कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival), जिसे 2003 तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कहा जाता था, कान्स, फ्रांस में आयोजित एक वार्षिक फिल्म फेस्टिवल है (Cannes Film Festival Held in Cannes, France). यह दुनिया भर से शामिल वृत्तचित्रों सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों का प्रीव्यू करता है. इसकी स्थापना 20 सितंबर 1946 में हुई थी (Cannes Film Festival Founded). इस फिल्म फेस्टिवल में तमाम मेहमान केवल निमंत्रण के आधार पर शामिल होते हैं (Invitation-Only Festival). इस सालाना उत्सव का आयोजन पालिस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कॉंग्रेस में (आमतौर पर मई में) किया जाता है (Cannes Film Festival Host Venue).
1 जुलाई 2014 को, सह-संस्थापक और फ्रांसीसी पे-टीवी ऑपरेटर कैनाल+ के पूर्व प्रमुख, पियरे लेस्क्योर ने इस फेस्टिवल के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, जबकि थियरी फ्रैमॉक्स जनरल डेलिगेट बने. इसके निदेशक मंडल ने गाइल्स जैकब को महोत्सव का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया (Cannes Film Festival Team).
हर इवेंट के शुरू होने से पहले, फेस्टिवल का निदेशक मंडल जूरीज की नियुक्ति करता है. कान्स फिल्म अवॉर्ड्स किसे मिलेगा इसकी पूरी जिम्मेदारी जूरी पर होती है. जूरी सदस्यों को उनके काम और सम्मान के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की एक विस्तृत श्रृंखला से चुना जाता है (Cannes Film Festival Juries).
कान्स में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बेस्ट फिल्म के लिए पाल्मे डी'ओर ("गोल्डन पाम") है. सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म को पाल्मे डी'ओर डू कोर्ट मेट्रेज दिया जाता है. इस फेस्टिवल का ग्रैंड प्राइज ग्रांप्री है. जूरी पुरस्कार के रूप में प्रिक्स डू जूरी दिया जाता है. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को प्रिक्स डे ला मिस एन सीन मिलता है. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को प्रिक्स डी इंटरप्रिटेशन मैस्कुलिन से सम्मानित किया जाता है. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री प्रिक्स डी इंटरप्रिटेशन फेमिनिन से नवाजी जाती है. सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार प्रिक्स डू सिनारियो है (Cannes Film Festival Awards).
यह इटली में वेनिस फिल्म फेस्टिवल और जर्मनी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवन के साथ-साथ "बिग थ्री" प्रमुख यूरोपीय फिल्म समारोहों में से एक है. इसे "बिग फाइव" प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में से एक माना जाता है (Cannes Film Festival Impact).
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन छा गई थीं. लेकिन उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया. इस बीच अब माधुरी दीक्षित उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. माधुरी ने साफ कहा कि ऐश्वर्या को उनके लुक या उम्र से नहीं, बल्कि उनकी अचीवमेंट्स से पहचाना जाना चाहिए.
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें AI द्वारा बनाई गई इस फोटो में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौतेला जैसी एक्ट्रेसेस की वैश्विक लोकप्रियता की तुलना की गई है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दीपक तिजोरी ने कान्स में फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड जीतकर अपने करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जोड़ ली है.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सेलेब्रिटीज रेड कार्पेट पर फैशन चमकाकर लौट आए. वहीं हमारे पड़ोसी नेपाल ने वो कर दिखाया जो सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है. ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के दर्द को दिखाती नेपाल की पहली फिल्म ने कान्स में झंडा गाड़ दिया है. नेपाली फिल्म की जीत भारत के खोखले सिनेमाई सिस्टम के सामने रखा आईना है.
उर्वशी रौतेला ने एएमएफआर गाला कान्स में शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान किया. उनका लुक तो वायरल हुआ ही, मगर उसके अलावा एक्ट्रेस का 5.5 लाख रुपये का एक छोटा सा हैंडबैग चर्चा में रहा.
Aishwarya Rai Cannes 2026 Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा बरकरार है. डिजाइनर Fjolla Nila के खूबसूरत क्रिस्टल गाउन और मैचिंग फेदर केप में उनका शाही अंदाज वायरल हो रहा है.
