30 Aug 2026
By: Aajtak Auto
अगस्त का महीन लॉन्चेज से भरा रहा है. कार हो या बाइक हर सेगमेंट में कई लॉन्च हुए हैं. वैसे तो सितंबर का शुरुआती महीना भी लॉन्चेज से भरा हुआ है.
Photo: Instagram/ Mahindra
त्योहारी सीजन से पहले तमाम कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है. किसी ने अपने पोर्टफोलियो में नया प्रोडक्ट जोड़ा है, तो कोई मौजूदा का अपडेट लेकर आया है.
Photo: Instagram/ Mahindra
वहीं कुछ कंपनियां अगले महीने अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर लेंगी. ये सारी तैयारी त्योहारी सीजन में आने वाली सेल्स को लेकर है.
Photo: Instagram/Skoda India
भारत में त्योहार और उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सभी कंपनियों की सेल बढ़ने वाली है. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.
Photo: Instagram/Skoda India
हाल में हुए लॉन्चेज पर नजर डालें, तो महिंद्रा ने अगस्त में अपनी स्कॉर्पियो एन, बीई 6 स्पोर्टेक को लॉन्च किया है, जबकि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अनवील किया है.
Photo: Instagram/ Mahindra
वहीं स्कोडा ने भी अपनी स्लाविया फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने सुपर्ब को भी कन्फर्म कर दिया है.
Photo: Instagram/Skoda India
जेएसडब्लू-एमजी ने मार्केट में अपनी हेक्टर टॉमाहॉक इलेक्ट्रिक और प्लगइन हाइब्रिड को उतार दिया है, जो 7-सीटर एसयूवी मार्केट में नई चुनौती लेकर आई हैं.
Photo: MG Motor
टू-व्हीलर मार्केट की बात करें, तो यामाहा ने अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करते हुए Yamaha YZF-R2 को लॉन्च किया है.
Video: Yamaha India
वहीं एथर ने अपना सबसे सस्ता स्कूटर कोणार्ण मार्केट में उतार दिया है. 1 लाख रुपये में लॉन्च हुए इस स्कूटर की डिलीवरी सितंबर में शुरू होगी.
Photo: Ather Energy
ओला ने भी S1 Z को लॉन्च कर दिया है, जो 301KM की रेंज के साथ आता है. इसके अलावा टीवीएस ने अपने मौजूदा स्कूटर के नए कलर को इंट्रोड्यूस कर दिया है.
Photo: Ola Electric
इनके अलावा बजाज ने अपनी पल्सर सीरीज को अपडेट किया है. ब्रांड अगले कुछ दिनों में कई दूसरे मॉडल भी लॉन्च करने वाला है.
Photo: Bajaj Auto