भूपेंद्र चौधरी
भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं (Bhupendra Chaudhary, Leader BJP). वह उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री हैं (Bhupendra Chaudhary, Cabinet Minister for Panchayati Raj, UP). भूपेंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. 10 जून 2016 को, वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए थे (Bhupendra Chaudhary MLC).
उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर अपने राजनीति करियर की शुरुआत की (Bhupendra Chaudhary Debut). वह 1991 में भाजपा के नेता बने. भाजपा से जुड़ने के दो साल बाद उन्हें जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. फिर 2006 में वह क्षेत्रीय मंत्री बनें और 2012 में उनको क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद मिला. 2016 में उन्हें एमएलसी चुना गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सरकार में उन्हें 2017 में पंचायतीराज राज्यमंत्री का पदभार मिला (Bhupendra Chaudhary Political Career).
भूपेंद्र चौधरी का जन्म 30 जून 1968 को महेंद्री सिकंदरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था (Bhupendra Chaudhary Age). उनकी शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं पास की (Bhupendra Chaudhary Education).
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के एक सप्ताह के बाद नए मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं. विभाग बंटवारे में कई मौजूदा मंत्रियों से विभाग लेकर नए मंत्रियों को दिए गए हैं. इस तरह कई मंत्रियों के पर कतर कर नए मंत्रियों के कद बढ़ाए गए हैं. सवाल उठता है कि विभाग बंटवारे में किसकी चली?
योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी को अहम जिम्मेदारियां मिलीं, जबकि कई पुराने मंत्रियों के विभाग कम किए गए. वीडियों में विस्तार से जानें आखिर किस मंत्री को अब यूपी के नए मंत्री मंडल में क्या खास मिला और राजनीतिक जानकारों का इस पर क्या कहना है.
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के बीच रविवार को विभागों का बंटवारा हो गया. भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनोज पांडे को खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.
योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के विभागों का आखिरकार बंटवारा हो गया. भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई और मनोज पांडे को खाद्य और रसद विभाग की जिम्मेदारी मिली है. अजीत पाल सिंह को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग मिला है. देखें वीडियो.
उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है, लेकिन नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है. नए मंत्रियों को दफ्तर आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि किसे कौन सा मंत्रालय मिल सकता है. ऐसे में सभी की निगाहें लोक निर्माण विभाग पर है.
यूपी में रविवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया. 6 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली. जबकि 2 का प्रमोशन किया गया. भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया. जिसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवाड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2027 यूपी चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. देखें वीडियो.
यूपी में 2027 के चुनावी समीकरण साधने के लिए रविवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया. भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत 6 नए चेहरों ने लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली. जबकि 2 राज्य मंत्रियों का प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया. देखें शपथग्रहण का वीडियो.
उत्तर प्रदेश में भले ही 13 महीने के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन सियासी दांव अभी से चले जाने लगे हैं. बीजेपी ने यूपी में अपना प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बनाया है. इसके बाद अब योगी कैबिनेट के विस्तार की बारी है, लेकिन सवाल यही है कि कौन-कौन नेता मंत्री बनने की रेस में है.
उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज शाम दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. माना जा रहा है कि पार्टी 16 दिसंबर से पहले ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है. उच्च संभावना है कि इस बार संगठन की कमान किसी ओबीसी (OBC) नेता को सौंपी जाएगी.
उत्तर प्रदेश में सभी की निगाहें बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर टिकी हुई हैं. केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह और भूपेंद्र चौधरी के बाद अब बीजेपी यूपी में ओबीसी से किस जाति से प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी और सूबे के समीकरण में कितना फिट होंगे?
उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को लेकर बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "हमारी सेनाओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आतंकवादियों को चुन चुनकर मारा और पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया."
यूपी उपचुनाव की तैयारी और सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आजतक से बात की. इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन को लेकर क्या कहा? सुनिए VIDEO
अयोध्या के बाद काशी हिंदुत्व की राजनीति में शुरू से ही बड़ा मुद्दा रहा है, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी पर बयान से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया है, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने पूरा समर्थन दिया है.
69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी लखनऊ में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ये लगातार तीसरा दिन है जब शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लखनऊ में हो रहा है. इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य औरअनुप्रिया पटेल के घर के बाहर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. देखें 'ब्रेकिंग न्यूज'.
दस्तक में आज बात उस चक्रव्यहू की जो सियासी गलियारे में कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में रचा जा रह है. जहां अखिलेश यादव कहते हैं कि योगी के पीछे कोई है? वो पीछे कौन हैं ? क्या अपनों ने ही चक्रव्यूह उत्तर प्रदेश में रच दिया है? देखें दस्तक.
उत्तर प्रदेश विधानसभा से पास हुआ नजूल लैंड बिल विधान परिषद से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. अब सरकार दावा करती है कि ये सब इसलिए क्योंकि कई विधायकों ने नजूल बिल पर सवाल उठाया इसलिए सबकी सहमति से ही बिल को विधान परिषद में पेश करने के बाद सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया. लेकिन सवाल उठने लगा कि क्या बिल को लेकर पहले सहमति नहीं बनी थी? देखें खबरदार.
यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मांग पर नजूल जमीन बिल को विधान परिषद में सेलेक्ट कमिटी को भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इस बिल को लेकर कई लोगों ने शंका जताई थी और उन शंकाओं को दूर करने के लिए ही बिल को रोका गया है. इसके साथ भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी में अंतर्कलह पर भी बात की.
यूपी में क्या चल रहा है? पिछले कुछ दिनों से ये सवाल सियासी गलियों में गूंज रहा है. जिसकी शुरूआत लोकसभा में यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के साथ शुरू हुई. नेताओं की बयान बाजी तेज हुई तो प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठकें होने लगीं. लखनऊ के नेता दिल्ली के चक्कर लगाने लगे. दूसरी ओर विपक्ष ने इस चिंगारी को हवा देनी शुरू कर दी. योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के संबंधों को लेकर चर्चा होने लगी. अब फिर दिल्ली में बैठकों का दौर है.
यूपी बीजेपी में आंतरिक राजनीति की खबरों को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. इसी बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने इसे लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है. चौधरी ने कहा कि 'बीजेपी एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है'. देखें वीडियो.
पिछले कई दिनों से बीजेपी की यूपी यूनिट की चर्चा देश भर में हैं. ऐसे में पार्टी की आंतरिक राजनीति पर उठापटक के बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, सब को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है. योगी के सीएम बने रहने के सवाल पर उन्होंने क्या कुछ कहा. देखें.
उत्तर प्रदेश बीजेपी में खटपट के बीच सीएम योगी आज दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा गलत है. भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक दल है, सबको अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अधिकार है. देखें ये वीडियो.