scorecardresearch
 

गोलीकांड के 2 दिन बाद काम पर लौटे टाइगर श्रॉफ! बिश्नोई गैंग का नहीं कोई खौफ

जानलेवा हमले के महज दो दिन बाद ही टाइगर श्रॉफ अपने काम पर वापस लौट गए हैं. टाइगर ने बेखौफ होकर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. उनके इस जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ को नहीं कोई खौफ (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff)
टाइगर श्रॉफ को नहीं कोई खौफ (Photo: Instagram/@tigerjackieshroff)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने सभी हिलाकर रख दिया है. हमलावरों ने जिस तरह टाइगर की गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, वो बेहद डराने वाला है. लेकिन टाइगर किसी से डरकर घर बैठने वालों में से नहीं हैं. नई रिपोर्ट्स की मानें तो हमले के 2 दिन बाद ही एक्टर काम पर लौट गए हैं. 

काम पर लौटे टाइगर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर लौट गए हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद ही 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर वापस कर शूटिंग पूरी कर रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसमें टाइगर पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आने वाले हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले 'गुड न्यूज', 'जुग जुग जियो' और 'सेल्फी' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है.

Advertisement

ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म अगले साल मई 2027 में रिलीज हो सकती है. हालांकि. अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पाई है. टाइगर श्रॉफ या उनकी टीम की तरफ से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है. 

टाइगर पर कब और कैसे हुआ हमला?

दरअसल, 18 अक्टूबर को जब टाइगर जुहू में फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे. तब उनकी गाड़ी पर हमलावरों ने दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी. हालांकि टाइगर को कोई गोली नहीं लगी और वो बाल-बाल बच गए, लेकिन हमले में उनका ड्राइवर और एक दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. फिलहाल मुंबई पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement