scorecardresearch
 
Advertisement
आँचल पांडे

आँचल पांडे

Senior Sub Editor , TVTN

Aanchal.Pandey@aajtak.com

आँचल पांडे आजतक में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले साढ़े पांच सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के जरिए लंबे समय तक याद रहने वाला प्रभाव छोड़ना है. Gen Z से ताल्लुक रखने वाली आंचल की दिलचस्पी कई ऐसी चीज़ों में भी है, जिन्हें मिलेनियल दौर से जोड़ा जाता है. वह जटिल और गंभीर खबरों को सरल, सहज और समझने योग्य भाषा में डिकोड करने की कोशिश करती हैं. 

पत्रकारिता की दुनिया में ऑंचल ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़/इनखबर से बतौर इंटर्न की थी. वहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर रहते हुए उन्होंने वेबसाइट के लिए खबरें लिखने के साथ-साथ यूट्यूब के लिए एंकरिंग, रिपोर्टिंग और वीडियो एडिटिंग भी की. इसके बाद उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI में बतौर सब एडिटर काम किया. एजेंसी और न्यूज़ चैनल, दोनों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खबरों की गति, सटीकता और भाषा को अलग-अलग नजरिए से समझने का मौका दिया.

आँचल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ, जबकि उनके बचपन का एक अहम हिस्सा बंगाल में बीता. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश और बंगाल, दोनों से उनका खास जुड़ाव है. फिलहाल वह नोएडा को अपना कार्यक्षेत्र बनाए हुए हैं. काम के अलावा आँचल की दिलचस्पी साहित्य, कला और सिनेमा में है. उन्हें किताबें पढ़ना और फिल्मों को देखना खासा पसंद है. खबरों की भागदौड़ के बीच साहित्य और कला उनके लिए दुनिया को समझने का एक अलग नजरिया पेश करते हैं.

READ MORE...

Follow आँचल पांडे on:

Advertisement
Advertisement