अली गोनी और जन्नत जुबैर ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं. शो जीतने के बाद जन्नत ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की.
Photo: Instagram @jannatzubair29
पिछले काफी समय से टेलीविजन जगत में एल्विश यादव और जन्नत जुबैर के रोमांस के चर्चे हैं. कहा जा रहा है कि फैजल शेख से ब्रेकअप के बाद जन्नत, एल्विश को डेट कर रही हैं.
Photo: Instagram @jannatzubair29
जन्नत ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. IANS संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि जब फैंस को किसी भी एक्टर की पेयरिंग अच्छी लगती है, तो वो उसे नाम दे देते हैं.
Photo: Instagram @jannatzubair29
जन्नत कहती हैं कि लोगों को एल्विश के साथ उनकी केमिस्ट्री अच्छी लगती है. इसी वजह से लोगों ने उन्हें हैशटैग दे रखा है. कई बार ऑडियंस इन चीजों को बहुत आगे ले जाती है.
Photo: Instagram @jannatzubair29
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इसके बारे में आगे नहीं बोल सकती हूं. ऐसा कई साल से हो रहा है कि अगर लोगों को किसी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, दोस्ती बहुत पसंद आती है, तो लोग चीजों को बहुत आगे तक ले जाते हैं.
Photo: Instagram @jannatzubair29
जन्नत ने कहा कि ऐसा कई सालों से होते आ रहा है. कई बार लोग सेलेब्स के लिंकअप की खबरें बनाने लगते हैं. मुझे नहीं लगता कि किसी को किसी के साथ जोड़ना चाहिए. क्योंकि ये बहुत ज्यादा हो जाता है.
Photo: Instagram @elvish_yadav
एक्ट्रेस कहती हैं कि कई बार फैंस वीडियो क्लिप एडिट करते हैं और उन्हें भेजते भी हैं. उन्होंने कहा कि वो फैन्स के प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं, लेकिन उनका मानना है कि किसी के साथ ऐसा लिंकअप ठीक नहीं है.
Photo: Instagram @jannatzubair29
जन्नत ने कहा कि लिंकअप के अलावा बाकी सब ठीक हैं. एल्विश और जन्नत की दोस्ती लाफ्टर शेफ के सेट पर हुई. दोनों म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं.
Photo: Instagram @elvish_yadav