महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर (Mahindra Scorpio Lifestyler) उस लाइफस्टाइल पिकअप कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन रेडी मॉडल है, जिसे कंपनी ने साल 2023 में ग्लोबल पिक-अप कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया था. यह पिकअप ट्रक Scorpio N के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu V-Cross जैसी पिकअप गाड़ियों से होने की उम्मीद है.
कंपनी इस मॉडल को अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कम कीमत के साथ बाजार में उतारने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत Toyota Hilux से करीब 12 लाख रुपये तक कम हो सकती है.
Mahindra का कहना है कि, लॉन्च के वक्त Scorpio Lifestyler की भारत में शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम होगी. फिलहाल कंपनी ने इस एसयूवी को केवल अनवील किया है और इसकी बिक्री अप्रैल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है. इस कीमत के साथ यह पिकअप ट्रक सीधे तौर पर Isuzu V-Cross और Toyota Hilux को टक्कर देगी, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 25.50 लाख रुपये और 31.99 लाख रुपये है.
महिंद्रा ने इस पिकअप का कॉन्सेप्ट वर्जन साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका में पेश किया था. इसके बाद से इसके प्रोडक्शन मॉडल को लेकर चर्चा जारी रही. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को भारत में अप्रैल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी की योजना इसे भारतीय बाजार के साथ दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश करने की है.
Scorpio Lifestyler vs Hilux: महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के साथ सेगमेंट में नए प्रोडक्ट के साथ बाजार में उतर रही है. दूसरी ओर टोयोटा पिक-अप सेगमेंट में सालों से Hilux की बिक्री करती है. ऐसे में दोनों गाड़ियों के बीच प्राइस, फीचर्स और पावर का तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा ने अपने इस नए लाइफस्टाइलर के साथ पिक-अप सेगमेंट में मजबूत ताल ठोक दी है. स्कॉर्पियो का दशकों का भरोसा, रग्ड लुक और कम्पटीटर्स के मुकाबले कम कीमत इस ऑफरोडिंग पिकअप को काफी ख़ास बनाते हैं.
महिंद्रा इस हफ्ते कई बड़े लॉन्च करने वाली है. जहां 15 अगस्त को कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का अपडेट लॉन्च करने वाली है. वहीं 14 अगस्त को कंपनी स्कॉर्पियो-एन के भाई को पेश कर सकती है. इसका टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है. इस पिकअप ट्रक में पैनोरोमिक सनरूफ समेत कई मॉडर्न एज फीचर्स मिलेंगे.