दिशा सालियान (Disha Salian) काफी मशहूर और चर्चित सेलेब्रिटी मैनेजर थीं. वह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. वह एश्वर्या राय की भी मैनेजर रही थीं (Disha Salian was Manager of Aishwarya Rai and Sushant Singh Rajput ).
उनकी मृत्यु 8 जून 2020 को मुंबई में एक इमारत से गिरने के कारण हुई थी. उनकी मौत को लेकर कई अटकलें लगाई गई थीं, और इसे आत्महत्या माना गया था, हालांकि कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मानते हैं.
इस मामले की जांच के दौरान दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की अफवाहें फैली थीं.दिशा सालियान की मौत का मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14 जून 2020) से भी जोड़ा गया था, जिससे यह और अधिक चर्चा में आ गया.
दिशा सालियान की मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियान ने 20 मार्च 2025 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें एनआईए से जांच की मांग की गई. उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिज्ञों और फिल्मी हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन राय से सगाई की थी. लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने इंगेजमेंट कर लिया (Disha Salian Boyfriend).
दिशा जन्म 26 मई 1992 को कर्नाटक के उडुपी में हुआ था (Disha Salian Born). उनके पिता एक व्यवसायी हैं और उनका एक भाई है जिसका नाम विजय सलियन है जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है (Disha Salian Family).
दिशा की स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल सा हुई थी और फिर आरडी नेशनल कॉलेज और मुंबई में एक साइंस कॉलेज से स्नातक की (Disha Salian Education).
रज पंचोली ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर दिशा सालियन और आदित्य ठाकरे से मुलाकात से इनकार किया है. उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले की पूरी जांच करने और सच सामने लाने की अपील की. साथ ही कहा कि अगर मैं सच साबित हो जाऊं तो मुझे मेरी जिंदगी वापस कर दें.
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियन द्वारा भेजे गए ₹500 करोड़ के मानहानि नोटिस का जवाब दिया है. ठाकरे ने साफ कहा कि वे न तो माफी मांगेंगे और न ही पोस्ट हटाएंगे.
दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. नोटिस में 16 सितंबर 2026 को एक्स पर डाली गई अंग्रेजी और मराठी पोस्ट को झूठी और मानहानि वाली बताया गया है. आरोप है कि इनमें सतीश पर राजनीतिक मकसद और निजी दुश्मनी के आरोप लगाए गए. वकील नीलेश ओझा ने आदित्य के घर के बाहर नोटिस दिलवाया और माफी और 500 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की मांग की.
दिशा सालियान मौत मामले में CBI की FIR के बाद MNS नेता अमित ठाकरे अपने चचेरे भाई आदित्य ठाकरे के समर्थन में सामने आए हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मामले में FIR दर्ज की है, जिसमें फिलहाल किसी आरोपी का नाम नहीं है.
दिशा सालियान की मौत के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. दिशा के पिता सतीश सालियान अब इस मामले को लेकर सीधे कानूनी लड़ाई के मूड में हैं. वह 19 सितंबर को शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे के घर 'मातोश्री' जाकर उन्हें खुद मानहानि का नोटिस सौंपेंगे. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अपने और अपनी कानूनी टीम के लिए सुरक्षा की मांग की है.
दिशा सालियान मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को एक कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में आदित्य ठाकरे से 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है. सतीश सालियान का आरोप है कि आदित्य ठाकरे ने उनकी बेटी की मौत को लेकर लगातार झूठे और भ्रामक बयान दिए हैं, जिससे उनके परिवार की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है.
फिल्म मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में उनके पिता सतीश सालियान ने महाराष्ट्र के नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजा है.
दिशा सालियान केस एक बार फिर चर्चा में हैं. 6 साल पहले हुई मौत के मामले में अब सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है जिसमे सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है. इस पर जिया खान की मां का दर्द छलक गया है.
दिशा सालियान केस में CBI ने FIR दर्ज कर ली है, जिसमें कई चर्चित लोगों समेत 50 से ज्यादा नाम हैं. लेकिन फिर भी किसी को अभी आरोपी नहीं माना जाएगा. जानिए FIR में नाम होने का क्या मतलब है और जांच में आगे क्या होने की उम्मीद है.
