scorecardresearch
 

Leftover Roti Bhakharwadi Recipe: बची हुईं रोटियों से नाश्ते में बनाएं कुरकुरी बाकरवड़ी, घर पर मिलेगा बाजार जैसा क्रंच, मिनटों में होगी तैयार

दिवाली पर चाय के साथ स्नैक्स इस बार बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप बची हुई रोटियो से टेस्टी बाकरवड़ी बनाकर मेहमानों को खिला सकते हैं. इसका स्वाद बिल्कुल बाजारों जैसा लगता है और सबसे खास बात यह है कि मैदे की बजाय इसमें गेहूं के टे से बनी रोटियों का इस्तेमाल किया जाता है.  फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने इसकी आसान रेसिपी बताई है, जिसे फॉलो करके आप भी इसे बना सकते हैं.

Advertisement
X
 बची हुई रोटियों से स्नैक्स बना सकते हैं. (PHOTO:AI)
बची हुई रोटियों से स्नैक्स बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

Leftover Roti Bhakharwadi Recipe: त्योहारों के मौसम में घरों में तरह-तरह के पकवान और स्नैक्स बनाए जाते हैं. दिवाली पर मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. ऐसे में चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन तो करता है, लेकिन बाजार के नमकीन और स्नैक्स में ज्यादा तेल, नमक और मसालों की वजह से लोग इन्हें खाने से बचते हैं.

अगर आप भी इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो टेस्टी होने के साथ थोड़ा हेल्दी भी हो, तो रोटियों से बनी बाकरवड़ी ट्राई कर सकते हैं. फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाकरवड़ी की एक आसान रेसिपी शेयर की.

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए मैदा की जगह गेहूं की रोटियों का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं, इसे तेल में डीप फ्राई करने के बजाय एयर फ्रायर में तैयार किया जाता है. इससे इसमें कम तेल लगता है और यह खाने में कुरकुरी बनती है. आइए आपको बची हुई रोटियों से बाकरवड़ी बनाने का तरीका बताते हैं.

बाकरवड़ी बनाने के लिए सामग्री

मसाला तैयार करने के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • 4 बड़े चम्मच बेक्ड सेव
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक

स्टफिंग के लिए

Advertisement
  • तैयार किया हुआ मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच तिल
  • 1 छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच बेक्ड सेव
  • एक चौथाई कप इमली की चटनी

अन्य सामग्री

  • 3 गेहूं की रोटियां
  • ब्रश करने के लिए थोड़ा तेल
  • कॉर्नफ्लोर और पानी का घोल

कैसे बनाएं रोटियों से कुरकुरी बाकरवड़ी?

  1. सबसे पहले एक पैन में जीरा, साबुत धनिया और सौंफ डालकर खुशबू आने तक सूखा भून लें. इसके बाद कद्दूकस किए हुए सूखे नारियल को भी हल्का भून लें.
  2. अब भुने हुए मसालों और नारियल को मिक्सर में डालें. इसमें बेक्ड सेव, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  3. सभी चीजों को दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि मसाला सूखा रहे और उसमें तेल न छूटे. तैयार मसाले को एक बाउल में निकाल लें.
  4. अब इसमें तिल, कुटी हुई लाल मिर्च और बेक्ड सेव डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इमली की चटनी डालें और सभी चीजों को मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  5. एक गेहूं की रोटी लें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. अब तैयार स्टफिंग को रोटी पर चारों तरफ बराबर फैला दें.
  6. रोटी को कसकर रोल कर लें और चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. यही टुकड़े बाकरवड़ी का आकार देंगे.
  7. अब किनारों को अच्छी तरह बंद करने के लिए कॉर्नफ्लोर और पानी से बने घोल का इस्तेमाल करें. इससे बाकरवड़ी खुलने से बचेंगी.
  8. सभी टुकड़ों को एयर फ्रायर में रखें और 150 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब बाकरवड़ी सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इन्हें बाहर निकाल लें.

चाय के साथ लें कुरकुरी बाकरवड़ी का मजा

Advertisement

बस तैयार है आपकी रोटियों वाली कुरकुरी बाकरवड़ी. इसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं और शाम की चाय के साथ इसका मजा ले सकते हैं. अगर घर में बची हुई रोटियां हैं, तो उनका इस्तेमाल करके भी यह स्नैक बनाया जा सकता है. हालांकि, इसे हेल्दी बनाने के लिए तेल और नमक की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement