वर्तमान समय, बीते हुए कल, गुजरे हुए इतिहास की घटनाओं और यादों का 'बैगेज' है. आजतक डॉट इन में काम कर रहे पत्रकार पन्ना लाल इतिहास की इसी 'गठरी' को खोलकर वर्तमान के नजरिये से पेश करते हैं. बतौर Senior Assistant Editor काम कर रहे पन्ना लाल की रिपोर्टिंग मुख्य रूप से देश-दुनिया की राजनीति, जियो-पॉलिटिक्स, कॉन्फ्लिक्ट/क्राइसिस, विज्ञान, डिफेंस और ट्रेंडिंग मुद्दों पर केंद्रित रहती है. वे इन-डेप्थ लेखन और आसान विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं. जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सरल और प्रभावी भाषा में समझाने की उनकी क्षमता पाठकों और दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करती है.
इंडिया टुडे ग्रुप में जुड़ने से पहले उन्होंने जनसत्ता डिजिटल में काम किया और सूचनाओं के ऑनलाइन पत्रकारिता का इकोसिस्टम समझा. इससे पहले उन्हें टीवी न्यूज की दुनिया में लंबा समय दिया. इस दौरान उन्होंने टीवी की हर विधा में काम किया. बुलेटिन प्रोड्यूसर, रनडाउन प्रोड्यूसर से लेकर तेज भागने वाली फास्ट न्यूज के चंक बनाए. शोज प्रोडयूस किए. पन्ना लाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में 17 से अधिक वर्ष बिताए हैं.
झारखंड के रहने वाले पन्ना लाल दिल्ली आते वक्त मन और मिजाज गिरिडीह-कोडरमा में ही छोड़ आते है. थोड़े अधीर स्वभाव के हैं, लेकिन अपनी टिप्पणियों से न्यूज रूम को लाइव बनाए रखते हैं.
पढ़ना-लिखना, दुनिया भर की फिल्में देखना और घूमना उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि तरोताजा हो जाना हैं. वे जिंदगी को बंधे-बंधाए ढांचों से परे जीने में विश्वास रखते हैं.