scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

TV सीरियल जैसा आलीशान घर, कोने में सजा देसी हुक्का, देखिए एल्विश यादव के 'राजमहल' की PHOTOS

Elvish yadav home tour
  • 1/13

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और गाड़ियों के शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए गुड़गांव में बने अपने नए आलीशान लग्जरी घर का पूरा टूर कराया है. 

(Photo:Instagram/@elvish_yadav)

Elvish yadav home tour
  • 2/13

उनका यह नया आशियाना अंदर से किसी भव्य राजमहल की तरह नजर आता है. होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि बचपन से ही उनका एक सपना था कि वह जब भी अपना खुद का घर बनाएंगे, तो वह टीवी सीरियल्स में दिखने वाले बड़े और आलीशान बंगलों जैसा होना चाहिए. 

(Photo:Instagram/@elvish_yadav)

Elvish yadav home tour
  • 3/13

एल्विश का यह ड्रीम होम अब पूरी तरह बनकर तैयार है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यूट्यूबर नयनदीप रक्षित को अपना हाउस टूर कराया. आइए आपको दिखाते हैं एल्विश के इस सपनों के महल की अंदरूनी झलकियां. 

(Photo:Instagram/@elvish_yadav)

Advertisement
Elvish yadav home tour
  • 4/13

एल्विश यादव के इस भव्य घर का बाहरी नजारा (एक्सटीरियर लुक) देखा जा सकता है. यह घर कोई साधारण बंगला नहीं, बल्कि एक आलीशान चार मंजिला इमारत है. होम टूर के दौरान एल्विश ने बताया कि उनके इस आलीशान घर को बनाने में 4 साल से ज्यादा का समय लगा है. 

(Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

महलों जैसी सीढ़ियां और शाही लुक
  • 5/13

घर का सबसे मुख्य और खूबसूरत हिस्सा नजर आ रहा है. घर के बीचों-बीच बनीं ये सीढ़ियां किसी पुराने राजमहल या बड़े फिल्मी सेट की याद दिलाती हैं. सीढ़ियों पर लगा मार्बल और पीछे की दीवार पर किया गया टेक्सचर वर्क इसकी भव्यता को दोगुना कर रहा है. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

टीवी सीरियल जैसा आलीशान लिविंग एरिया
  • 6/13

घर का मुख्य लिविंग रूम (लिविंग एरिया) दिखाई दे रहा है. यहां ग्रे टोन के बेहद आरामदायक और आलीशान सोफे लगाए गए हैं. बीच में रखी व्हाइट मार्बल फिनिश वाली गोल सेंटर टेबल और बैकग्राउंड की दीवारों पर लगी वॉर्म लाइट्स पूरे माहौल को बेहद शांत और रीगल वाइब दे रही हैं. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

घर के अंदर लगी है पर्सनल लिफ्ट
  • 7/13

एल्विश यादव अपने घर के अंदर लगी पर्सनल लिफ्ट के पास खड़े नजर आ रहे हैं. इस बहुमंजिला आलीशान घर में ऊपर-नीचे आने-जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ एक मॉडर्न लिफ्ट भी लगवाई गई है.  (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Elvish yadav home tour
  • 8/13

इस एरिया की सबसे खास बात यह है कि यहां से घर की बनावट ऊपर से नीचे तक साफ नजर आती है.  ऊपर लगे गोल्डन लीफ डिजाइन वाले झूमर (Chandelier) और सीसीटीवी मॉनिटर वाली बड़ी स्क्रीन को देखा जा सकता है, जिससे पूरे घर की सुरक्षा पर नजर रखी जाती है. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Elvish yadav home tour
  • 9/13

मॉडर्न और वेस्टर्न इंटीरियर के बीच एल्विश ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है. घर के एक हिस्से में उन्होंने बड़े साइज का एक देसी हुक्का सजाकर रखा है. हुक्का घर को एक अलग ही विंटेज और हरियाणवी टच दे रहा है. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Advertisement
Elvish yadav home tour
  • 10/13

एल्विश यादव का बेडरूम नजर आ रहा है, जो किसी फाइव-स्टार होटल के सुइट से कम नहीं है. कमरे में एक बड़ा किंग-साइज बेड लगा है, जिसके पीछे की दीवार पर ग्रे और गोल्डन लाइटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Elvish yadav home tour
  • 11/13

घर का सबसे पवित्र कोना यानी मंदिर दिखाया गया है. एल्विश ने अपने इस नए घर में शुद्ध सफेद संगमरमर (White Marble) से बना एक बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार मंदिर स्थापित किया है. मंदिर के दोनों तरफ इनडोर प्लांट्स के गमले रखे गए हैं, जो इस कोने को बेहद शांत और आध्यात्मिक बना रहे हैं. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Elvish yadav home tour
  • 12/13

घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यानी किचन एरिया नजर आ रहा है. एल्विश का यह किचन पूरी तरह से मॉड्यूलर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. 
 (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Elvish yadav home tour
  • 13/13

घर के आलीशान लिविंग रूम की एक और तस्वीर दिखाई दे रही है. दीवार पर लगा एल्विश का ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट और कोने में रखी बुद्ध प्रतिमा इस पूरे स्पेस को बेहद शांत, शालीन और वीआईपी फील दे रही है. (Photo:YT/Nayandeep Rakshit)

Advertisement
Advertisement