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, 'मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था.' उन्होंने कहा कि इस दुखद मामले से लगातार उनका नाम जोड़ना जानबूझकर और बिना सबूत उनके चरित्र हनन और बदनाम करने की कोशिश है.
सीबीआई अधिकारी सीमा पाहुजा को दिशा सालियान मौत मामले की जांच की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. स्पेशल क्राइम यूनिट में तैनात पाहुजा हाथरस, उन्नाव, आरजी कर और हिमाचल के गुड़िया मामले जैसी चर्चित जांचों से जुड़ी रही हैं.
आज से करीब 6 साल 3 महीने पहले मुंबई में एक लड़की की मौत हुई थी.. नाम था दिशा सालियान... वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी.. दिशा की मौत के कुछ दिन बाद ही सुशांत की भी मौत की खबर आई तो दोनों ही मौत को एक साथ जोड़कर देखा गया.. खूब हल्ला हंगामा मचा... और अब 6 साल के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत पर एक FIR दर्ज की है.. जिसमें कोई नामजद आरोपी तो नहीं है. देखें...
दिशा सालियान केस की CBI FIR में गंभीर आरोपों का जिक्र है. जानिए FIR में क्या लिखा है और नीरव मोदी व सचिन सावंत की CBI FIR से इसका फॉर्मेट कैसे अलग है.
क्या अगर दिशा सालियान कि मौत खुदकुशी नहीं बल्कि क़त्ल है और क़त्ल से पहले गैंगरेप भी. तो इस साज़िश में एक साथ इतने सारे लोग शामिल थे. और उससे भी बड़ा सवाल ये कि एफआईआर में इन सारे नामों का मतलब क्या है? क्या ये सभी आरोपी हैं या फिर एफआईआर की कहानी आधी अधूरी सुनाई जा रही है? देखें वारदात.
दिशा सालियान केस में नाम सामने आने के बाद सूरज पंचोली ने चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मुलाकात न करने की बात कही.
दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने कई बड़े लोगों की भूमिका की जांच की बात कही है. आजतक को सीबीआई की FIR की कॉपी मिली है. जिसमें जिन लोगों की भूमिका की जांच की बात कही जा रही, उनमें आदित्य ठाकरे, एक्टर डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती, सौविक चक्रवर्ती और रोहन रॉय के नाम शामिल हैं. देखें वीडियो.
दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उनके पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने चार घंटे से ज्यादा समय तक बयान दर्ज कराया. सतीश सालियान ने कई बड़े नेताओं, अधिकारियों, अभिनेताओं के नाम दर्ज कराए हैं.
दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने चार घंटे का बयान दर्ज कराया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या की गई थी.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत के मामले में जांच CBI को सौंपी है. छह साल बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में है. वहीं आदित्य ठाकरे ने इस मामले में खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान की साल 2020 में मौत हो गई. जिसकी जांच मुंबई पुलिस ने पहले तीन महीने में ही एक्सीडेंट यानि हादसा बताकर बंद कर दी. लेकिन अब करीब सवा 6 साल बाद मुंबई हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया है. साथ ही इस केस में नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया. देखें वारदात.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच के लिए CBI के एक सीनियर अधिकारी को नियुक्त करने को कहा है. साथ ही याचिकाकर्ता का बयान दर्ज करने को कहा है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने सतीश सालियन की शिकायत पर FIR दर्ज करने और CBI से जांच कराने का निर्देश दिया है. मुंबई क्षेत्र के प्रभारी CBI के ज्वाइंट निदेशक इस मामले में जांच अधिकारी के तौर पर CBI के किसी अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करेंगे. ये अधिकारी याचिकाकर्ता का बयान दर्ज करेगा और FIR दर्ज करेगा. जांच अधिकारी उन सभी पहलुओं की जांच करेगा जिनसे जुड़ी परिस्थितियों में याचिकाकर्ता की बेटी की मौत हुई थी.