'कान्स फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) और बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता सालों पुराना है. साल 2002 से ऐश्वर्या लगातार इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और हर बार अपने लुक्स से दुनिया को दीवाना बना देती हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के साथ एक और चेहरा है, जो पूरी महफिल लूट लेता है. वह चेहरा है उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन का. (Photo: Reuters)
इस बार कान्स के मंच पर आराध्या को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया. कभी मां की गोद में सिमटी नजर आने वाली नन्ही आराध्या अब रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखाई दीं. दोनों की ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं. (Photo: Reuters)
आराध्या बच्चन के कान्स सफर की शुरुआत बेहद मासूमियत भरी रही थी. साल 2013 में जब आराध्या महज डेढ़-दो साल की थीं, तब ऐश्वर्या उन्हें पहली बार अपने साथ इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में लेकर गई थीं. उस वक्त की एक बेहद प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है. (Photo: Getty Images)
जिसमें ऐश्वर्या ने अपनी नन्ही परी को गोद में उठा रखा है. रेड टी-शर्ट और प्रिंटेड पजामी पहने आराध्या उस समय कैमरे और भीड़ को बड़े अचरज से निहार रही थीं. मां की गोद में सिमटा वह बच्चा आज कान्स का स्टार बन चुका है. (Photo: Getty Images)
वक्त बीतने के साथ आराध्या न सिर्फ बड़ी हुईं, बल्कि वह कान्स में ऐश्वर्या की सबसे बड़ी ताकत और साथी बनकर उभरीं. शुरुआती सालों में जब भी ऐश्वर्या कान्स के लिए रवाना होतीं या वहां एयरपोर्ट पर स्पॉट की जातीं, आराध्या हमेशा उनका हाथ थामे नजर आती थीं. (Photo: Getty Images)
कभी कैजुअल फ्रॉक में तो कभी अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ, आराध्या ने बचपन से ही पैपराजी (Paparazzi) के कैमरों का सामना करना सीख लिया था. भीड़ के बीच मां का हाथ पकड़े हुए उनकी कई तस्वीरें फैंस के दिलों में बसी हुई हैं. (Photo: Getty Images)
जैसे-जैसे आराध्या थोड़ी बड़ी हुईं, उन्होंने रेड कार्पेट के ठीक पीछे मां ऐश्वर्या के साथ पोज देना शुरू किया. कभी ऐश्वर्या के मोरपंख वाले जादुई गाउन के साथ मैचिंग पर्पल फ्रॉक पहने आराध्या दिखीं, तो कभी चमकीले गोल्डन गाउन में सजी मां के साथ लेमन येलो कलर की बेहद खूबसूरत फ्रॉक में वह किसी सिंड्रेला जैसी लग रही थीं. (Photo: Getty Images)
वहीं इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन किसी राजकुमारी की तरह नजर आईं. उन्होंने एक बेहद खूबसूरत और हैवी रेड गाउन पहना था, जिसके साथ मैचिंग केप उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था. खुले बालों और चेहरे पर शालीन सी मुस्कान के साथ आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ खड़ी थीं. (Photo: Getty Images)
2013 की वो गोद वाली बच्ची और 2026 की ये ग्लैमरस लेडी आराध्या का यह गजब का ट्रांसफॉर्मेशन यह बताने के लिए काफी है कि वह अपनी मां की ही परछाईं हैं. इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि आराध्या ने बहुत कम उम्र में ही कान्स के माहौल और स्टाइल को खुद में ढाल लिया था. (Photo: Getty Images)