फिरोजाबाद (Firozabad) उत्तर प्रदेश (Firozabad, Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है साथ ही जिले का मुख्यालय भी है. इस जिले से राष्ट्रीय राजमार्ग 19 गुजरता है. फिरोजाबद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक फिरोजाबाद की जनसंख्या (Population) लगभग 25 लाख और जनसंख्या घनत्व (Density) 1,038 प्रति वर्ग किलोमीटर है. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 875 है. यहां की 71.92 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.82 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.75 फीसदी है (Firozabad Literacy).
फिरोजाबाद का पुराना नाम चंदवार था. उस समय चंदवार के राजा चंद्रसेन थे. राजा चंद्रसेन ने भगवान चन्दाप्रभु की स्फटिक मणि की प्रतिमा बनवाई थी जो विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा है. चंदाप्रभु भगवान की प्रतिमा और राजा चंद्रसेन के नाम के कारण इस जगह का नाम चंदवार पड़ा (Firozabad History).
आज भी फिरोजाबाद का चंदवार नगर जो यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है, चूड़ियों के निर्माण के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है (Glass Bangles). साथ ही यहां पर झूमर (Chandelier) जैसे कांच की कई तरह की वस्तुएं बनाई जाती हैं. यह जिला आगरा से 40 किमी और राजधानी दिल्ली से 250 किमी की दूरी पर पूर्व की तरफ स्थित है.
वर्ष 1862 में 1 अप्रेल को टूंडला से शिकोहाबाद के लिए पहली ट्रेन चालू हुई थी और कुछ सालों बाद टूंडला से अलीगढ तक रेल चलने लगी.
चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय एक किन्नर उन्हें रोकती है. अनुज चौधरी उसे प्रसाद देते हैं और बाद में पर्स से रुपये निकालकर देते हैं. इसके बाद किन्नर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती है. अनुज चौधरी ने वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
फिरोजाबाद में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उसकी गर्भवती पत्नी को कथित तौर पर पेट में लात मारने का आरोप लगा है. 28 वर्षीय अंजलि की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में प्रसव हुआ, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने दो सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.
Swachh Vayu Survekshan 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया. राजनाथ सिंह ने दी बधाई, जानें यूपी के अन्य शहरों की रैंकिंग और पुरस्कार.
फिरोजाबाद के टूंडला में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने घर में घुसकर युवती पर देसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज आरोपी ने तीन फायर किए, जिनमें से एक गोली युवती के कंधे को चीरकर निकल गई.
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई. इनमें फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी शिक्षाविद् डॉ. निर्मला यादव भी शामिल हैं. वह एमजी डिग्री कॉलेज फिरोजाबाद और बीडीएम डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद की प्राचार्या रह चुकी हैं. शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे शिकोहाबाद और फिरोजाबाद में खुशी है.
फिरोजाबाद में 23 साल के युवक पर गर्लफ्रेंड को होटल ले जाकर उसके साथ रेप करने और बाद में उसकी हत्या करने का आरोप है. इल्जाम है कि आरोपी दोबारा लड़की के साथ रेप करना चाहता था, लेकिन विरोध करने पर उसने लड़की को मार डाला. पढ़ें पूरी कहानी.
फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव में संत नीम करौली बाबा के पैतृक मकान और पूजा स्थल को लेकर विवाद सामने आया है. बाबा के छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों ने डीएम को शिकायत देकर हनुमान ट्रस्ट पर दखल का आरोप लगाया है. ट्रस्ट ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि बाबा का घर, मंदिर और डाक बंगला कानूनी तौर पर ट्रस्ट को दिए गए हैं.
फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां अब सिर्फ भारत की पहचान नहीं, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों तक पहुंच रही हैं. यूरोप, अमेरिका, जापान, जर्मनी, रूस, ईरान और मिडिल ईस्ट समेत कई देशों में फिरोजाबाद के कांच के उत्पादों की मांग है. उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP यानी One District One Product योजना के तहत फिरोजाबाद के कांच उद्योग को नई पहचान और कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन, सब्सिडी, प्रशिक्षण और तकनीकी मदद जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. देखें...
