिल जीत लिया.

Advertisement
X
मीका ने मलाइका को किया प्रपोज (Photo: Screengrab)
मीका ने मलाइका को किया प्रपोज (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड डीवा मलाइका अपने हुस्न से लोगों को घायल करना जानती हैं. वो जहां भी जाती हैं, हर किसी की निगाहें उन पर होती हैं. हाल ही में मलाइका एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं. हजारों की भीड़ में हर किसी की निगाहें मलाइका पर थीं. इस इवेंट में मीका सिंह भी पहुंचे थे. उन्होंने स्टेज पर मलाइका से कुछ ऐसा कहा, जिसे देखकर फैन्स सरप्राइज रह गए. 

मलाइका-मीका की मस्ती
अवॉर्ड शो इवेंट में मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह दोनों स्टेज पर साथ पहुंचते हैं. मलाइका को देखकर मीका मुझसे शादी करोगी गाना गाते हैं. दूसरी ओर मलाइका ना... ना... का इशारा करती हैं. इसके बाद मीका, मलाइका से कहते हैं कि तुम्हें इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा. ये सारे यहां गरीब हैं. फिर मलाइका हंसते-हंसते उन्हें गले लगा लेती हैं. फिर मीका कहते हैं कि मलाइका के लिए जोरदार तालियां. 

मीका और मलाइका की मस्ती फैन्स का दिल छू गई है. एक फैन ने लिखा कि मीका किंग हैं. दूसरे ने हार्ट इमोजी बनाया. अन्य यूजर ने अर्जुन कपूर लिखकर लाफिंग इमोजी बनाई. कुछ लोगों ने लिखा कि मजाक-मजाक में मीका सच बोल गए. कई लोगों ने लिखा कि मैडम शादी कर लीजिए. कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को एक नंबर बताया. 

Advertisement

मीका सिंह और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें, तो मीका 49 साल के हैं और सिंगल हैं. दूसरी ओर मलाइका डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद वो रिलेशनशिप में तो आईं, लेकिन दूसरी शादी नहीं की. अब मलाइका, हर्ष मेहता संग घर बसाएंगी या नहीं, ये वही बता सकती हैं.

वर्कफ्रंट पर मीका सिंह पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने गानों से धूम मचा रहे हैं. वहीं मलाइका रियलिटी शोज और इवेंट्स में बिजी रहती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement