गया
गया (Gaya) भारत के बिहार राज्य (Bihar) का एक जिला है. इसे आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर 1865 को स्थापित किया गया था. जिला का दक्षिणी सीमा, झारखंड राज्य के साथ लगा हुआ है. गया शहर इस जिले का मुख्यालय है और दूसरा सबसे बड़ा शहर है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,976 वर्ग किलोमीटर है (Gaya Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गया की जनसंख्या (Gaya Population) 43.91 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 883 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 937 है. इस जिले की 63.67 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 63.67 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 53.34 फीसदी है (Gaya Literacy).
गया का उल्लेख महाकाव्यों, रामायण और महाभारत में भी मिलता है. कहा जाता है कि सीता और लक्ष्मण के साथ राम ने अपने पिता दशरथ का पिंड-दान गया में किया था. महाभारत में, इस स्थान को गायपुरी के रूप में दर्शाया गया है. 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व से 18वीं शताब्दी ईस्वी से, लगभग 2300-2400 साल तक गया इस सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यह शिशुनागा द्वारा स्थापित किया गया है जिन्होंने 600 ईसा पूर्व के आसपास पटना और गया पर बिजली का प्रयोग किया. बिंबिसारा के शासनकाल के दौरान गौतम बुद्ध और भगवान महावीर ने इस स्थान पर वास किया है (Gaya History). गौतम बुद्ध को सर्वोच्च ज्ञान की प्राप्ति के गया में ही हुआ था उस स्थान को बोध गया (Bodh Gaya) कहा गया, यहां में बुद्ध का पहला मंदिर भी बनाया गया था. बोध गया में श्रद्धालुओं का आवागमन सालों भर रहता है (Gaya Tourist Place).
बिहार के गया में प्रेमिका और उसके परिवार को शादी के लिए राजी करने के लिए 24 वर्षीय मेराज अहमद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने कहा कि शादी के लिए हामी नहीं भरी तो शाम को टावर से कूदकर जान दे देगा. करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्रेमिका शादी के लिए राजी हुई, तब मेराज नीचे उतरा.
गया के डुमरिया में 24 वर्षीय मेराज अहमद प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रेमिका के शादी के लिए राजी होने पर युवक नीचे उतरा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जानें मामला.
बिहार के गया जंक्शन पर रेल पुलिस ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस से 17 किलो 749 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में पटना सिटी के रहने वाले मनोज कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 8 लाख 87 हजार 450 रुपये है. गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन के कोच में तलाशी ली गई थी.
Best Places to Visit in Bihar: बिहार में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको इतिहास, धर्म और प्रकृति का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा. नालंदा से लेकर बोधगया और वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान तक, यहां हर तरह के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास है.
गया में एक ही गांव की चार नाबालिग छात्राएं स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं. सभी आपस में सहेलियां हैं. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है. जांच में अभी अपहरण का कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला है. पुलिस को छात्राओं के साथ कहीं चले जाने का शक है.
बिहार के गया में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने ‘पुलिस दीदी’ पहल शुरू की है। 28 अगस्त को एसएसपी सुशील कुमार ने स्कूटी और बाइक सवार महिला पुलिसकर्मियों को रवाना किया।
गया शहर की उन सड़कों पर अब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखाई देगी, जहां अक्सर छात्राओं और महिलाओं को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है. गया पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' पहल शुरू की है. इसके तहत स्कूटी और बाइक पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त करेगी.
ये कहानी बिहार के गया जिले की है. यहां वाइफ की लव स्टोरी उसके दिव्यांग पति के लिए जानलेवा साबित हुई. पुलिस का कहना है कि महिला का अफेयर चल रहा था. उसका पति दिव्यांग था. पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को उकसाया और हत्या करवा दी. पुलिस ने इस मामले में महिला सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है.
गया में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव का विधायक को मिले सरकारी अंगरक्षक के साथ घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सिटी एसपी अभिनव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
गया में विधायक मनोरमा देवी के सरकारी अंगरक्षक का उनके बेटे रॉकी यादव के साथ कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की बात कही गई है. अगर जांच में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित सुरक्षाकर्मी और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
बिहार के गया जिले में 3 साल का पीयूष कुमार खेलते समय बोरवेल में गिर गया,बच्चे की मां खेत में काम कर रही थीं, तभी जमीन के नीचे से रोने की आवाज आई जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई.
बिहार के गया जिले में तीन साल का मासूम पीयूष खेलते-खेलते 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया. बाहर निकलते ही पूरे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया और भोजपुर में आयोजित जनसभाओं में अपराधियों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जो भी कानून को चुनौती देगा, उसे या तो जेल जाना पड़ेगा या गया में उसका ‘पिंडदान’ होगा. उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई.
राजस्थान का एक युवक शादी करने बिहार के गया जिले में पहुंचा था. यह शादी किसी महिला ने तय कराई थी, जिसके लिए दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को एक लाख से ज्यादा कैश और जेवरात भी दिए थे. यहां गांव में शादी हुई, इसके 3 घंटे बाद जेवरात और कैश लेकर दुल्हन परिजनों संग फरार हो गई. पीड़ित दूल्हा और उसके परिजन परेशान हैं. पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है.
बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई. पत्थर सीधे मंच की ओर फेंके गए, जिससे सभा में अफरा-तफरी मच गई.
बिहार के गया जिले के खिजरसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया. घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए. कार्यक्रम सिसवर गांव स्थित संत थर्मास इंग्लिश स्कूल में आयोजित था. सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक 22 अप्रैल को हुई. इसमें कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. ये बैठक करीब एक घंटे तक चली और कई अहम फैसले लिए गए, जिनका असर राज्य के शहरी विकास और कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा.
गया के रामपुर थाना क्षेत्र में देर रात गश्ती के दौरान ASI विक्रम कुमार पासवान पर वार्ड पार्षद और उनके साथियों ने हमला कर दिया. दुकान बंद कराने को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट में ASI गंभीर घायल हो गए. उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है.
बिहार के गया में पुलिस पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है. रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोहल्ले में देर रात गश्ती के दौरान एएसआई विक्रम कुमार पासवान पर वार्ड पार्षद और उनके साथ मौजूद लोगों ने धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी. घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम रात में इलाके में गश्त कर रही थी और सुरक्षा के मद्देनजर देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराने की अपील कर रही थी.
गया जिले का खंडेल गांव इन दिनों एक अजीब-सी कशमकश और दुआओं के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ घर में शहनाइयां बजने की तैयारी है, 500 कार्ड बंट चुके हैं और बावर्ची से लेकर होटल तक बुक हैं. वहीं दूसरी तरफ, जिसका निकाह होना है, वह दूल्हा रिजवान हजारों मील दूर कतर में युद्ध के हालातों के बीच फंसा हुआ है.
देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की कमी की खबरों के बीच गया जिले का बतसपुर गांव आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरा है. यहां ग्रामीण सालों से गोबर गैस प्लांट के जरिए खाना बना रहे हैं. गांव के करीब 40–50 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गोबर गैस पहुंचती है, जिससे एलपीजी संकट का इस गांव पर कोई असर नहीं पड़ा है.