scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

16BHK विला-दुबई का लैविश फ्लैट, करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक एल्विश, महल से नहीं कम

एल्विश यादव
  • 1/11

यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव सोशल मीडिया के स्टार हैं. उनका फैंडम ऐसा है कि पूरा सिस्टम ही हैंग हो जाता है. कभी यूट्यूब तक सीमित रहने वाले एल्विश आज टीवी और ओटीटी पर राज कर रहे हैं.
 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

एल्विश यादव
  • 2/11

व्लॉगिंग के अलावा वो टीवी शोज में दिखते हैं. पॉडकास्ट में सेलेब्स को इंटरव्यू करते हैं. फिल्मों में भी उन्होंने डेब्यू कर लिया है. ब्रैंड एंडोर्समेंट के अलावा वो सोशल मीडिया कैंपेन से भी पैसे कमाते हैं.
 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

एल्विश यादव
  • 3/11

करोड़ों की नेटवर्थ वाले एल्विश लग्जूरियस लाइफ जीते हैं. गुरुग्राम में उनका 16 BHK का बंगला है. इतना ही नहीं दुबई में भी एल्विश का स्काई हाई डुप्लेक्स अपार्टमेंट है. 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

Advertisement
एल्विश यादव
  • 4/11

उनका स्वैंकी दुबई अपार्टमेंट सभी लग्जरी फैसिलिटीज से लैस है. इसे उन्होंने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. डुप्लेक्स अपार्टमेंट में बड़ा सा किचन, लग्जरी बाथरूम, स्टोररूम, बालकनी है. बालकनी से दुबई की स्काईलाइन का शानदार नजारा दिखता है. 
 

Photo: Screengrab
 

एल्विश यादव
  • 5/11

इंडिया में भी एल्विश का सपनों का महल है. गुरुग्राम में उनका 16 BHK विला है. इसकी कीमत 10 करोड़ बताई जाती है. सिस्टम किंग का ये बंगला कोजी वाइब देता है.
 

Photo: Screengrab
 

एल्विश यादव
  • 6/11

उनके घर में मॉर्डन आर्ट्स की झलक देखने को मिलती है. लेट नाइट शूट के लिए सिनेमैटिक सेटअप भी तैयार किया गया है. लिविंग रूम को एल्विश के अवॉर्ड्स, यूट्यूब बटन और फोटोज से सजाया गया है.

Photo: Screengrab
 

एल्विश यादव
  • 7/11

किचन काफी लग्जूरियस है. ये हाई-ग्लोस फिनिश, मार्बल काउंटरटॉप, हाई टेक किचन अप्लायंसेज से लैस है. किचन का लैविश लुक देख कोई भी वाह कहने को मजबूर हो जाए.
 

Photo: Screengrab
 

एल्विश यादव
  • 8/11

उनके घर के हर बेडरूम की एक थीम है. सटल लाइटनिंग, कंफर्टेबल बेडिंग और वॉर्म टोन्स के साथ इन्हें डिजाइन किया गया है. जहां बैठकर आपको होमली वाइब्स आएगी.
 

Photo: Screengrab
 

एल्विश यादव
  • 9/11

एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो है, जहां कैमरा लगे हैं. एक एडिटिंग टेबल भी है. साउंडप्रूफ दीवारें लगी हैं. ये रूम उनके डिजिटल क्रिएटर ड्रीम को पूरा करता है. इस रूम से वो बेहद अटैच्ड हैं.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
एल्विश यादव
  • 10/11

एल्विश के इस आलीशान घर के बाहर उनकी महंगी गाडियां पार्क होती हैं. जिनमें मर्सिडीज-बेंज G-Wagon और इलेक्ट्रिक G580 EQ मॉडल शामिल हैं. वो क्लोदिंग ब्रांड 'सिस्टम क्लोदिंग' चलाते हैं. 
 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

एल्विश
  • 11/11

एल्विश की नेटवर्थ 50 करोड़ बताई जाती है. वो टीवी के बड़े स्टार बन चुके हैं. इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे हैं. वो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे हैं.
 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

Advertisement
Advertisement