उफ्फ्फ...क्या अदाएं, क्या अंदाज है...ऐश्वर्या के नए कान्स लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस के ड्रीमी ड्रामेटिक लुक पर दुनियाभर के फैंस कि निगाहें टिक गई हैं. कान्स में इस समय सिर्फ ऐश्वर्या का नाम ही गूंज रहा है.
कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय का आइवरी गाउन वाला ड्रामेटिक लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या व्हाइट पैंट सूट में बॉसी लेडी लुक में नजर आई थीं. उनके फेदर डिजाइन वाले आउटफिट ने भी खूब चर्चा बटोरी.
ऐश्वर्या राय ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरा. लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें वहां देखकर ट्रोल करना शुरू किया.हालांकि इस बार उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत खड़ी नजर आई हैं. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए उन लोगों को फटकारा है.
ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा. मगर कई लोग उन्हें देखकर खुश नहीं हैं, वो एक्ट्रेस की उम्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में कंगना रनौत उनपर भड़क गई हैं, जो ऐश्वर्या को ट्रोल कर रहे हैं.
कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट के हाथ में एक पर्स दिखाई दिया, जिस पर वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज की तस्वीर छपी थी. यही कारण है कि फैशन डिजाइनर का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
'ऐश्वर्या... ऐश्वर्या...' एक्ट्रेस जैसे ही कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें उनपर ठहर गईं. 'कान्स क्वीन' ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए विदेशी फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर नजर आई. अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए फैंस बेकरार दिखे.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली. रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री के साथ ही फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली. व्हाइट पैंटसूट में ऐश्वर्या का “बॉस लेडी” लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं आराध्या बच्चन का रेड गाउन लुक भी चर्चा में बना हुआ है. फैन्स का कहना है कि कान्स की असली क्वीन आज भी ऐश्वर्या ही हैं.
कान्स के रेड कार्पेट पर हर साल हमारे सितारों का फैशन और भौकाल तो खूब दिखता है, लेकिन जब बात असली सिनेमा की आती है, तो भारत पिछड़ जाता है. कान्स का टॉप फिल्म अवॉर्ड हमने आखिरी बार आजादी से पहले जीता था. आखिर क्यों हम हर साल सिनेमा के सबसे बड़े कॉम्बापिटिशन में पिछड़ रहे हैं? समझिए अंदर का पूरा कड़वा सच.
Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स 2026 में अपने रॉयल अंदाज से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. हॉलीवुड स्टार ईवा लोगोंरिया का उन्हें देखते ही दौड़कर गले लगाना हो या बॉडीगार्ड को देखकर उनका क्यूट रिएक्शन, ऐश्वर्या के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Aishwarya Rai Bachchan ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक्स से सबका ध्यान खींच लिया. व्हाइट पैंटसूट से लेकर पिंक केप गाउन तक, ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ स्टाइलिश लुक में नजर आईं.
ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स 2026 में शिरकत की. ऐश्वर्या वहां दो लुक्स में नजर आईं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई. हर कोई एक्ट्रेस का बदला लुक देखकर हैरान हुआ. ऐश्वर्या को देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया. कभी मां की गोद में सिमटी नजर आने वाली नन्ही आराध्या अब रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखाई दीं. दोनों की ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं.
'कान्स फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) और बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता सालों पुराना है. साल 2002 से ऐश्वर्या लगातार इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हर बार अपने लुक्स से दुनिया को दीवाना बना देती हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के साथ एक और चेहरा है, जो पूरी महफिल लूट लेता है. वह चेहरा है उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का.
मॉडल एंड्रिया डेल वाल के साथ 19 मई को खतरनाक घटना हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में एंड्रिया काफी परेशान नजर आ रही हैं. उनके चेहरे से खून बह रहा था. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार वापसी कर एक बार फिर फैशन जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल का खास क्रिस्टल कॉउचर गाउन पहना, जिसे तैयार करने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा. मिडनाइट ब्लू आउटफिट, डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस स्टाइल के साथ ऐश्वर्या का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे कान्स के सबसे आइकॉनिक लुक्स में गिन रहे हैं.