2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन (2025 Australian Open) एक ग्रैंड स्लैम स्तर का टेनिस टूर्नामेंट है जो 12 से 26 जनवरी 2025 तक मेलबर्न पार्क में आयोजित किया जा रहा है. यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 113वां एडिशन है. और ओपन एरा में 57वां और वर्ष का पहला प्रमुख टूर्नामेंट है. टूर्नामेंट में सिंगल और डबल्स दोनों खेले जाएंगे. जूनियर और व्हीलचेयर खिलाड़ी एकल और युगल टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे. पिछले वर्षों की तरह, टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक 'किआ' है.
जैनिक सिनर डिफेंडिंग मेन्स सिंगल्स चैंपियन हैं. आर्यना सबालेंका दो बार डिफेंडिंग विमेंस सिंगल्स चैंपियन हैं.
प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) हर साल चार ग्रैंड स्लैम टेनिस आयोजनों में से पहला है, जो फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन से पहले आयोजित किया जाता है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन आम तौर पर जनवरी के मध्य में शुरू होता है और दो सप्ताह तक चलता है, जो 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस की छुट्टी के साथ ओवरलैप होता है. इसमें पुरुष और महिला एकल, पुरुष, महिला और मिश्रित युगल, जूनियर चैंपियनशिप, व्हीलचेयर, लीजेंड और प्रदर्शनी कार्यक्रम शामिल हैं.
1987 तक, यह घास के कोर्ट पर खेला जाता था, लेकिन तब से तीन प्रकार की हार्डकोर्ट सतहों का उपयोग किया गया है- 2007 तक हरे रंग का रिबाउंड ऐस और 2008 से 2019 तक नीला प्लेक्सिकुशन. 2020 से, यह नीले ग्रीनसेट पर खेला जा रहा है.
पहली बार 1905 में ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप के रूप में आयोजित, ऑस्ट्रेलियन ओपन दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक बन गया है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता जोकोविच को हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित करा लिया था. अल्कारेज की ये जीत क्यों बेहद स्पेशल है, इस पर नजर डालते हैं...
स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया है. अल्कारेज ने 24 बार के ग्रैेंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को धूल चटाई और खिताब अपने नाम किया. अल्कारेज ने इसी के साथ करियर स्लैम पूरा किया.
ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज आमने-सामने होंगे. जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि अल्कारेज़ करियर ग्रैंड स्लैम के सपने के साथ उतरेंगे. यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि जज़्बे, भरोसे और विरासत की लड़ाई है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब एलेना रिबाकिना ने अपने नाम किया है. रिबाकिना ने दूसरी बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. अब रविवार को मेन्स सिंगल्स का फाइनल मैच खेला जाएगा.
अलेक्जेंडर ज्वेरेव का मानना था कि कार्लोस अल्कारेज क्रैम्प्स से जूझ रहे थे और ATP नियमों के मुताबिक क्रैम्प्स के लिए मेडिकल टाइम आउट की अनुमति नहीं है. यह ब्रेक मैच की लय तोड़ने वाला था, खासकर तब जब मुकाबला कांटेदार स्थिति में पहुंच चुका था.
नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में यानिक सिनर को पांच सेट के ऐतिहासिक मुकाबले में हराकर 11वीं बार फाइनल में जगह बनाई. 38 साल की उम्र में जोकोविच ने उम्र और हालिया फॉर्म को चुनौती देते हुए सिनर की 19 मैचों की जीत की लय तोड़ दी. अब फाइनल में उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा.
कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई. 5 घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में अल्कारेज ने शारीरिक परेशानी के बावजूद हौसला दिखाया. 22 साल की उम्र में वह चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.
वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराकर लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई. राजनीतिक तनाव के बीच खेले गए इस मुकाबले में सबालेंका ने दमदार खेल और मजबूत मानसिकता का प्रदर्शन किया. अब वह अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर एक कदम दूर हैं.
ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला सेमीफाइनल से पहले ही एलिना स्वितोलिना और एरिना सबालेंका के बीच तनाव साफ नजर आया. प्री-मैच फोटो और नेट पर हाथ मिलाने से स्वितोलिना के इनकार ने यूक्रेन-रूस युद्ध से जुड़े राजनीतिक संकेतों को एक बार फिर सामने ला दिया.
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा है. सिनर को डोपिंग मामले में बैन झेलना पड़ा है.
बला की खूबसूरत थी टेनिस खिलाड़ी रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा, अब 43 साल की उम्र में वो ऐसी दिखती हैं. देखें PHOTOS
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. देखा जाए तो अब तक भारत का कोई भी टेनिस खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल नहीं जीत सका. मगर, डबल्स स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को कामयाबियां हासिल हुई हैं.
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में जैनिक सिनर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को करारी शिकस्त दी. यह वर्ल्ड नंबर-1 सिनर का पिछले 13 महीने में तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. वो पिछले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में चैम्पियन रहे थे. दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर-2 एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जिनका ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है.
AUS Open 2025: यूएसए की मैडिसन कीज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में वूमेन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया है. 19वीं वरीयता हासिल कीज का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रहा. वैसे कीज दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंची थीं.
नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं. सर्बिया के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने इंजरी के चलते सेमीफाइनल मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया. जोकोविच सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब (महिला और पुरुष) जीतने के मामले में मार्गरेट कोर्ट की बराबरी पर हैं.
Australian Open 2025: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मंगलवार को रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया, जिसमें नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्कारेज को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया. 37 साल के जोकोविच के लिए 21 साल के अल्कारेज से टक्कर लेना आसान नहीं था. उन्हें पहले ही सेट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद जोकोविच ने धांसू वापसी की और लगातार 3 सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.
Australian Open 2025: सुमित नागल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मेन्स सिंगल्स के पहले दौर में थॉमस माचाक से हार गए. सुमित की हार के साथ ही सिंगल्स स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.