विश्व प्रसिद्ध कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद में 'एक जनपद, एक उत्पाद (ODOP)' योजना ने कांच उद्योग को नई रफ्तार दी है. सरकारी मदद, सब्सिडी, प्रशिक्षण और आसान ऋण ने कारोबारियों को विस्तार का मौका दिया, जबकि हजारों कारीगरों और महिला श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला. इसका असर यह हुआ कि पलायन घटा और फिरोजाबाद का कांच उद्योग वैश्विक बाजार में और मजबूत हुआ.
फिरोजाबाद में पति द्वारा जीवित पत्नी का पिंडदान कर वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता दीपा ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना व धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और एफआईआर की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
UP के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ा एनकाउंट हुआ है. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में इटावा एसओजी (SOG) टीम ने दो शातिर बदमाशों को मार गिराया. इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में यूपी पुलिस के दो जांबाज सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है.
फिरोजाबाद में मासूम बच्चे की हत्या के मामले में फांसी की सजा के बाद विराज उर्फ जितेंद्र पाठक जेल में पूरी रात बेचैन रहा. जेल सूत्रों के अनुसार, वह रातभर सोया नहीं, बैरक में बंद अन्य बंदियों से भी कोई बातचीत नहीं की और भोजन भी नहीं किया. सजा के बाद उससे मिलने परिवार का कोई सदस्य जेल नहीं पहुंचा. अब उसके पास क्या-क्या रास्ते हैं, चलिए जानते हैं पूरी कहानी...
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित यादव कॉलोनी में एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है. आरोप लगाया गया था कि जितेंद्र पाठक ने डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटककर उसकी हत्या कर दी थी.
'न्याय मिल गया... लेकिन मेरा आरव नहीं मिलेगा...' बेटे की याद में फफक रहीं रति शर्मा का दुख पहाड़ से भी बड़ा है. फिरोजाबाद की जिला अदालत ने फैसला सुना दिया, हत्यारे को मौत की सजा मिल गई, लेकिन जिस मां की गोद 30 मई को सूनी हुई थी, उसमें फिर कभी डेढ़ साल का आरव नहीं लौटेगा.
30 मई 2026... उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई एक ऐसी वारदात, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. डेढ़ साल के मासूम आरव को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला गया. घटना का वीडियो और खबर सामने आई तो हर तरफ गुस्सा था. इस हत्याकांड में महज 6 दिन में चार्जशीट दाखिल हुई. 13 गवाहों के बयान हुए और 40 दिन के भीतर जिला अदालत का फैसला आ गया.
फिरोजाबाद में 30 मई 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने बहाने से बच्चे को अपने साथ ले जाकर जमीन पर पटक दिया था. विवाद की जड़ कथित संबंध और तनाव बताया गया था. अब अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए दोषी को मृत्युदंड सुनाया है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला…
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने सख्त रुख दिखाते हुए आरोपी को मृत्युदंड दिया. पुलिस की तेजी से की गई जांच और कम समय में पूरी हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने सबूतों के आधार पर दोष सिद्ध माना. इस फैसले से लोगों में न्याय व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ.
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मौत की सजा सुनाई है. खास बात ये है कि पुलिस ने 6 दिन में इस केस की चार्जशीट दाखिल की और अदालत ने महज 40 दिन में फैसला सुना दिया. पढ़ें पूरी कहानी.
फिरोजाबाद के युवक की फूड पाइप सर्जरी लखनऊ के डॉक्टर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हुई थी. पीड़ित ने अब सीएम योगी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
फिरोजाबाद के टूंडला में अपनी मर्जी से शादी करने की जिद में एक नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सगे नाना की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
फिरोजाबाद जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार गैस टैंकर सड़क किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ गया. हादसे में पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.