काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक अभिनेत्री हैं. वह भोजपुरी सिनेमा में अभिनय करती हैं. काजल राघवानी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाई हैं. भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच विवाद चर्चा में आया. काजल राघवानी का नाम खेसारी लाल यादव के साथ भी लंबे समय तक चर्चा में रहा है.
उनकी फिल्मों में प्रतिज्ञा 2, हुकूमत, पटना से पाकिस्तान, मुकद्दर, मेहंदी लगा के रखना और मैं सेहरा बांध के आऊंगा जैसी फिल्में शामिल हैं.
काजल राघवानी का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें भोजपुरी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में गिना गया है. फिल्मों के साथ वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं.
इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग की संख्या अच्छी है. वह सोशल मीडिया के जरिए अपने काम और निजी जीवन से जुड़ी कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
काजल राघवानी को उनके अभिनय के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है. साल 2016 में उन्हें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स यानी IBFA में भोजपुरी बेस्ट एक्ट्रेस पीपल्स चॉइस अवॉर्ड मिला था. यह पुरस्कार समारोह दुबई में आयोजित किया गया था.
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात कर रही हैं. शो में उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते पर कई बातें साझा कीं. मनीष कश्यप के सवाल पर काजल ने कहा कि साथ काम करते हुए दोनों के बीच आकर्षण और प्यार हुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया कि खेसारी उन्हें आज भी याद करते होंगे.
काजल राघवानी एक समय पर शादीशुदा हीरो खेसारी लाल यादव संग रिश्ते में थीं. लेकिन सालों की डेटिंग के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था. काजल हमेशा खुलकर अपनी डेटिंग पर बात करती हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में अपने पुराने रिश्ते को लेकर भावुक खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि एक्स पार्टनर ने उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की थी।
काजल ने शो में अपने एक्स रिलेशनशिप पर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया उनके साथ मारपीट हुई थी. उन्होंने रिश्ते में काफी टॉर्चर झेला.
बिहार शरीफ में एक्ट्रेस काजल राघवानी ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ की वजह से खतरे में पड़ गईं. भीड़ ने उनकी कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. एक्ट्रेस के साथ हुई घटना वहां के नियम कानून पर कई सवाल खड़े करती है.
काजल ने ये भी कहा कि जब वो रिलेशनशिप में थीं, तो उनके साथ मारपीट हुई. रिश्ते में उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा. काजल की बात सुनकर लोग खेसारी लाल को भला-बुरा कहने लगे.
भोजपुरी बवाल शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसिंग सीन विवाद और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने शो में हलचल मचा दी है.
भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भोजपुरी सितारों के बीच रिश्तों और विवादों का नया ड्रामा देखने को मिला है. आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह के बीच दोस्ती और गुस्से की झलकें सामने आई हैं. जानते हैं कि आम्रपाली ने ऐसा क्या कहा, जो पवन सिंह को इतना गुस्सा आ गया.
अब शो में भाजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. पवन सिंह को लेकर काजल के दावों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में तेज प्रताप और काजल राघवानी की खास बॉन्डिंग दिखी. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये सिर्फ शो का हिस्सा है या कुछ और?
तेज प्रताप इन दिनों भोजपुरी बवाल शो से खूब वाहवाही लूट रहे हैं. एक्ट्रेस काजल राघवानी संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन इस बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी की भी चर्चा शुरू हो गई है. कौन हैं तेज प्रताप यादव की पत्नी, और क्या है उनकी शादी में आई दूरियों की वजह, पढ़ें.
भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं. खेसारी ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी काजल या अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया. वे महिलाओं का सम्मान करते हैं.
भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में कलाकारों की निजी जिंदगी और विवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. शो शुरू होने से पहले इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वो सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं. क्योंकि एंटरटेनमेंट के नाम शो में सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के खुलासे हो रहे हैं.
खेसारी संग ब्रेकअप ने उन्हें ऐसा दर्द दिया, जिसे वो अब तक नहीं भूल पाईं, लेकिन अब वो लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं.
काजल ने शो में अपने रिलेशनशिप पर बात की. काजल ने कहा कि वो शादीशुदा एक्टर संग रिश्ते में थीं. लेकिन बाद में हीरो ने उन्हें छोड़ दिया.
काजल राघवानी का दावा है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन दुनिया के सामने दोस्त बनने का ढोंग कर रहे हैं.
काजल ने अब शो में अपने दर्दभरे बचपन को याद किया. काजल ने बताया कि जब वो 16 साल की थीं, तब उनके पिता उनकी मां और उन्हें छोड़कर चले गए थे.
काजल राघवानी ने शो भोजपुरी बवाल में खेसारी का नाम लिए बिना जिक्र किया है. काजल ने बताया कि रिश्ते में उनके साथ मारपीट हुई थी. उन्हें धमकी तक दी गई थी.
2 अगस्त से शुरू हुए भोजपुरी बवाल शो में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर भी कई गंभीर खुलासे किए हैं. काजल के खुलासों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में विवाद और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तगड़ी बहस देखने मिल रही है. शो के नए प्रोमो में काजल ने आम्रपाली पर बड़े आरोप लगाए हैं. वो दावा कर रही हैं कि निरहुआ के गानों से आम्रपाली ने उन्हें हटाया है.
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से बनी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई एक्ट्रेसेस के ऑडिशन के बाद आम्रपाली को इस फिल्म के लिए चुना गया. फिल्म की सफलता ने दोनों को भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी बना दिया.