लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) एक गैंग्सटर है. मौजूदा वक्त में वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है (Lawrence Bishnoi in Tihar Jail) और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वह जेल से ही अपने आपराधिक कारगुजारियों को अंजाम दे रहा है. 2018 में उस पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा (Lawrence Bishnoi Gave Death Threat to Salman Khan).
29 सितंबर 2025 को कनाडा (Canada) की सरकार ने बिश्नोई गैंग को क्रिमिनल कोड के तहत एक 'आतंकवादी संगठन' (टेररिस्ट एंटिटी) घोषित किया है.
29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने में उसके गैंग का नाम सामने आया (Lawrence Bishnoi Involved in Sidhu Moosewala Killing).
लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 को पंजाब के शहर फजिल्लका में हुआ था (Lawrence Bishnoi Age). उसके पिता लाविंदर सिंह पुलिस कांस्टेबल थे और मां एक पढ़ी-लिखी गृहणी हैं (Lawrence Bishnoi Parents). उसका नाम “लॉरेंस विश्नोई” उसकी मां ने रखा था. कहा जाता है कि पैदा होने पर उसका रंग दूध की तरह सफेद था, लिहाजा उसे एक क्रिश्चियन नाम “लॉरेंस” दिया गया जिसका मतलब होता है सफेद चमकने वाला (Lawrence Bishnoi Naming). परिवार के पास करोड़ों रुपए की जमीन थी लिहाजा लॉरेंस की परवरिश हर तरह की लक्जरी के साथ हुई. उसने स्कूल की पढ़ाई फज्जिलका में की. इसके बाद, कॉलेज की पढ़ाई करने चंडीगढ़ गया जहां डीएवी कॉलेज में उसने दाखिला लिया (Lawrence Bishnoi Education). यहीं से जुर्म की दुनिया में भी उसकी एंट्री हुई.
लॉरेंस ने यूनिवर्सिटी इलेक्शन में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा लेकिन चुनाव में उसकी हार हुई. इस दौरान कॉलेज यूनियन के दो गुटों में लड़ाई हुई, गुस्से में उसने रिवॉल्वर खरीद ली और उसने जीतने वाले छात्र पर फायरिंग की जो क्राइम वर्ल्ड में उसकी एंट्री साबित हुई. कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरी को जुर्म की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई का गुरु माना जाता है (Lawrence Bishnoi Entry in Crime).
लॉरेंस बिश्नोई ने गैंगस्टर नरेश शेट्टी, संपत नेहरा और मर चुके सुक्खा से मिलकर हथियार के दम पर उगाही करने का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार किया. उसके नेटवर्क में आकर काला जठेड़ी, रिवॉल्वर रानी के नाम से चर्चित लेडी डॉन अनुराधा चौधरी समेत कई गैंगस्टर ने भी जुर्म की दुनिया में साम्राज्य खड़ा कर लिया. बिश्नोई जेल के भीतर है किन देश के कई राज्यों में उसके 600 से ज्यादा शार्प शूटर तैनात हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वॉट्सऐप से एक इशारे से वह पूरे देश में अपने खूनी कारनामों को अंजाम देता है. 2022 में 30 वर्ष की उम्र तक उसके अपराध का ग्राफ 60 को पार कर चुका है (Lawrence Bishnoi Crime Career).
पंजाब में एक बार फिर सियासत गरमा गई है और इस बार वजह बनी है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' है. सीरीज के टीजर रिलीज के बाद कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ने इस सीरीज का कड़ा विरोध जताया और इसपर बैन लगाने की मांग भी शुरु कर दी.
जीशान अख्तर ने एक वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गद्दार बताया है. जीशान पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का आरोप है. उसने वीडियो में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग का गैंगस्टर भानु राणा की हत्या करने का दावा झूठा है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में काका राणा की हत्या का दावा करते हुए रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई की हत्या की भी धमकी दी गई है.
भारत के हरियाणा और पंजाब से शुरू हुआ गैंगस्टरों का आतंक अब अमेरिका तक जा पहुंचा है. कैलिफोर्निया की सड़कों पर भारतीय गैंग के बीच खूनी जंग छिड़ गई है. लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने एक-दूसरे के करीबियों को ठिकाने लगाने के दावे कर सनसनी फैला दी है.
कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानु राणा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया गया है. फेसबुक पोस्ट में ‘सरपंच यूरोप’ और साहिल दुहान के साथ मिलकर हत्या करवाने का दावा किया गया है.
खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर और साजिशकर्ता सहित अन्य की तलाश जारी है.
सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे इवेंट के बीच रिंग पहनते दिखे. इसे नीलम स्टोन माना जा रहा है, जो लक और सेफ्टी से जुड़ा है. वीडियो वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है और अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक केस में बड़ा कानूनी मोड़ आया है. साकेत कोर्ट ने पहले डिस्चार्ज किए गए आरोपियों को फिर नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है. पुलिस की अपील के बाद केस में नई जान आ गई है. इस गैंग के नेटवर्क पर एक बार फिर शिकंजा कसता दिख रहा है.
मध्य प्रदेश में भोपाल के कोलार रोड इलाके में एक बिजनेसमैन से वॉट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताने वाले आरोपी ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले को लेकर बिजनेसमैन ने पुलिस से शिकायत की और FIR दर्ज कराई है.
लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार सोनीपत में फायरिंग करवाई है. जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर गैंग ने ली है. इसी पोस्ट में सिंगर और रैपर बादशाह को भी चेतावनी दी है.
सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी.बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों कई विवादों के कारण चर्चा में हैं. एक ओर हरियाणा में उनके गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक कथित नोट में इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बादशाह के लिए भी धमकी भरा संदेश लिखा गया
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला करने वाले आरोपी रोहित सोलंकी को माजरा डबास के पास से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है. जानें पूरा मामला.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वकील दीपक खत्री पर जानलेवा हमला कोई छोटी बात नहीं है. देश में खौफ का दूसरा नाम बन चुके लॉरेंस को चुनौती देने वाले दो नए नाम इस वारदात के बाद सामने आए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग... Video.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक खौफनाक घटना घटी जब स्कूटी सवार बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील और उनकी लीगल टीम की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की.यह घटना इलाके में दहशत फैलाने के लिए की गई, जिसमें गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इस हमले ने कानून और व्यवस्था की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. इस हमला लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के सदस्यों पर हुआ. हमले में लॉरेंस के वकील बाल-बाल बच गए, लेकिन संदीप नामक एक शख्स को गोली लगी है, जो कार में सवार था. पुलिस इस मामले को गैंगवार के एंगल से जांच रही.
दिल्ली में बीती रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है. पोस्ट में वकील को लॉरेंस का करीबी और मुखबिर बताया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार साल बाद पंजाब में सुरक्षा वापसी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. एक अंतरराष्ट्रीय पंजाबी गायक ने दावा किया है कि सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद उसकी सुरक्षा हटा ली गई है. गायक ने लॉरेंस गैंग से खतरे का दावा करते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया.
कनाडा में फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई के साथ टायसन बिश्नोई और शुभम लोनकर ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस तरह बिश्नोई गैंग में एक नए गैंगस्टर की एंट्री हुई है.
बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी और 20 करोड़ की रंगदारी की मांग के मामले में अहम खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरा वॉयस मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य हैरी बॉक्सर ने भेजा था. इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच को तेज कर दिया है.
रणवीर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. अब इसपर मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के नाम का लुक आउट नोटिस जारी कराया है.