scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

एल्व‍िश यादव के घर में वास्तुदोष, हटाया 200 किलो का मंद‍िर! नाम में जोड़ा 'V'

elvish yadav house vastu dosh
  • 1/9

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्टर एल्विश यादव ने अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल की है. उन्होंने सालों की मेहनत से नाम-शोहरत कमाया और अपने पैसों से गुरुग्राम में अपने सपनों का महल बनवाया. 

elvish yadav house vastu dosh
  • 2/9

इस बंगले को बनवाने में एल्विश ने करोड़ों रुपये खर्च किए. यहां एक भव्य मंदिर बनवाया और जिसका वजन 200 किलो का बताया जाता है. इसे असली मार्बल से बनाया गया है. ये इतनी भारी है कि इसे उठाने के लिए 11 लोग लगे थे. 

elvish yadav house vastu dosh
  • 3/9

लेकिन एस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर गीतांजलि के मुताबिक इसी मंदिर की वजह से उनके जीवन में सारी परेशानियां भी शुरू हुईं. उन्होंने बताया कि एल्विश के इस आलीशान घर में वास्तु दोष है. 

Advertisement
elvish yadav house vastu dosh
  • 4/9

एल्विश के खिलाफ दर्ज मुकदमे से सभी वाकिफ हैं. एक्टर को उससे निजात नहीं मिल पा रही थी, लेकिन घर में मौजूद वास्तुदोष को हटाने के बाद एल्विश की सारी परेशानियां दूर हो गईं. उन पर लगे केस भी हट गए. 

elvish yadav house vastu dosh
  • 5/9

गीतांजलि ने जब उनके घर का दौरा किया तो पाया कि मंदिर गलत जगह बना है. बावजूद इसके कि एल्विश की मां पूरी विधि से वहां पूजा-पाठ करती हैं, इसका उन्हें फल नहीं मिल रहा है. 

elvish yadav house vastu dosh
  • 6/9

इसकी रेमेडी बताते हुए उन्होंने एल्विश को सलाह दी कि आप मंदिर को हटवा दें. ऐसा अगर न हो पाए तो भगवान वहां से हटा दें. क्योंकि घर की जिस दिशा में मंदिर बना है वहां से घर में परेशानी, एक्सीडेंट्स, कुछ न कुछ अड़चने आती ही हैं. 

elvish yadav house vastu dosh
  • 7/9

एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि आपका 2025 से अच्छा टाइम शुरू हो चुका है. आगे और अच्छा आएगा. आपको सिर्फ भगवान और मंदिर का रिप्लेसमेंट करना है. इसी के साथ उन्होंने घर के अंदर जाने वाली सीढ़ियों में भी बदलाव बताए. 

elvish yadav changed name according to astrologer
  • 8/9

इसी के साथ उन्होंने एल्विश से अपने नाम में अलग से V अक्षर भी जोड़ने को कहा. उन्होंने कहा कि आपका नाम को जोड़ते हुए जो टोटल है वो 9 नंबर आ रहा है. तो यादव में एक और V जोड़ लीजिए. 

elvish yadav changed name according to astrologer
  • 9/9

एल्विश ने तुरंत सुझाव को मानते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एल्विश राव साहब को बदलकर Elvish Yadavv कर दिया. जो उनके सोशल मीडिया पर अब रिफ्लेक्ट भी हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब वो उम्मीद करते हैं कि पैसों की बारिश होगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement