scorecardresearch
 

दिखावे की दुनिया से दूर, नाना पाटेकर का ऐसा था टेक कनेक्शन और आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट

जाने-माने कलाकार नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. वे सादगभरी जिंदगी जिया करते थे. क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया और स्मार्टफोन से उनका कैसा कनेक्शन था. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते थे.

Advertisement
X
नाना पाटेकर का निधन उनके गोवा स्थित घर में हुआ. (File Photo: PTI)
नाना पाटेकर का निधन उनके गोवा स्थित घर में हुआ. (File Photo: PTI)

जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर 2026) को निधन हो गया. उनकी मौत गोवा स्थित उनके घर में हुई. नाना पाटेकर हमेशा दिखावे की दुनिया से दूर रहते थे और वे हिन्दी सिनेमा के कई कलाकारों से काफी अलग थे. आइए जानते हैं नाना पाटेकर का टेक और सोशल मीडिया से कैसा कनेक्शन रहा है. 

नाना पाटेकर लल्लनटॉप के एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे, उस दौरान उनके हाथ में एक स्मार्टफोन नजर आया था. स्मार्टफोन आईफोन नहीं बल्कि एंड्रॉयड बेस्ड OS पर काम करने वाला मोबाइल था. फिल्म इंडस्ट्री में अधिकतर लोग iPhone का इस्तेमाल करते हैं. 

नाना पाटेकर के हाथ में नजर आने वाला फोन का बैक पैनल देखकर पता चलता है कि वह Samsung Galaxy S सीरीज का अल्ट्रा वेरिएंट था, जो एक फ्लैगशिप हैंडसेट है. उसमें पावरफुल प्रोसेसर और 200MP का कैमरा मिलता है. 

अमिताभ बच्चन को करते थे फॉलो 

नाना पाटेकर का तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट मौजूद था, जिसमें इंस्टाग्राम, X और फेसबुक का नाम शामिल है. वे हर जगह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फॉलो करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Networth: गोवा-मुंबई में घर... पत्नी और एक बेटा, अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर

Advertisement

नाना पाटेकर इंस्टग्राम का इस्तेमाल करते थे. उनके इंस्टा अकाउंट पर 3.65 लाख फॉलोअर्स हैं और वे सिर्फ 6 लोगों के अकाउंट्स को ही फॉलो करते थे. वे अमिताभ बच्चन को फॉलो करते थे. इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 292 इंस्टाग्राम पोस्ट हैं. 

X प्लेटफॉर्म  पर कब किया आखिरी पोस्ट 

नाना पाटेकर का X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर भी अकाउंट मौजूद है. हालांकि वह उस प्लेटफॉर्म का उतना एक्टिवली इस्तेमाल नहीं करते थे. X प्लेटफॉर्म पर उनका आखिरी पोस्ट 20 मार्च का है, जो असल में एक मूवी को लेकर को लेकर पोस्ट किया था. 

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: नहीं रहा फिल्म जगत का 'क्रान्तिवीर', गोवा में नाना पाटेकर ने ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर का फेसबुक पर भी अकाउंट मौजूद हैं. इस प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने आखिरी पोस्ट 25 जून को ओ रोमियो मूवी का किया था. वे बहुत ज्यादा गैजेट आदि का इस्तेमाल नहीं करते थे. स्मार्टफोन आज की बेसिक जरूरत है, जिसकी वजह से फोन का इस्तेमाल करते थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement