बीएल संतोष (BL Santosh) एक राजनेता हैं जो वर्तमान में 15 जुलाई 2019 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं (BL Santosh National General Secretary BJP). बीएल संतोष ने कर्नाटक राज्य इकाई में आठ साल तक भाजपा के महासचिव (संगठन) के रूप में काम किया और 2014 में अमित शाह (Amit Shah) द्वारा दक्षिणी राज्यों के प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किए गए.
बीएल संतोष कर्नाटक के उडुपी जिले के बोम्मराबेट्टू ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं और शिवल्ली ब्राह्मण समुदाय से हैं. उन्होंने दावणगेरे, कर्नाटक में बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी से डिग्री हासिल की (BL Santosh Education).
उन्होंने 1993 में आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की. 2006 में वे भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें कर्नाटक का महासचिव (संगठन) बनाया गया, जहां वह इस पद पर 2014 तक बने रहे. 2014 में उनको बीजेपी का ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी (संगठन) बनाया गया. 2019 में उन्हें भाजपा के महासचिव (संगठन) के पद पर पदोन्नत किया गया (BL Santosh Political Career).
उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में संघ और बीजेपी की हाई-लेवल समन्वय बैठक में विपक्ष के नैरेटिव में फंसने के बजाय अपनी उपलब्धियां गिनाने का गुरुमंत्र दिया गया. पेपर लीक, UGC और प्रशासनिक सुस्ती जैसे मुद्दों पर मंथन कर निचले स्तर पर समन्वय मजबूत करने और बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति तय की गई.
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की फतह के लिए बीजेपी और आरएसएस ने मिलकर चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है. यूपी प्रभारी विनोद तावड़े अवध से लेकर पूर्वांचल तक के कमजोर इलाकों की नब्ज टटोलेंगे और आंतरिक कलह व नाराजगी दूर करने का खाका तैयार करेंगे.
UP Election 2027: 2027 की जंग शुरू, BJP की टॉप टीम यूपी में उतरी..यूपी चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं...लेकिन बीजेपी ने 2027 की जंग का बिगुल अभी से बजा दिया है. इस बार सिर्फ रैलियां नहीं...दिल्ली से पार्टी की सबसे ताकतवर टीम यूपी में उतर रही है. मिशन साफ है...जो सीटें हार गए थे, उन्हें हर हाल में वापस जीतना है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के दौरे के बाद अब दो और बड़े चेहरे यूपी पहुंच रहे हैं.
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व मैदान में उतरने जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष हारी हुई सीटों का फीडबैक लेने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति बनाएंगे.
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतकर सरकार बनाएगी. अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
बी. एल. संतोष ने RSS के रजिस्ट्रेशन की जरूरत को खारिज करते हुए कहा कि संगठन लाखों लोगों के विश्वास पर काम करता है. उन्होंने आजादी के लिए क्रांतिकारियों के बलिदान, हिंदू आबादी, विभाजन और ‘अखंड भारत’ का जिक्र करते हुए इसे सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी सपना बताया.
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार के संसद दौरे पर भाजपा महासचिव BL संतोष ने जमकर निशाना साधा है. CM के ट्वीट के रिट्वीट करते हुए उन्होंने शिवकुमार पर टाइमपास करने और वफादारी के नंबर बटोरने का आरोप लगाया है.
उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ तीन घंटे की बैठक की. राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर मंथन किया गया, क्योंकि बैठक में महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी शामिल थे. माना जा रहा कि बहुत जल्द ही टीम नवीन का ऐलान कर दिया जाएगा?
राजनीति में लंबे सफर के बाद रास्ते बदल पाना आसान नहीं होता. लेकिन, तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई बीजेपी का साथ एक खूबसूरत मोड़ पर ही छोड़ना चाहते हैं. अन्नामलाई चाहते हैं आगे भी मिलकर या गठबंधन में काम करने की पूरी गुंजाइश बनी रहे. अन्नामलाई की यह कोशिश राजनीति के दुर्लभ प्रयासों में शुमार की जाएगी.
पीएम मोदी के आवास पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की हाई लेवल बैठक हुई. इस दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव, उपचुनाव और विधान परिषद चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन और नई टीम गठन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. ये बैठक मौजूदा केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम बैठक मानी जा रही है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी सवा साल का वक्त बाकी हो, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने अभी से अपनी सियासी एक्सरसाइज शुरू कर दी है. आरएसएस सीएम योगी आदित्यनाथ को फोकस में रखते हुए हिंदुत्व की बिसात बिछा रहा है ताकि 2027 की जंग को फतह कर सके.
इससे पहले लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के आवास पर बीजेपी और आरएसएस के बीच तीन घंटे मंथन चला था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा की गई और संकेत हैं कि इसी सप्ताह नए यूपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करीब एक साल से लंबित है.
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा, सरकार और आरएसएस की अहम समन्वय बैठक हुई जिसमें बीएल संतोष, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल रहे. बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा हुई तथा संघ फीडबैक पर चर्चा की गई.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी कोई चांस नहीं लेना चाहती. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने संघ के साथ समन्वय बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया.
ये तो पक्का है कि बीजेपी को नया अध्यक्ष जल्दी ही मिलने वाला है. लेकिन, अभी साफ नहीं है कि किस नेता के नाम पर संघ और बीजेपी में सहमति बन पाएगी. जेपी नड्डा एक्सटेंशन पर चल रहे हैं - और संभावित नेताओं में बीएल संतोष एक ऐसा नाम हैं जिनकी दावेदारी हाल फिलहाल सबसे मजबूत मानी जा रही है.
दलित मंत्री और नेताओं ने बीएल संतोष से कहा कि दलित अधिकारियों को थानेदारों और तहसीलदारों की नौकरियां तो मिलती हैं लेकिन उन्हें पोस्टिंग में दरकिनार रखा जाता है. पार्टी नेताओं ने आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रेक्ट की नौकरी में दलित-ओबीसी समाज के लिए आरक्षण नहीं होने को राज्य में पार्टी की हार की बड़ी वजह बताया है.
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सामने बीजेपी की हार की समीक्षा की बैठक का आज दूसरा दिन है.जिसमें सभी दलित मंत्री और नेता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे. इससे पहले शनिवार को भी दो अहम बैठकें हुईं.
लखनऊ में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने एक अहम बैठक की. इस बैठक में पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
बीएल संतोष समीक्षा रिपोर्ट पर मंथन करेंगे. इसके लिए सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है. जिन लोकसभा सीटों पर बीजेपी हार गई है, उनके प्रभारियों को भी इस मीटिंग में बुलाया गया है. उनसे पूछा जाएगा कि बीजेपी इस बार अच्छा क्यों नहीं कर पाई.
दिल्ली के राजनीतिक हल्कों में हर दिन बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए एक नए नाम की चर्चा हो रही है. इस बीच ये भी खबर आ चुकी है कि अभी कोई कार्यवाहक अध्यक्ष ही चुना जाएगा.
मोदी सरकार का आज शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. इससे पहले अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक बुलाई गई. इस अहम बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही बीएल संतोष भी शामिल हुए. बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा हुई