विक्रांत त्यागी वर्तमान में Aajtak.in में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले करीब 4 साल से वह आजतक डिजिटल की वीडियो टीम का हिस्सा हैं. इस दौरान वीडियो कंटेंट की दुनिया में बदलते मीडिया ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी को सीखते हुए उन्होंने अपने कौशल को लगातार निखारा है. डिजिटल कंटेंट को प्रभावी और सरलता से ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. इसके अलावा स्पोर्ट्स, खासकर टेनिस पर लिखी स्टोरीज से खेलों के प्रति उनका जुनून और महारत साफ झलकती है.
विक्रांत को मीडिया के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव है. आजतक से पहले Oneindia Hindi में काम किया. इस दौरान उन्होंने कई रोल अदा किए. चाहे वीडियो कंटेंट के लिए स्क्रिप्ट लिखना हो या रिपोर्टर्स से संवाद कर वेबसाइट के लिए खबरें जुटाना, विक्रांत ने हर काम बखूबी से किया. फिलहाल आजतक डिजिटल के लिए भी वह उसी जुनून और दक्षता से काम कर रहे हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद विक्रांत ने जर्नलिज्म स्किल्स को निखारने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जो देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थानों में शुमार है. IIT के लिए विश्वविख्यात उत्तराखंड के रुड़की शहर से ताल्लुक रखने वाले विक्रांत को स्पोर्ट्स और करंट अफेयर्स में विशेष दिलचस्पी है. इसके अलावा फिलॉसफी की दुनिया को जानना-समझना भी पसंद है.