आसिम रियाज (Asim Riaz) एक मॉडल और अभिनेता हैं. उनका जन्म 13 जुलाई 1993 को जम्मू-कश्मीर, भारत में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फैशन की दुनिया में काम करते हुए पहचान बनानी शुरू की.
आसिम ने द फैशन मैनेजमेंट और टोआब मैनेजमेंट जैसी मॉडलिंग एजेंसियों के साथ काम किया. इसके बाद वह कई टेलीविजन विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में नजर आए. मॉडलिंग के साथ उन्होंने अभिनय और संगीत से जुड़े काम भी किए.
साल 2019 में आसिम रियाज ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया. इस शो में उनकी यात्रा लंबे समय तक चर्चा में रही और वह शो के पहले रनर-अप रहे. बिग बॉस में आने के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी और उन्हें देशभर में पहचान मिली.
रियलिटी शो के बाद आसिम ने अपने दूसरे रचनात्मक कामों पर भी ध्यान दिया. वह रैपिंग और गाने लिखने से जुड़े प्रोजेक्ट करते रहे हैं. उन्होंने कई स्वतंत्र रैप और म्यूजिक ट्रैक भी जारी किए हैं. इसके अलावा वह फिटनेस से जुड़े काम में भी एक्टिव हैं.
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए. कोई भी धर्म किसी को अपमानित नहीं कर सकता. उन्होंने सेलेब्स की चुगलियों और सलेक्टिव बोलने की आलोचना की.
विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज और हिमांशु खुराना के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में धर्म परिवर्तन की दिक्कत होती है और यदि कोई इसे नकारता है तो वह मान्य नहीं होगा.
आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग छिड़ गई है. आसिम ने विशाल के पुराने विवाद पर तंज कसा, तो विशाल ने उनकी सिंगिंग, रैप और फिटनेस पर पलटवार किया. हिमांशी खुराना ने भी कमेंट किया.
मॉडल-एक्टर आसिम रियाज ने टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान को आंटी कहकर विवाद खड़ा कर दिया है. इससे पहले भी आसिम बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में विवादों में रह चुके हैं. एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी रिश्ते में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था. आइए जानते हैं कि आसिम कैसे टीवी के बैड बॉय बनते जा रहे हैं.
आसिम रियाज ने पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए भव्या सिंह और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कानूनी नोटिस भेजा है. 72 घंटे में कंटेंट हटाने को कहा गया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों हिमांशी खुराना के खुलासे ने सनसनी मचा रखी है. उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर धर्म बदलने की कोशिश का आरोप लगाया.
हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-BF असीम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप और धार्मिक रीति-रिवाजों में अंतर के कारण आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है.
आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के धर्म वाले बयान पर पलटवार किया है. आसिम ने दावा किया कि ब्रेकअप के 3 महीने बाद हिमांशी ने उन्हें वापस रिश्ते में आने के लिए मैसेज किया था.
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की राहेें सालों पहले अलग तो हो गई थीं. लेकिन उनकी नफरत अब जाकर बाहर आ रही है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है. आसिम के बाद, हिमांशी ने पूरे विवाद पर सबूत पेश करने का दावा किया है.