scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

ब्‍लॉकबस्‍टर रैली... फिर रुका अडानी का ये स्‍टॉक, अब बड़ी तेजी के संकेत!

बॉकबस्‍टर रिटर्न वाला शेयर
  • 1/8

पिछले कुछ सालों में अडानी के एक शेयर ने निवेशकों को ब्‍लॉकबस्‍टर रिटर्न दिया है. खासकर गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद से ही इस शेयर में गजब की तेजी देखी गई है. एक साल के दौरान ही इस शेयर ने निवेशकों के पैसे को डबल किया है. मार्केट कैपिटल के हिसाब से यह देश की सबसे बड़ी बिजली सेक्‍टर की कंपनी बन चुकी है. 
 

पांच साल में 644 फीसदी रिटर्न
  • 2/8

मौजूदा मुनाफावसूली के बावजूद अडानी पावर के शेयर ने 20 जून, 2025 को पहुंचे अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 105.66 रुपये से 115% की बढ़त हासिल की है.  अडानी पावर के शेयरों में एक साल में 311 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पांच साल में अडानी के शेयरों में 644 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

शेयर का रिकॉर्ड हाई लेवल
  • 3/8

29 मई, 2026 को शेयर ने 254.15 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ. तब से, शेयर एक सप्ताह (4%) और दो सप्ताह (7.22%) में निगेटव रहा है.प्रमुख कम्‍प्‍टिटर की तुलना में अडानी पावर का डेट टू इक्विटी रेशियो उद्योग में सबसे कम है. इसका डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.82 है. जिसके बाद एनटीपीसी (1.32), पावरग्रिड (1.47), टाटा पावर (1.80), अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (1.92) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (2.47) का स्थान आता है. 
 

Advertisement
अडानी पावर का ईपीएस
  • 4/8

हालांकि, इसके समकक्षों में इसका ईपीएस सबसे कम है. अडानी पावर का ईपीएस 6.66 है. वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी का ईपीएस 28, पावरग्रिड का 17.13, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का 19, टाटा पावर का 11.73 और जेएसडब्ल्यू एनर्जी का 12.21 है.

अडानी पावर प्राइस टू बुक रेशियो
  • 5/8

प्राइस टू बुक रेशियो (PB) के मामले में अडानी ग्रुप की कंपनी का पीबी रेशियो 7.15 है, जो अडानी एनर्जी सॉल्‍यूशंस (7.87) के साथ उच्च स्तर पर है. 1 से कम का पीबी रेशियो आमतौर पर यह दिखाता है कि शेयर की वैल्‍यू कम आंकी गई है, जबकि 1 से अधिक पीबी रेशियो बढ़ोतरी को दिखाता है

अन्‍य शेयरों से बेहतर
  • 6/8

NTPC का PB रेशियो 2 है और PowerGrid का PB अनुपात 2.59 है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का PB अनुपात 8.97 है, जो उद्योग में उच्चतम अनुपातों में से एक है. एक्‍सपर्ट्स द्वारा स्वस्थ बताई जा रही इस गिरावट के बीच, शेयर 270 रुपये के स्तर की ओर बढ़कर एक और उछाल दिखा सकता है. 

शेयर का टारगेट प्राइस
  • 7/8

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में जोरदार तेजी के बाद, अडानी पावर फिलहाल 232 रुपये के स्तर के आसपास स्थिर हो रहा है. शेयर ने हाल ही में 254 रुपये के स्तर को छुआ, जो अब तक का उच्चतम स्तर था. वहां कुछ मुनाफावसूली हुई, जिससे रुझान में उलटफेर के बजाय एक स्वस्थ गिरावट आई. यह 245 रुपये के ब्रेकआउट होने के बाद आने वाले हफ्तों में 270 रुपये पर जा सकता है. 
 

किस दायरे में रह सकता है ये शेयर
  • 8/8

बोनान्ज़ा के विराट जगद ने कहा कि आने वाले हफ्तों में शेयर में 248 रुपये और 260 रुपये तक पहुंचने की क्षमता है. आनंद राठी के जिगर पटेल का कहना है कि शॉर्ट टर्म में यह शेयर 215 रुपये से 250 रुपये के दायरे में रह सकता है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement