कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची फैशन डिजाइनर अंजलि फोगाट के लुक की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. कान्स में उन्होंने एक इंडियन लुक कैरी किया था, जिसे राधा रानी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है. उनके इस लुक में प्रेमानंद महाराज और कृष्ण-राधा के प्रति उनकी आस्था भी साफ झलकती दिखाई दी.
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अंजलि ने स्काई ब्लू कलर का इंडियन डिजाइनर लहंगा पहना था. इस लहंगे के साथ उन्होंने एक गोल्डन कलर का बेल्ट पहना था, जिस पर राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा लटकी दिखाई दी.
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)
इस दौरान अंजलि के हाथ में एक पर्स भी दिखाई दिया, जिस पर वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज की तस्वीर छपी थी. यही कारण है कि फैशन डिजाइनर का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)
अंजलि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्ट भी अपलोड किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हाल ही में भारत यात्रा के दौरान मैं प्रेमानंद महाराज से मिली. उस पल ने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. उन्होंने मुझे राधा रानी की चुनरी दी और उसे अपने बिस्तर के पास रखने को कहा. उस वक्त मैंने अपने भीतर एक दिव्य बदलाव महसूस किया.'
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)
पोस्ट में आगे लिखा, 'इस एक मुलाकात ने मुझे प्रेम का सही अर्थ और भगवान के प्रति आस्था, समर्पण और हर जीव के लिए दया भाव का मतलब समझाया.'
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)
फैशन डिजाइनर ने आगे कहा, 'मैं वादा करती हूं कि जिस तरह प्रेमानंद महाराज ने मुझे भक्ति का आशीर्वाद दिया है. उनके उपदेशों को मैं अमेरिका सहित जहां भी जिंदगी मुझे ले जाउगी, आगे बढ़ाऊंगी.'
(Photo: Instagram/anjali_phougat6)