ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में उड़ाए होश! स्ट्रैपलेस गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक, PHOTOS 

25 May 2026

Photo: ITG

हर साल जब कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होती है, तो फैंस को बस ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का इंतजार रहता है.

Photo: Instagram/@vogueindia

सच कहें तो फैशन के मामले में ऐश्वर्या कभी किसी को निराश नहीं करती हैं. साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिव में भी उन्होंने अपने शानदार लुक से हर किसी का दिल जीत लिया.

Photo: Instagram/@vogueindia

इस बार उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नीले गाउन से लेकर वाइट पैंटसूट तक में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

Photo: Instagram/@vogueindia

उनका लेटेस्ट लुक भी लाइमलाइट बटोरने में सफल रहा, जिसमें वो स्ट्रैपलेस गाउन में दिखीं. कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या इंटरव्यू सेशन के लिए पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram/@Brut

इस मौके पर उन्होंने डिजाइनर Fjolla Nila का कस्टम मेड आउटफिट पहना था. उनका पूरा लुक बेहद क्लासी और ग्लैमरस था.

Photo: Instagram/@Brut

ऐश्वर्या ने स्ट्रैपलेस न्यूड कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना था, जिस पर सिल्वर और क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट्स की खूबसूरत डिटेलिंग की गई थी.

Photo: Instagram/@Brut

गाउन का फिटेड बॉडिस उनके लुक को एलिगेंट बना रहा था, जबकि नीचे की तरफ उसका फ्लोई स्टाइल उसे रॉयल टच दे रहा था.

Photo: Instagram/@Brut

इस लुक को ड्रामैटिक टच देने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग फेदर केप कैरी किया था. लाइट पिंक और मौव टोन वाला ये वॉल्यूमिनस केप उनके आउटफिट को शाही लुक दे रहा था.

Photo: Instagram/@Brut

ऐश्वर्या ने लुक के साथ मिनिमल जूलरी कैरी की. उन्हें सिर्फ डायमंड रिंग्स व मैचिंग इयररिंग्स पहने देखा गया. उनके हाथ में पहनी बड़ी डायमंड रिंग भी काफी चर्चा में रही.

Photo: Instagram/@Brut

एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा था. उनका मेकअप उनके लुक को और ज्यादा उभार रहा था. फैंस ऐश्वर्या की ये तस्वीरें देखकर उन्हें 'कान्स की असली क्वीन' बुला रहे हैं.

Photo: Instagram/@Brut

Read Next