सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने पहली बार अपने नमो नारायण फार्म की झलक फैंस को दिखाई है. गुरुग्राम से दूर इस फार्म पर कई गिर गायें और एक भैंस भी नजर आई. एल्विश दोस्तों के साथ फार्म पहुंचे और अपनी गायों से फैंस को मिलवाया. उन्होंने बताया कि इसी फार्म से नमो नारायण ब्रांड के दूध और घी की सप्लाई होती है. फार्म की हरियाली और गायों की देखभाल ने फैंस का ध्यान खींचा.